संगीत की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रही गायिका खुशी ठाकुर आज एक उभरता हुआ नाम बन चुकी हैं। अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर वह लाइव सिंगिंग और प्लेबैक सिंगिंग दोनों में शानदार पहचान बना रही हैं। खास बात यह है कि खुशी सैड और रोमांटिक गानों में अपनी भावपूर्ण आवाज के लिए जानी जाती हैं, साथ ही वह एक वर्सटाइल सिंगर के रूप में भी उभर रही हैं।
खुशी ठाकुर को मुंबई में “वॉइस ऑफ वैली” के नाम से भी जाना जाता है। अपनी सुरीली, दिल को छू लेने वाली आवाज और शानदार परफॉर्मेंस के कारण उन्होंने यह खास पहचान हासिल की है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभा को दर्शाती है।
खुशी ने संगीत की विधिवत शिक्षा ली है और अपनी कला को निखारने के लिए रोज सुबह-शाम अभ्यास करती हैं। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक रहा है। इसके साथ ही वह नृत्य में भी निपुण हैं और उन्होंने भरतनाट्यम की शिक्षा भी प्राप्त की है।
खुशी ठाकुर ने अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'लव के फंडे' के “अनमोल मस्का” गीत से की। इसके बाद उन्होंने लगातार सफलता की ओर कदम बढ़ाए। अब तक वह 20 से अधिक हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो में अपनी आवाज दे चुकी हैं।
लाइव परफॉर्मेंस में भी खुशी पीछे नहीं हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध सैफई महोत्सव में अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीता है। इसके अलावा कई स्टेज शो और सरकारी कार्यक्रमों में भी अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा है।
खुशी का सपना बॉलीवुड में एक सफल प्लेबैक सिंगर बनना है। उनके संगीत गुरु कमलेश समान्या हैं, जिनसे उन्हें निरंतर मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने पंजाबी फिल्म में दर्शन लख्खेवाला के साथ डुएट सॉन्ग भी गाया है और वेबसीरीज़ के लिए भी गाना गाया है।
खुशी ने पुराने गीतों के रीक्रिएट, कवर सॉन्ग और रीमिक्स वर्जन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। वह किशोर कुमार, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और श्रेया घोषाल के गाने सुनना पसंद करती हैं। साथ ही वह सुरों की मलिका लता मंगेशकर और आशा भोसले की बड़ी प्रशंसक हैं और उन्हें अपना आदर्श मानती हैं।
सिंगिंग के साथ-साथ खुशी ठाकुर ने 50 से अधिक पहाड़ी गढ़वाली म्यूजिक वीडियो में अभिनय भी किया है, जिससे उनकी बहुमुखी प्रतिभा सामने आती है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में "राइजिंग रोनाल्डो" शामिल है जो एक ट्रिब्यूट सॉन्ग है। इसके अलावा "वो जो पास था मेरे" और "तू मुझमें क्यों नहीं" जैसे गाने जल्द ही आने वाले हैं।
खुशी ठाकुर अपने फैंस को संदेश देती हैं कि उन्हें इसी तरह प्यार, स्नेह और सम्मान मिलता रहे, यही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर खुशी ठाकुर निश्चित रूप से आने वाले समय में संगीत की दुनिया में एक बड़ा नाम बनने की राह पर हैं।


Comments
Post a Comment