Skip to main content

पैंटीन इंडिया का नया चेहरा बनीं कियारा आडवाणी


युवा महिलाओं को दे रहीं हैं बेफिक्री से बालों को खुला रखने की प्रेरणा

मुंबई: हेयर केयर के प्रमुख ब्रांड पैंटीन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी कियारा आडवाणी के साथ अपना नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। इसके जरिये, यह ब्रांड हर क्षेत्र की युवा महिलाओं को बेफ्रिक होकर अपने बालों को खुला रखने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। इसके हाल में आए विज्ञापन में दिखाया गया है कि गिरते बाल किस तरह लड़कियों को परेशान कर देते हैं और मजबूरन उन्‍हें अपने बाल बांधकर रखने पड़ते हैं। कियारा आडवाणी के साथ पैंटीन इस बात पर जोर देना चाहता है कि आपने अपने बाल इसलिए लंबे नहीं किये कि बस उन्‍हें बांधकर रखा जाए!

ग्राहकों से जुड़े अध्‍ययनों में यह बात सामने आयी है कि देशभर में करीबन 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्‍या से जूझ रही हैं। पैंटीन का एडवांस्‍ड हेयर फॉल सॉल्‍यूशन प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जिससे 14 दिनों के अंदर ही बालों के झड़ने की समस्‍या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आप बालों के टूटने, डैमेज होने या कम होने की फिक्र किये बिना, उन्‍हें खुला छोड़ सकती हैं। 

बॉलीवुड की चमकीली दुनिया में बेहद ही सफल सितारा बनकर उभरीं कियारा आडवाणी कहती हैं, ‘’मेरे बाल हमेशा से ही लंबे रहे हैं, लेकिन झड़ते बालों की समस्‍या का सामना हम सबको ही करना पड़ता है। पैंटीन का यह आजमाया हुआ सॉल्‍यूशन, प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जो आपको देता है फ्लोलेस, लहराते हुए और हेयर फॉल फ्री बाल। पैंटीन का नया चेहरा बनकर बहुत खुशी हो रही है। मुझे यह सोचकर अच्‍छा लग रहा है कि मैं अपने जैसी दूसरी लड़कियों के साथ अपने सफर का अनुभव बांट पाऊंगी, जिन्‍हें मेरी तरह ही अपने बालों से प्‍यार है और वो बालों को खुला रखना पसंद करती हैं।‘’ 

बिनु निनन, कंट्री लीडर, पीएंडजी हेयरकेयर का कहना है, ‘’मैंने देश के अलग-अलग हिस्‍सों में रहने वाली लड़कियों से बात की है और उन सबकी सबसे बड़ी चिंता बालों का झड़ना ही है। इससे उन्‍हें अपने बालों को बांधकर रखना पड़ता है और वे उन्‍हें खुला नहीं रख पातीं। पैंटीन के इस प्रमाणित सॉल्‍यूशन के साथ हम चाहते हैं कि लड़कियां अपने बालों को और भी ज्‍यादा बेफिक्री से खुले रख पायें। वह भी बालों के गिरने की चिंता किये बिना। हमें बहुत खुशी है कि कियारा आडवाणी हमारे साथ जुड़ी हैं, जोकि पूरे देशभर में यंग वीमन्‍स की रोल मॉडल हैं।‘’ 

पैंटीन लेकर आया है, एडवांस हेयर फॉल सॉल्‍यूशंस , जिसमें यंग वीमन्‍स के लिये पैंटीन शैम्‍पू, कंडीशनर, ओपन हेयर मिरेकल क्रीम और 2इन1 शैम्‍पू+ कंडीशनर रेंज शामिल है। ये रेंज सभी प्रकार के बालों के लिये है। ऑनलाइन तथा आपके नजदीकी स्‍टोर्स में ये रेंज आसानी से उपलब्‍ध हैं। 


Comments

Popular posts from this blog

Global Research and Foundation Invites Distinguished Leaders for the National Prestige Award

Mumbai: Global Research and Foundation, USA, an internationally recognized institution committed to honoring excellence and leadership across diverse sectors, has officially extended invitations for its prestigious “National Prestige Award.” The invitation has been issued by Aishwarya Davaskar, Managing Director & CEO of Global Research Foundation, USA. The award aims to recognize individuals whose vision, dedication, leadership, and professional achievements have created a remarkable impact in their respective industries and society at large. The National Prestige Award is regarded as a distinguished platform that celebrates excellence in fields such as science, literature, technology, social service, entrepreneurship, and professional leadership. The foundation’s mission is rooted in promoting humanitarian values and acknowledging individuals who contribute meaningfully toward social and professional advancement. According to the foundation, the recognition will help elevate reci...

मनोरंजन से भरी फैमिली ड्रामा है पंजाबी फिल्म 'मेरा व्याह करा दो'

  फिल्म समीक्षक - संतोष साहू जीवनसाथी की खोज में कुंवारे कुंवारियों को कई प्रकार के खट्टे मीठे अनुभवों से गुजरना पड़ता है।  हर माता पिता की भी बड़ी इच्छा रहती है कि उसके बच्चे का घर बस जाए, इसके खातिर वे सुयोग्य वर या वधु की खोज में लगे रहते हैं जिससे बच्चों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहे। इन्हीं सब बातों को दर्शक ज़ी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई लेखक निर्देशक सुनील खोसला की नवीनतम फिल्म 'मेरा व्याह करा दो' में देख सकते हैं। इस फिल्म में मनोरंजन के साथ साथ भावनात्मक लगाव को मज़ेदार ढंग से दर्शाया गया है। फिल्म की मुख्य पात्र नूर (मैंडी ताखर) एक बबली गर्ल है जो एक ज्वेलरी शॉप में जॉब करती है। वह अपनी मां के साथ खुशहाल जीवन गुजार रही है। वहीं उसकी मां को नूर के विवाह की चिंता है। एक पंडित जब नूर के कुंडली में दोष बताता है तो मां की चिंता और बढ़ जाती है। नूर मैट्रीमोनी साइट पर अपना सिंपल फोटो रखती है तो उसे कोई प्रपोजल नहीं आता लेकिन जब सेक्सी अंदाज़ में वीडियो अपलोड करती है तो कई लड़के उसके दीवाने बन जाते हैं और शादी का प्रस्ताव भी रखते हैं। एक डॉन परिवार नूर को ज़बरदस्ती दुल्हन बनाने ...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की बेटी का नाम सान्विका तिवारी

रीति तिवारी ने रखा अपनी छोटी बहन का प्यारा नामउत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद और  भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार  श्री मनोज तिवारी और उनकी पत्नी श्रीमती सुरभि तिवारी के घर आई नन्ही परी के लिए प्यारा सा नाम खोज ही लिया गया। दिल्ली में हुए नामकरण समारोह में मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति तिवारी ने अपनी छोटी बहन के लिए ये नाम सुझाया। दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और गायक मनोज तिवारी की बड़ी  बेटी रीति तिवारी ने अपनी छोटी बहन और नन्ही परी का प्यारा नाम रखा है सान्विका तिवारी (Saanvika tiwari)।  2020 ने जाते-जाते मनोज तिवारी को दिया था ये यादगार तोहफा, साल खत्म होने से एक दिन पहले हुआ था उनकी दूसरी बेटी का जन्म। भोजपुरी फिल्मों के मेगा स्टार और सांसद श्री मनोज तिवारी के निजी पीआरओ शशिकान्त सिंह के मुताबिक  मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी अप्रैल महीने में परिणय सूत्र में बंधे। और उनकी इस प्यारी बेटी के इस नामकरण समारोह में कई जानी मानी हस्तियां सान्विका तिवारी को आशीर्वाद देने आये थे। मनोज तिवारी से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का नाम सोचा था, इस पर उन्होंने कहा था ...

दिल से गाती हूं, दिलों तक पहुंचना चाहती हूं – खुशी ठाकुर

संगीत की दुनिया में तेजी से अपनी पहचान बना रही गायिका खुशी ठाकुर आज एक उभरता हुआ नाम बन चुकी हैं। अपनी मधुर आवाज और कड़ी मेहनत के दम पर वह लाइव सिंगिंग और प्लेबैक सिंगिंग दोनों में शानदार पहचान बना रही हैं। खास बात यह है कि खुशी सैड और रोमांटिक गानों में अपनी भावपूर्ण आवाज के लिए जानी जाती हैं, साथ ही वह एक वर्सटाइल सिंगर के रूप में भी उभर रही हैं। खुशी ठाकुर को मुंबई में “वॉइस ऑफ वैली” के नाम से भी जाना जाता है। अपनी सुरीली, दिल को छू लेने वाली आवाज और शानदार परफॉर्मेंस के कारण उन्होंने यह खास पहचान हासिल की है, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता और प्रतिभा को दर्शाती है। खुशी ने संगीत की विधिवत शिक्षा ली है और अपनी कला को निखारने के लिए रोज सुबह-शाम अभ्यास करती हैं। बचपन से ही उन्हें संगीत का शौक रहा है। इसके साथ ही वह नृत्य में भी निपुण हैं और उन्होंने भरतनाट्यम की शिक्षा भी प्राप्त की है। खुशी ठाकुर ने अपने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'लव के फंडे' के “अनमोल मस्का” गीत से की। इसके बाद उन्होंने लगातार सफलता की ओर कदम बढ़ाए। अब तक वह 20 से अधिक हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो म...