Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Crime news

होटल दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

  नवी मुंबई : मुंबई से सटे वाशी इलाके में किराये पर होटल दिलाने के नाम पर लगभग डेढ़ करोड़ की हुई धोखाधड़ी के मामले में एपीएमसी पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया, जिसमे एक शिवसेना नगरसेवक का नाम भी शामिल है.   इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक रोशन बंगेरा नामक व्यवसायी ने वाशी इलाके में होटल लेने के लिये लगभग पांच वर्ष अपने मित्रों के माध्यम से जयंत पुजारी और उदय पुजारी के संपर्क में आया.  होटल के मूल मालिक उत्तम भोईर और  नगरसेवक विलास भोईर ने अपना होटल जयंत पुजारी और उदय पुजारी ने पांच वर्ष के करार पर किराये से लिया हुआ था. इसी होटल को लेने के लिये रोशन बंगेरा ने कई किस्तों में 1 करोड़ 58 लाख रुपये ले लिए लेकिन फिर भी होटल नहीं मिला. अपने साथ हुई धोखाधड़ी पर रोशन बंगेरा ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. वाशी न्यायालय ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया.     एपीएमसी पुलिस ने शिवसेना नगरसेबक विलास रामदास भोईर, उत्तम भोईर, जयंत पुजारी और उदय पुजारी के खिलाफ धारा 420, 406, 467, 468, 471, 506 और धारा 34 के तहत धोखाधड़ी का म...