लोनावला (संवाददाता):लोनावला में हाल ही में संपन्न हुई चार दिवसीय भव्य कार्यशाला “अल्टिमेट मिलियनेयर ब्लूप्रिंट” ने महाराष्ट्र के उद्यमियों को सोच, सिस्टम और नेतृत्व के एक नए स्तर से परिचित कराया। यह कार्यक्रम केवल व्यवसायिक विकास तक सीमित न रहकर जिम्मेदार नेतृत्व, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण की स्पष्ट सोच को सामने लेकर आया। इस परिवर्तनकारी कार्यशाला का आयोजन देविदास ग्रुप ऑफ कंपनी द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक बिज़नेस कोच एवं मेंटर देविदास नाईकरे ने किया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा— “व्यवसाय का असली उद्देश्य केवल मुनाफा नहीं, बल्कि समाज को सशक्त बनाना और राष्ट्र के विकास में योगदान देना है।” कार्यशाला में बिज़नेस चक्र मॉडल, माइंडसेट रीप्रोग्रामिंग, टीम स्ट्रक्चर और नेतृत्व, ब्रांडिंग व बिज़नेस सिस्टम, रेवेन्यू ग्रोथ फ्रेमवर्क, बिज़नेस ऐज़ सर्विस और आध्यात्मिक नेतृत्व पर गहन और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह के दौरान महाराष्ट्र के चुनिंदा उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम...