Skip to main content

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र

 


गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र; व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है प्रोड्यूस

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आ रही है, जो कि इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में नज़र आएगी।

इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ लाने का माध्यम कोई और नहीं, बल्कि व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन द्वारा प्रोड्यूस किया गया आगामी सिंगल, छानोमानो है।

नवरात्रि के अवसर पर रिलीज़ होने वाला पेप्पी सॉन्ग रास-गरबा के पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित है और इसे जीवंत करता है। सॉन्ग के निर्माताओं ने छानोमानो का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया है। इसके अंदर वही झलक है, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, यानी पारंपरिक कहानी में आधुनिक तड़का।

सॉन्ग को झीलों के खूबसूरत शहर उदयपुर में शूट किया गया है, जो कि शाश्वत प्रेम का एक सुंदर चित्रण है। खास बात यह है कि गुजराती भाषा में गौतम और पंखुड़ी की यह पहली फिल्म होगी और यह देखना रोमांचक होगा कि वे अपने किरदारों को कैसे निभाते हैं। इस सॉन्ग में उस्मान मीर ने अपनी आवाज़ दी है, जिन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला के पॉप्युलर सॉन्ग, नगाड़े संग ढोल गाया है।

सॉन्ग पर बात करते हुए गौतम कहते हैं, "यह सॉन्ग मेरे दिल के करीब है, क्योंकि मैं अपनी पत्नी के साथ अभिनय कर रहा हूँ। रास-गरबा की थीम के कारण छानोमानो को शूट करने में बहुत मज़ा आया और मैं निर्माताओं को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने हमें सामान्य से बाहर निकलने और कुछ रोमांचक करने का मौका दिया।"

पंखुड़ी कहती हैं, "गौतम और मैंने निश्चित रूप से सॉन्ग की शूटिंग का खूब आनंद लिया है। जब यह हमारे पास आया, तो हम एक पारंपरिक लोक गीत की धुन पर थिरकने के लिए बेहद उत्साहित थे और इसे नवरात्रि के दौरान रिलीज़ करना मुख्य आकर्षण है। उम्मीद है कि दर्शकों को यह उतना ही पसंद आएगा, जितना हमें पसंद आया है। मैं इसके लिए प्रोड्यूसर्स, व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन को धन्यवाद करना चाहती हूँ।"

दिलीप रावल के लिरिक्स और शानदार उस्मान मीर की आवाज़ के साथ, छानोमानो का म्यूजिक अलाप देसाई ने दिया है और इसे व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

रास-गरबा सॉन्ग के पोस्टर ने हम सभी को इसकी रिलीज़ का इंतज़ार करने को मजबूर कर दिया है, निर्माताओं ने अभी तक गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल की रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया है।

Comments

Popular posts from this blog

Global Research and Foundation Invites Distinguished Leaders for the National Prestige Award

Mumbai: Global Research and Foundation, USA, an internationally recognized institution committed to honoring excellence and leadership across diverse sectors, has officially extended invitations for its prestigious “National Prestige Award.” The invitation has been issued by Aishwarya Davaskar, Managing Director & CEO of Global Research Foundation, USA. The award aims to recognize individuals whose vision, dedication, leadership, and professional achievements have created a remarkable impact in their respective industries and society at large. The National Prestige Award is regarded as a distinguished platform that celebrates excellence in fields such as science, literature, technology, social service, entrepreneurship, and professional leadership. The foundation’s mission is rooted in promoting humanitarian values and acknowledging individuals who contribute meaningfully toward social and professional advancement. According to the foundation, the recognition will help elevate reci...

पैंटीन इंडिया का नया चेहरा बनीं कियारा आडवाणी

युवा महिलाओं को दे रहीं हैं बेफिक्री से बालों को खुला रखने की प्रेरणा मुंबई: हेयर केयर के प्रमुख ब्रांड पैंटीन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी कियारा आडवाणी के साथ अपना नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। इसके जरिये, यह ब्रांड हर क्षेत्र की युवा महिलाओं को बेफ्रिक होकर अपने बालों को खुला रखने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। इसके हाल में आए विज्ञापन में दिखाया गया है कि गिरते बाल किस तरह लड़कियों को परेशान कर देते हैं और मजबूरन उन्‍हें अपने बाल बांधकर रखने पड़ते हैं। कियारा आडवाणी के साथ पैंटीन इस बात पर जोर देना चाहता है कि आपने अपने बाल इसलिए लंबे नहीं किये कि बस उन्‍हें बांधकर रखा जाए! ग्राहकों से जुड़े अध्‍ययनों में यह बात सामने आयी है कि देशभर में करीबन 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्‍या से जूझ रही हैं। पैंटीन का एडवांस्‍ड हेयर फॉल सॉल्‍यूशन प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जिससे 14 दिनों के अंदर ही बालों के झड़ने की समस्‍या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आप बालों के टूटने, डैमेज होने या कम होने की फिक्र किये बिना, उन्‍हें खुला छोड़ सकती हैं।  बॉलीवुड की चमकी...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...

दिल से गाती हूं, दिलों तक पहुंचना चाहती हूं – खुशी ठाकुर

संगीत की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रही गायिका खुशी ठाकुर आज एक उभरता हुआ नाम बन चुकी हैं। अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर वह लाइव सिंगिंग और प्लेबैक सिंगिंग दोनों में शानदार पहचान बना रही हैं। खास बात यह है कि खुशी सैड और रोमांटिक गानों में अपनी भावपूर्ण आवाज के लिए जानी जाती हैं, साथ ही वह एक वर्सटाइल सिंगर के रूप में भी उभर रही हैं। खुशी ठाकुर को मुंबई में “वॉइस ऑफ वैली” के नाम से भी जाना जाता है। अपनी सुरीली, दिल को छू लेने वाली आवाज और शानदार परफॉर्मेंस के कारण उन्होंने यह खास पहचान हासिल की है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभा को दर्शाती है। खुशी ने संगीत की विधिवत शिक्षा ली है और अपनी कला को निखारने के लिए रोज सुबह-शाम अभ्यास करती हैं। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक रहा है। इसके साथ ही वह नृत्य में भी निपुण हैं और उन्होंने भरतनाट्यम की शिक्षा भी प्राप्त की है। खुशी ठाकुर ने अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'लव के फंडे' के “अनमोल मस्का” गीत से की। इसके बाद उन्होंने लगातार सफलता की ओर कदम बढ़ाए। अब तक वह 20 से अधिक हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो म...

विनोद दुलगंच की फिल्म 'होली' में होगी रिलीज

मुम्बई। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं. साल 2021 में कई फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई फिल्में जो महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पाई वह सभी साल 2021 में सिनेमाघरों में आएंगी इससे फैंस आगामी फिल्मों की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बड़े बड़े सितारों की आगामी बॉलीवुड फिल्में जो 2021 में रिलीज होंगी. इन्हीं के बीच प्रतिभावान कलाकार विनोद दुलगंच की फ़िल्म 'अब ये गलतियाँ ना हो' बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर ने होली के मौके पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है. ये फ़िल्म 26 मार्च 2021 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच, गौरी वानखेडे, शाहबाज़ खान, मुस्ताक खान जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आयेंगे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की गई.