Skip to main content

इंडस्ट्री में चर्चा: इशिका वोरा की ‘साइको’ ओटीटी पर जल्द, ‘द वॉलेट’ अंतिम दौर में


 मुंबई। मॉडल और अभिनेत्री इशिका वोरा इन दिनों अपने शानदार करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “साइको” जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जबकि उनकी दूसरी फिल्म “द वॉलेट” फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है।

इशिका वोरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और उन्होंने कई रैम्प वॉक, फैशन शो, मैगजीन शूट, प्रिंट शूट, कवर शूट और अनेक मॉडलिंग इवेंट्स में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। अपनी मेहनत और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

उन्होंने कई फेस्टिवल फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है, जिनमें उन्होंने अधिकतर ग्लैमरस और आइटम सॉन्ग से जुड़े किरदार निभाए हैं। उनकी रिलीज़ फिल्मों में “नथ एक प्रथा”, “कौतूहल” और “द टू लिटिल इंडियन” शामिल हैं। इसके अलावा वह 'सेक्रेड गेम्स' में भी नज़र आ चुकी हैं, जिसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा किया।

असम की पृष्ठभूमि से आने वाली इशिका ने दिल्ली में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। उनके आकर्षक लुक और व्यक्तित्व को देखकर लोगों ने उन्हें मॉडलिंग और फिल्मों में आने की सलाह दी। उन्होंने इस सुझाव को गंभीरता से लिया, कड़ी मेहनत की और सफलता हासिल करते हुए मायानगरी मुंबई का रुख किया।

इशिका बताती हैं कि उनका सफर आसान नहीं था। उनका पारिवारिक वातावरण अनुशासन से भरा रहा है, क्योंकि उनके पिता पुलिस विभाग में थे। इसके बावजूद उन्होंने परिवार के सम्मान को बनाए रखते हुए अपने सपनों को उड़ान दी और आज वह अपनी मंजिल की ओर मजबूती से बढ़ रही हैं।

वर्तमान में उनका पूरा फोकस बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्मों में अपने अभिनय का विस्तार करने पर है। वह वेब सीरीज़, शॉर्ट फिल्मों और कई फिल्मों में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं और लगातार खुद को अभिनय की कसौटी पर और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।

अगर उनकी पसंद की बात करें, तो उन्हें कॉमेडी, मनोरंजन और सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का विशेष आकर्षण है। अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्में उन्हें बेहद पसंद हैं। इशिका का मानना है- “मेहनत करो और खुश रहना सीखो।” वह किस्मत पर भी विश्वास रखती हैं और कड़ी मेहनत पर भी।

ट्रैवलिंग और सॉफ्ट संगीत सुनना उन्हें बेहद पसंद है। साथ ही वह अपने खानपान और फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं। इशिका का कहना है कि अपने सपनों को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत जरूरी है। आत्मविश्वास से भरपूर इशिका वोरा का मानना है-“ खुद पर विश्वास रखें और उस ऊपर वाले पर भी।”

अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा के दम पर इशिका वोरा मायानगरी में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और आने वाले समय में वह बड़े पर्दे पर और भी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

अनोखी और रोचक कहानी पर आधारित व्यंग्यात्मक फिल्म है "हनिमूनाय नमः"

मुंबई। बॉलीवुड मे आजकल कंटेंट सिनेमा और कुछ हटकर फिल्में बनाने की होड़ लगी हुई है। "हनीमूनाय नमः" भी एक ऐसी ही फिल्म है जो न केवल अपने टाइटल के अनुरूप अलग है बल्कि कहानी भी रोचक है। दरअसल "हनीमूनाय नमः" एक सटायरिकल फ़िल्म है जो समाज में फैली राजनीतिक मौकापरस्ती और जनता की सीधी-सादी सोच को हास्य के ज़रिए दिखाने की कोशिश करती है। शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म को अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई ने प्रोड्यूस किया है जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन किया है। फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, हेमलता भारद्वाज, भास्कर पेठशाली हैं। फिल्म के कलाकारों में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफिला, हीना बाफिला, अरविंद भटनागर, अमरनाथ सिंह ने...

Krisha Dubey Expands Her Career with Films, OTT and Music Videos

 Mumbai: Model and actress Krisha Dubey is currently very excited about her upcoming projects. She has an impressive lineup of interesting ventures, including three South Indian films, two Bollywood films, and several short films. The shooting of some of these projects is expected to begin soon. Early in her career, Krisha Dubey performed a promotional number in a film of South superstar Thalapathy Vijay, after which she gradually began building her own identity in the entertainment industry. Along with acting, her modeling career has also been quite successful. She has appeared in advertisements for several major brands, especially in print campaigns and calendar shoots. She has continuously worked in advertisements for perfumes, jewelry, sarees, and other brands such as Vandu, Bawari, and Roopam. Krisha Dubey has also made a strong impression in the fashion and glamour world. Her presence at ramp walks and fashion shows often grabs the audience’s attention. Along with this, she i...

बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं मोहम्मद जावेद

  प्रतापगढ़/कुंडा। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र से निकलकर एक युवा ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मूल रूप से मौली, कुंडा (प्रतापगढ़) निवासी मोहम्मद जावेद ने अपने जुनून और कड़ी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सफलता हासिल की है। मोहम्मद जावेद का फिल्मी सफर प्रयागराज (इलाहाबाद) से शुरू हुआ जहां से उन्होंने अपने करियर की नींव रखी। बचपन से ही उनके मन में बॉलीवुड में काम करने की ललक थी, जिसे उन्होंने हकीकत में बदलकर दिखाया।अब तक जावेद 40 से अधिक म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने टी-सीरीज, ज़ी म्यूजिक, व्हाइट हिल, वीनस और B4U जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है।इसके अलावा वह एक वेब सीरीज का भी सफलतापूर्वक निर्माण कर चुके हैं। निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके काम और समर्पण ने उन्हें धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मोहम्मद जावेद का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में वह बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने की तैय...

डॉ निकेश जैन माधानी को मिला पद्मिनी कोल्हापुरे और एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवॉर्ड

मुम्बई। बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, दिंडोशी मालाड के एसीपी संजय पाटिल और यूनियन लीडर अभिजीत राणे के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवॉर्ड 2023 से सम्मानित हुए। यह अवार्ड उन्हें सक्सेसफुल बिजनेसमैन के रूप में मिला। यह पुरस्कार समारोह 17 दिसम्बर 2023 को ओएस्टर बैंक्वेट हॉल, होटल सहारा स्टार मुम्बई में सम्पन्न हुआ जिसका आयोजन अखिलेश सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, रोहित चंदेल, आदिल खान दुर्रानी, ​​प्रिया आहूजा राजदा, अर्शी खान, दानिश अल्फ़ाज़, ट्विंकल कपूर, अदिति पाटिल, महक चौधरी, प्रमुख श्रमिक नेता अभिजीत राणे और दिंडोशी मालाड के एसीपी संजय पाटिल की उपस्थिति रही। इसी महीने डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी अभिनेता विंदू दारा सिंह के हाथों आत्मनिर्भर एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए जिसका आयोजन साक्षात इंटरटेनमेंट के संस्थापक राम कुमार पाल और मुम्बई रफ्तार न्यूज चैनल के सीईओ शैलेश पटेल ने किया था। आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व दिल्ली में ...

बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं बंटी एंटरटेनमेंट, ग्रूवी एंजेल द्वारा आयोजित 'इंडियन स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स' की मुख्य अतिथि बनी अमीषा पटेल

  देहरादून, उत्तराखंड। बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स एवं बंटी एंटरटेनमेंट व ग्रुवी एंजल द्वारा आयोजित 'इंडियन स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स 2023' का आयोजन देहरादून, उत्तराखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल मौजूद रही। पुरस्कार समारोह में अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों को अमीषा पटेल ने 'इंडियन स्टार अचीवर्स अवॉर्ड्स 2023' भी प्रदान किया। इस कार्यक्रम के आयोजक अमित गुप्ता और गुरुचरण लाल सदाना थे तो वहीं शो के डायरेक्टर जुल्फूकार टाइगर थे। अमित गुप्ता, गुरुचरण लाल सदाना और जुल्फूकार टाइगर ने एक खास बातचीत में बताया कि वे पिछले कई सालों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कई वीडियो अलबम, फिल्में का निर्माण किया है और अवॉर्ड्स नाइट एवं सेलिब्रिटी इवेंट्स भी करते रहे हैं। इसी क्रम में अब इस बार देवभूमि उत्तराखंड देहरादून में बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स के साथ संयुक्त रूप से मिलकर इस भव्य सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ आर्ट्स को जुल्फुकार टाइगर...