Skip to main content

डॉ निकेश जैन माधानी को मिला पद्मिनी कोल्हापुरे और एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवॉर्ड


मुम्बई। बिजनेसमैन डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, दिंडोशी मालाड के एसीपी संजय पाटिल और यूनियन लीडर अभिजीत राणे के हाथों दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवॉर्ड 2023 से सम्मानित हुए। यह अवार्ड उन्हें सक्सेसफुल बिजनेसमैन के रूप में मिला।


यह पुरस्कार समारोह 17 दिसम्बर 2023 को ओएस्टर बैंक्वेट हॉल, होटल सहारा स्टार मुम्बई में सम्पन्न हुआ जिसका आयोजन अखिलेश सिंह ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, रोहित चंदेल, आदिल खान दुर्रानी, ​​प्रिया आहूजा राजदा, अर्शी खान, दानिश अल्फ़ाज़, ट्विंकल कपूर, अदिति पाटिल, महक चौधरी, प्रमुख श्रमिक नेता अभिजीत राणे और दिंडोशी मालाड के एसीपी संजय पाटिल की उपस्थिति रही।

इसी महीने डॉ. निकेश ताराचंद जैन माधानी अभिनेता विंदू दारा सिंह के हाथों आत्मनिर्भर एक्सीलेंस अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए जिसका आयोजन साक्षात इंटरटेनमेंट के संस्थापक राम कुमार पाल और मुम्बई रफ्तार न्यूज चैनल के सीईओ शैलेश पटेल ने किया था।

आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व दिल्ली में डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड मिल चुका है।

इसके अलावा पिछले साल 2022 में निकेश जैन मधानी को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों गऊ भारत भारती अवार्ड तथा इस वर्ष कैबिनेट मंत्री परषोत्तम रूपाला (मत्स्य, दुग्ध व उद्योग मंत्री) के हाथों से गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार 2023 प्राप्त हुए हैं। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार 2021 भी मिल चुका है। पिछले दिनों ब्राइट आउटडोर के सीएमडी योगेश लखानी ने अपने जन्मदिन पर निकेश जैन को बिज़नेस आइकॉनिक ब्राइट अवार्ड एवं ब्राइट आउटडोर बी.एस.सी आईपीओ आने की खुशी में बिज़नेस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया। निकेश को परफेक्ट वुमेन अचीवर अवॉर्ड, गोल्डन ह्यूमेनिटी अवॉर्ड भी मिल चुका है। वहीं आईपीएस कृष्ण प्रकाश नायर 2021 और 2022 में उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित कर चुके हैं। 

डॉ निकेश जैन मधानी फाइनेंस एडवाइजर हैं इनके कई बिजनेस हैं जैसे कि मधानी फाइनेंस, मधानी एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन, मधानी ट्रेडिंग कंपनी, मधानी न्यूज लाइव 24×7 और मधानी इंटरप्राइज इत्यादि। इसके साथ ही निकेश की माँ के नाम पुष्पा गृह उद्योग कंपनी और पुष्पम पापड़ कंपनी है।

 डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी ने एक हिंदी कॉमेडी फिल्म प्रोड्यूस की है जो जल्दी ही रिलीज होने वाली है। फिल्म में जाने-माने अभिनेता नज़र आएंगे। इसके पहले उन्होंने 12 म्यूजिक एल्बम ओर शॉर्टफिल्म को यू टुब चैनल मधानी एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। आगे वह नए प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका देते रहेंगे।

डॉ. निकेश जैन मधानी डाउन टू अर्थ इंसान हैं, उन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया है और आज एक सफल बिजनेसमैन बन गये हैं। उनके बॉलीवुड, कॉरपोरेट और पॉलिटिक्स में अच्छे संबंध हैं और कई मौकों पर उन्हें मान सम्मान मिलता रहता है।

निकेश ताराचंद जैन मधानी ने लॉ बुक में इतिहास बनाया है। दरअसल उनके ऊपर 2014 में ईडी पीएमएलए का केस हो गया था। फिर उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ते हुए 2017 में सुप्रीम कोर्ट से धारा 45 ए रद्द हुआ  जिससे कानून के किताब में डॉ निकेश जैन मधानी का नाम दर्ज हुआ और उनके ऊपर लगे धारा को हटाने में प्रसिद्ध वकील मुकुल रोहतगी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। निकेश जैन की कानून लड़ाई में जाने माने वकील साजल यादव, वकील नेमीचंद शर्मा और वकील मनीष वोरा ने भी सहयोग किया।

डॉ. निकेश कहते हैं कि आज मैं जो कुछ भी हूं वो सब मेरे माता पिता के आशीर्वाद का फल है।

आपको बता दें कि डॉ. निकेश जैन मधानी ने मुंबई से ग्रेजुएशन किया है और उन्होंने अपने पिता ताराचंद जैन मधानी के बिजनेस को आगे बढ़ाया है।

डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी सबसे सफल व्यवसायी रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम आदानी और लक्ष्मी मित्तल से प्रेरित हैं। 


- संतोष साहू

Comments

Popular posts from this blog

अनोखी और रोचक कहानी पर आधारित व्यंग्यात्मक फिल्म है "हनिमूनाय नमः"

मुंबई। बॉलीवुड मे आजकल कंटेंट सिनेमा और कुछ हटकर फिल्में बनाने की होड़ लगी हुई है। "हनीमूनाय नमः" भी एक ऐसी ही फिल्म है जो न केवल अपने टाइटल के अनुरूप अलग है बल्कि कहानी भी रोचक है। दरअसल "हनीमूनाय नमः" एक सटायरिकल फ़िल्म है जो समाज में फैली राजनीतिक मौकापरस्ती और जनता की सीधी-सादी सोच को हास्य के ज़रिए दिखाने की कोशिश करती है। शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म को अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई ने प्रोड्यूस किया है जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन किया है। फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, हेमलता भारद्वाज, भास्कर पेठशाली हैं। फिल्म के कलाकारों में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम सुंदर शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफिला, हीना बाफिला, अरविंद भटनागर, अमरनाथ सिंह ने...

Krisha Dubey Expands Her Career with Films, OTT and Music Videos

 Mumbai: Model and actress Krisha Dubey is currently very excited about her upcoming projects. She has an impressive lineup of interesting ventures, including three South Indian films, two Bollywood films, and several short films. The shooting of some of these projects is expected to begin soon. Early in her career, Krisha Dubey performed a promotional number in a film of South superstar Thalapathy Vijay, after which she gradually began building her own identity in the entertainment industry. Along with acting, her modeling career has also been quite successful. She has appeared in advertisements for several major brands, especially in print campaigns and calendar shoots. She has continuously worked in advertisements for perfumes, jewelry, sarees, and other brands such as Vandu, Bawari, and Roopam. Krisha Dubey has also made a strong impression in the fashion and glamour world. Her presence at ramp walks and fashion shows often grabs the audience’s attention. Along with this, she i...

इंडस्ट्री में चर्चा: इशिका वोरा की ‘साइको’ ओटीटी पर जल्द, ‘द वॉलेट’ अंतिम दौर में

 मुंबई। मॉडल और अभिनेत्री इशिका वोरा इन दिनों अपने शानदार करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म “साइको” जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जबकि उनकी दूसरी फिल्म “द वॉलेट” फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन में है। इशिका वोरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। वह एक इंटरनेशनल मॉडल हैं और उन्होंने कई रैम्प वॉक, फैशन शो, मैगजीन शूट, प्रिंट शूट, कवर शूट और अनेक मॉडलिंग इवेंट्स में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। अपनी मेहनत और आकर्षक व्यक्तित्व के दम पर उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में एक खास पहचान बनाई और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने कई फेस्टिवल फिल्मों, वेब सीरीज़ और शॉर्ट फिल्मों में काम किया है, जिनमें उन्होंने अधिकतर ग्लैमरस और आइटम सॉन्ग से जुड़े किरदार निभाए हैं। उनकी रिलीज़ फिल्मों में “नथ एक प्रथा”, “कौतूहल” और “द टू लिटिल इंडियन” शामिल हैं। इसके अलावा वह 'सेक्रेड गेम्स' में भी नज़र आ चुकी हैं, जिसमें सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ स्क्रीन साझा किया। असम की पृष्ठभूमि से आने वाली ...

बॉलीवुड में “हनीमूनाय नमः” की अनोखी सटायर कहानी

नाम की तरह फिल्म की कहानी भी अनोखी और रोचक मुंबई। बॉलीवुड में आजकल कंटेंट सिनेमा और कुछ अलग प्रकार के विषयों पर फिल्म बनाने की होड़ लगी हुई है। हनीमूनाय नमः भी एक ऐसी ही फिल्म है जो न केवल अपने टाइटल के अनुरूप अलग है बल्कि कहानी भी रोचक है। दरअसल "हनीमूनाय नमः" एक सटायरिकल फिल्म है जो समाज में फैली राजनीतिक मौकापरस्ती और जनता की सीधी-सादी सोच को हास्य के ज़रिए दिखाने की कोशिश करती है। शिवाक्षय एंटरटेनमेंट के बैनर तले नवांकुर फिल्म्स के सहयोग से बनी फिल्म को अक्षय बाफिला और अक्षय देसाई ने प्रोड्यूस किया है जबकि निशांत भारद्वाज ने निर्देशन किया है। फिल्म के सह निर्माता ध्रुव राठौड़, हेमलता भारद्वाज, भास्कर पेठशाली हैं। फिल्म के कलाकारों में अक्षय बाफिला, सोनम ठाकुर, हेमलता भारद्वाज, निशांत भारद्वाज, मीनाक्षी, दीपक गुप्ता, कमल किशोर तिवारी, डी.एस. सिजवाली (सोनू), आलोक वर्मा, राजन पुरी, मोहित शर्मा, जीत जांगिड़, राजेंद्र गोस्वामी, ललित पंत, अमन सिंह राठौर, श्याम लाल शर्मा, दीपक तिरुवा, किंशुक पांडे, अंजलि पारीक, अनुज कुमार, मोहित तिवारी, भास्कर पेठशाली, जसवंत बाफिला, इंद्रजीत बाफि...

चेन2बॉलीवुड की फिल्म 'मर्डर एट मढ' का मुहूर्त के साथ शूटिंग शुरू

मुंबई। प्रोड्यूसर और क्रिएटिव डायरेक्टर सोनिया एन गुप्ता के क्रिएटिव विज़न के साथ, चेन2बॉलीवुड की हिंदी फीचर फिल्म 'मर्डर एट मढ' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसे 16थ स्ट्रीट प्रोडक्शंस के साथ मिलकर बनाया जा रहा है और अवॉर्ड-विनिंग फिल्ममेकर विजयकुमार मीरचंदानी निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म का मुहूर्त 13 फरवरी को श्रद्धा निवास मढ में संपन्न हुआ। यह फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है जिसे उसके परिवार में दबा दिया गया है और जो चुपचाप इमोशनल स्ट्रगल सहती है — जब तक कि अचानक हुई घटनाएं उसकी ज़िंदगी को पूरी तरह से बदल नहीं देतीं, जो प्यार, धोखे, सस्पेंस, मिस्ट्री, साइकोलॉजिकल कॉन्फ्लिक्ट और मर्डर के एक दिलचस्प सफर की ओर ले जाती है। फिल्म में तन्वी जाधव लीड रोल में हैं, मौसमी बरुआ सेकंड लीड रोल में हैं और हर्षवर्धन एक अहम इन्वेस्टिगेटिव रोल में हैं। साथ ही कमल राजगोर, तनीषा राज, लव कुमार, वरुण श्रीवास्तव, सुमित मोहिते, जय नंदा, अमर जाधव और पदमपातर रौतेला भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। नए टैलेंट को लॉन्च करने के अपने मिशन को जारी रखते हुए, चेन2बॉलीवुड ने नीना अरोड़ा, बलदीप सिंह, तेजस्विनी ह...