Skip to main content

अक्षय कुमार बने 'डाबर च्यवनप्राश' का नया चेहरा


 ‘भारत करे विश्वास, हर दिन डाबर च्यवनप्राश’ यह प्रतिज्ञा हर घर पहुंचाएंगे


मुंबई :- भारत के प्रमुख विज्ञान-आधारित आयुर्वेद विशेषज्ञ डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज प्रसिद्ध बॉलीवुड स्टार और फिटनेस आइकन अक्षय कुमार को अपने प्रमुख स्वास्थ्यवर्धक ब्रांड डाबर च्यवनप्राश के नए चेहरे के रूप में घोषित किया। अक्षय कुमार के साथ एक नया विज्ञापन जारी किया गया है जो कि लिव हेल्दी यानि स्वस्थ जीवन जीने के संदेश के साथ राष्ट्र को एक साथ आने और इन अनिश्चित समय में “आंतरिक शक्ति बढ़ाने की प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रोत्साहित करता है।

डाबर इंडिया लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मोहित मल्होत्रा ने कहा कि “आज हम जिस दौर में जी रहे हैं, वह पहले से कहीं अधिक प्रतिरक्षा (इम्यूनिटी) की आवश्यकता और महत्व को रेखांकित करता है। मजबूत इम्यूनिटी हमारे चारों ओर फैली बीमारियों के खतरे के खिलाफ लड़ने के लिए महत्वपूर्ण है। अश्वगंधा, गिलोय और आंवला जैसी 40 से अधिक जड़ी बूटियों की शक्ति के साथ डाबर च्यवनप्राश हमेशा बीमारियों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा बढ़ाने में मदद करता है। डाबर च्यवनप्राश ने हमेशा राष्ट्र के स्वास्थ्य के निर्माण में मदद की है। अक्षय कुमार स्वास्थ्य, फिटनेस और आंतरिक शक्ति के प्रतीक हैं, जो डाबर च्यवनप्राश के अद्वितीय गुण भी हैं। हम डाबर परिवार में उनका स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं।“

अपनी अद्वितीय प्रतिष्ठा के साथ, डाबर च्यवनप्राश इस नए अभियान के साथ राष्ट्र को एक साथ आने का आह्वान करता है और इस अनिश्चित समय में राष्ट्र की आंतरिक शक्ति का निर्माण करने की प्रतिज्ञा करता है। नया डाबर च्यवनप्राश अभियान एक नया आह्वान है जो भारतीयों को अपने लिए और राष्ट्र के लिए अपनी शारीरिक प्रतिरक्षा और स्वास्थ्य को मजबूत रखने के लिए आमंत्रित करता है।

श्री मल्होत्रा ने इस मौके पर कहा कि “इस नए अभियान के साथ, डाबर च्यवनप्राश और अक्षय कुमार भारतीयों द्वारा, भारतीयों के लिए मेड इन इंडिया की मजबूत भावना की स्थापना कर रहा है। डाबर च्यवनप्राश हर भारतीय घर के निवासियों के स्वास्थ्य के देखभाल के लिए प्रतिबद्भ है।“

श्री प्रसून जोशी, चेयरमैन, मैककैन वर्ल्डग्रुप, एशिया पैसिफिक, सीईओ और सीसीओ मैककैन वर्ल्डग्रुप, इंडिया ने कहा कि “अक्षय हमारे देश में एक फिटनेस आइकन है और हमारे ब्रांड डाबर च्यवनप्राश को भी ये सम्मान प्राप्त है। मेरा हमेशा से मानना है कि ब्रांड और उसके एंडोर्सर के बीच एक अंतर्निहित समानता होनी चाहिए, जो इस मामले में बिल्कुल सटीक तौर पर मौजूद है। मैं दो दशकों से अधिक समय तक डाबर कम्युनिकेशंस का हिस्सा रहा हूं और इसके शीर्ष तक पहुंचने की पूरी यात्रा देखी है। यह नया अभियान ब्रांड की यात्रा में एक और महान अध्याय होगा और उपभोक्ताओं के साथ संबंध मजबूत करेगा।”


अक्षय कुमार ने कहा कि “मैं डाबर परिवार का हिस्सा बनने पर बेहद गौरवान्वित और खुशी महसूस कर रहा हूं। डाबर ने प्रामाणिक आयुर्वेद के विज्ञान के माध्यम से देश के स्वास्थ्य और फिटनेस का लगातार पोषण और प्रोत्साहन किया है। मुझे वास्तव में विश्वास है कि एक साथ, डाबर और मैं, हर घर, हर व्यक्ति तक डाबर च्यवनप्राश ले जाएंगे, ताकि सामूहिक रूप से हमारे देश की इम्युनिटी मजबूत हो जाए और हम हर चुनौती को जीत सकें।”

Comments

Popular posts from this blog

पैंटीन इंडिया का नया चेहरा बनीं कियारा आडवाणी

युवा महिलाओं को दे रहीं हैं बेफिक्री से बालों को खुला रखने की प्रेरणा मुंबई: हेयर केयर के प्रमुख ब्रांड पैंटीन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी कियारा आडवाणी के साथ अपना नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। इसके जरिये, यह ब्रांड हर क्षेत्र की युवा महिलाओं को बेफ्रिक होकर अपने बालों को खुला रखने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। इसके हाल में आए विज्ञापन में दिखाया गया है कि गिरते बाल किस तरह लड़कियों को परेशान कर देते हैं और मजबूरन उन्‍हें अपने बाल बांधकर रखने पड़ते हैं। कियारा आडवाणी के साथ पैंटीन इस बात पर जोर देना चाहता है कि आपने अपने बाल इसलिए लंबे नहीं किये कि बस उन्‍हें बांधकर रखा जाए! ग्राहकों से जुड़े अध्‍ययनों में यह बात सामने आयी है कि देशभर में करीबन 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्‍या से जूझ रही हैं। पैंटीन का एडवांस्‍ड हेयर फॉल सॉल्‍यूशन प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जिससे 14 दिनों के अंदर ही बालों के झड़ने की समस्‍या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आप बालों के टूटने, डैमेज होने या कम होने की फिक्र किये बिना, उन्‍हें खुला छोड़ सकती हैं।  बॉलीवुड की चमकी...

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र

  गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र; व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है प्रोड्यूस गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आ रही है, जो कि इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में नज़र आएगी। इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ लाने का माध्यम कोई और नहीं, बल्कि व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन द्वारा प्रोड्यूस किया गया आगामी सिंगल, छानोमानो है। नवरात्रि के अवसर पर रिलीज़ होने वाला पेप्पी सॉन्ग रास-गरबा के पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित है और इसे जीवंत करता है। सॉन्ग के निर्माताओं ने छानोमानो का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया है। इसके अंदर वही झलक है, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, यानी पारंपरिक कहानी में आधुनिक तड़का। सॉन्ग को झीलों के खूबसूरत शहर उदयपुर में शूट किया गया है, जो कि शाश्वत प्रेम का एक सुंदर चित्रण है। खास बात यह है कि गुजराती भाषा में गौतम और पंखुड़ी की यह पहली फिल्म होगी और यह देखना रोमांचक होगा कि वे अपने किरदारों को कैसे निभाते हैं। इस सॉन्ग में उस्मान मीर ने अपनी आवाज़ दी है, जिन्होंने...

सनक: जानिए चंदन रॉय सान्याल को एक सनकी खलनायक बनने के लिए क्या करना पड़ा

हालही में फिल्म सनक - होप अंडर सीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में नेटीजंस का ध्यान जिसने सबसे ज़्यादा आकर्षित किया है वो है फिल्म के 'सनकी विलेन ' चंदन राय सान्याल। अपनी अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके अभिनेता चंदन राय सान्याल पहली बार फिल्म सनक में एक खतरनाक विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए चंदन ने कठिन मेहनत की है। उन्होंने करीब एक महीने तक अमेरिकी एक्शन डायरेक्टर की मौजूदगी में एक्शन और राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग ली थी। उनका मानना है कि फिल्म में एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (प्रोटैगनिस्ट) के खिलाफ जाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता थी। चंदन रॉय सान्याल कहते हैं, “मैंने सनक की तैयारी में पूरी जान लगा दी थी क्योंकि मुझे भारत के अजेय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के खिलाफ खड़ा किया गया। मुझे उनके सनक के साथ मेल करना था। मैंने अपने एक्शन डायरेक्टर के साथ एक महीने तक ट्रेनिंग की और राइफल्स के इस्तेमाल से खुद को परिचित किया। एक सनकी विलेन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचकारी था और मैंने एक महीने तक रिहर्सल की। मैंने पहले की...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...

विनोद दुलगंच की फिल्म 'होली' में होगी रिलीज

मुम्बई। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं. साल 2021 में कई फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई फिल्में जो महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पाई वह सभी साल 2021 में सिनेमाघरों में आएंगी इससे फैंस आगामी फिल्मों की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बड़े बड़े सितारों की आगामी बॉलीवुड फिल्में जो 2021 में रिलीज होंगी. इन्हीं के बीच प्रतिभावान कलाकार विनोद दुलगंच की फ़िल्म 'अब ये गलतियाँ ना हो' बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर ने होली के मौके पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है. ये फ़िल्म 26 मार्च 2021 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच, गौरी वानखेडे, शाहबाज़ खान, मुस्ताक खान जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आयेंगे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की गई.