Skip to main content

हर असफलता है सफलता की सीढ़ी: प्रियंका अग्रवाल का युवाओं को प्रेरक संदेश

 


मुंबई: भारतीय फिल्म, फैशन और विज्ञापन जगत में अपनी बहुमुखी प्रतिभा और दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जानी जाने वाली प्रियंका अग्रवाल आज इंडस्ट्री में तेजी से उभरता हुआ नाम बन चुकी हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने अपनी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

प्रियंका अग्रवाल ने शुरुआती दौर में ही ‘विल्स इंडिया फैशन वीक’ और ‘लैक्मे इंडिया फैशन वीक’ जैसे बड़े फैशन मंचों पर रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके बाद उन्होंने कई नामी फैशन डिजाइनर्स के साथ काम किया और मॉडलिंग इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई।

फिल्मी करियर की बात करें तो प्रियंका ने ‘रेडियो’ (2015), ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ (2017) और ‘युद्धभूमि 1971 भारत सीमा’ (2018) जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्म ‘1971: बियॉन्ड बॉर्डर्स’ में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अरुणोदय सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाई, जहां उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी प्रियंका अग्रवाल ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने सुपरस्टार मोहनलाल के साथ भी काम किया है, जिससे उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है।

विज्ञापन जगत में भी उनका सफर बेहद सफल रहा है। उन्होंने मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के साथ 'लॉयड एयर कंडीशनर' के विज्ञापन में मोहनलाल के साथ स्क्रीन साझा की, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने कई बड़े ब्रांड्स के लिए 100 से अधिक विज्ञापन और ब्रांड शूट्स पूरे किए हैं।

म्यूजिक वीडियो इंडस्ट्री में भी प्रियंका अग्रवाल ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘जान’ (पंजाबी), ‘तुझे पाने को’ (टी-सीरीज), ‘जादू’ (टिप्स), ‘तेरा साथ’ और ‘जिंदगी लौट आई है’ जैसे कई लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो में काम किया है, जिन्हें दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

विशेष रूप से ‘जिंदगी लौट आई है’ म्यूजिक वीडियो में उन्होंने पनोरमा म्यूजिक और निर्माता कुमार मंगत पाठक के साथ काम किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

वर्तमान में प्रियंका अग्रवाल एक अपकमिंग कन्नड़ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता श्री किशोर नजर आएंगे। यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है और इससे दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनकी पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद है। उनकी एक हिंदी फिल्म भी जल्द ही लाइनअप में है।

प्रियंका अग्रवाल का कहना है कि उनका सपना हमेशा से ऐसे बड़े निर्देशकों के साथ काम करने का रहा है जैसे राजकुमार हिरानी, संजय लीला भंसाली और आदित्य धर। वहीं उनके पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह, सलमान खान और अक्षय कुमार हैं, जिनके साथ वह भविष्य में काम करना चाहती हैं।

सोशल मीडिया पर भी प्रियंका की मजबूत फैन फॉलोइंग है और उनके मिलियन में फॉलोअर्स हैं। वह अब तक 25 से अधिक म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

प्रियंका का मानना है कि सफलता तुरंत नहीं मिलती, इसके लिए लगातार मेहनत, धैर्य और सीखना जरूरी है। वह युवाओं और खासकर लड़कियों को संदेश देती हैं कि वे आत्मनिर्भर बनें, अपने करियर पर ध्यान दें और अपनी अलग पहचान खुद बनाएं।

उनका कहना है कि असफलताएं भी सफलता की सीढ़ी होती हैं और हर रिजेक्शन के बाद ही असली जीत मिलती है। भविष्य में वह फैशन, कॉस्मेटिक या ज्वेलरी ब्रांड लॉन्च करने की भी इच्छा रखती हैं, लेकिन फिलहाल उनका पूरा ध्यान अभिनय पर ही है।

कुल मिलाकर प्रियंका अग्रवाल आज एक बहुआयामी और मेहनती कलाकार के रूप में उभर रही हैं, जिन्होंने मॉडलिंग, फिल्म, विज्ञापन और म्यूजिक वीडियो हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और लगातार आगे बढ़ रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अनोखी और रोचक कहानी पर आधारित व्यंग्यात्मक फिल्म है "हनिमूनाय नमः"

मुंबई। बॉलीवुड मे आजकल कंटेंट सिनेमा और कुछ हटकर फिल्में बनाने की होड़ लगी हुई है। "हनीमूनाय नमः" भी एक ऐसी ही फिल्म है जो न केवल अपने टाइटल के अनुरूप अलग है बल्कि कहानी भी रोचक है। दरअसल "हनीमूनाय नमः" एक सटायरिकल फ़िल्म है जो समाज में फैली राजनीतिक मौकापरस्ती और जनता की सीधी-सादी सोच को हास्य के ज़रिए दिखाने की कोशिश करती है। शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म को अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई ने प्रोड्यूस किया है जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन किया है। फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, हेमलता भारद्वाज, भास्कर पेठशाली हैं। फिल्म के कलाकारों में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफिला, हीना बाफिला, अरविंद भटनागर, अमरनाथ सिंह ने...

Krisha Dubey Expands Her Career with Films, OTT and Music Videos

 Mumbai: Model and actress Krisha Dubey is currently very excited about her upcoming projects. She has an impressive lineup of interesting ventures, including three South Indian films, two Bollywood films, and several short films. The shooting of some of these projects is expected to begin soon. Early in her career, Krisha Dubey performed a promotional number in a film of South superstar Thalapathy Vijay, after which she gradually began building her own identity in the entertainment industry. Along with acting, her modeling career has also been quite successful. She has appeared in advertisements for several major brands, especially in print campaigns and calendar shoots. She has continuously worked in advertisements for perfumes, jewelry, sarees, and other brands such as Vandu, Bawari, and Roopam. Krisha Dubey has also made a strong impression in the fashion and glamour world. Her presence at ramp walks and fashion shows often grabs the audience’s attention. Along with this, she i...

Ramakant Munde became the president, Annual meeting and elections of Cine Still TV and Motion Photographers Association for the year 2024-2026 concluded

  Mumbai : Ramakant Munde became the President, the election of the Executive Committee of Cine Still TV and Motion Photographers Association for the year 2024-2026 was organized at Bedia Studio Jogeshwari (West) Mumbai. All the members participated in the voting and the members elected were Ramakant Munde (President), Vinod Deshpande (Vice President), Atul Rajkule (Secretary), Ashok Kanojia (Joint Secretary), Satish Ghusale (Treasurer), Atul Singh (Joint -Treasurer), and Firoz Hashmi, Himanshu Vyas, Shyam Salvekar, Rambachan Soni, Girish Verma, Kartik Das, Devendra Sarkar, Vinayak Vetkar, and Pappu Gupta have been elected as committee members.

बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं मोहम्मद जावेद

  प्रतापगढ़/कुंडा। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र से निकलकर एक युवा ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मूल रूप से मौली, कुंडा (प्रतापगढ़) निवासी मोहम्मद जावेद ने अपने जुनून और कड़ी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सफलता हासिल की है। मोहम्मद जावेद का फिल्मी सफर प्रयागराज (इलाहाबाद) से शुरू हुआ जहां से उन्होंने अपने करियर की नींव रखी। बचपन से ही उनके मन में बॉलीवुड में काम करने की ललक थी, जिसे उन्होंने हकीकत में बदलकर दिखाया।अब तक जावेद 40 से अधिक म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने टी-सीरीज, ज़ी म्यूजिक, व्हाइट हिल, वीनस और B4U जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है।इसके अलावा वह एक वेब सीरीज का भी सफलतापूर्वक निर्माण कर चुके हैं। निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके काम और समर्पण ने उन्हें धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मोहम्मद जावेद का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में वह बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने की तैय...

इंडस्ट्री में चर्चा: इशिका वोरा की ‘साइको’ ओटीटी पर जल्द, ‘द वॉलेट’ अंतिम दौर में

 मुंबई। मॉडल और अभिनेत्री इशिका वोरा इन दिनों अपने शानदार करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “साइको” जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जबकि उनकी दूसरी फिल्म “द वॉलेट” फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है। इशिका वोरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और उन्होंने कई रैम्प वॉक, फैशन शो, मैगजीन शूट, प्रिंट शूट, कवर शूट और अनेक मॉडलिंग इवेंट्स में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। अपनी मेहनत और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई फेस्टिवल फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है, जिनमें उन्होंने अधिकतर ग्लैमरस और आइटम सॉन्ग से जुड़े किरदार निभाए हैं। उनकी रिलीज़ फिल्मों में “नथ एक प्रथा”, “कौतूहल” और “द टू लिटिल इंडियन” शामिल हैं। इसके अलावा वह 'सेक्रेड गेम्स' में भी नज़र आ चुकी हैं, जिसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा किया। असम की पृष्ठभूमि से आने वाली ...

डॉ निकेश जैन माधानी को मिला पद्मिनी कोल्हापुरे और एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवॉर्ड

मुम्बई। बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, दिंडोशी मालाड के एसीपी संजय पाटिल और यूनियन लीडर अभिजीत राणे के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवॉर्ड 2023 से सम्मानित हुए। यह अवार्ड उन्हें सक्सेसफुल बिजनेसमैन के रूप में मिला। यह पुरस्कार समारोह 17 दिसम्बर 2023 को ओएस्टर बैंक्वेट हॉल, होटल सहारा स्टार मुम्बई में सम्पन्न हुआ जिसका आयोजन अखिलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, रोहित चंदेल, आदिल खान दुर्रानी, ​​प्रिया आहूजा राजदा, अर्शी खान, दानिश अल्फ़ाज़, ट्विंकल कपूर, अदिति पाटिल, महक चौधरी, प्रमुख श्रमिक नेता अभिजीत राणे और दिंडोशी मालाड के एसीपी संजय पाटिल की उपस्थिति रही। इसी महीने डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी अभिनेता विंदू दारा सिंह के हाथों आत्मनिर्भर एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए जिसका आयोजन साक्षात इंटरटेनमेंट के संस्थापक राम कुमार पाल और मुम्बई रफ्तार न्यूज चैनल के सीईओ शैलेश पटेल ने किया था। आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व दिल्ली में ...