Skip to main content

गोदरेज ने 5-स्‍टार रेटिंग वाले हॉट वॉश समर्थित वॉशिंग मशीन्‍स लॉन्‍च करके सर्दी को बनाया सुहावना


टॉप लोडिंग इऑन एल्‍योर वॉशिंग मशीन्‍स में 99.9% एलर्जेंस एवं बैक्‍टीरिया का सफाया करने हेतु प्रमाणित जर्म शील्‍ड टेक्‍नोलॉजी का प्रयोग।

वॉशिंग मशीन कैटगरी में 12 नये एसकेयू के लॉन्‍च के साथ, ब्रांड का लक्ष्‍य 10% बाजार हिस्‍सेदारी हासिल करना है।

इन-बिल्‍ट हीटर एवं डिजिटल डिस्‍प्‍ले के साथ भारत का पहला सेमी-ऑटोमेटिक वॉशिंग गोदरेज एज डिजिटल

मुंबई, XX नवंबर 2020: कोविड-19 ने खाना पकाने, सफाई, धुलाई आदि जैसे विभिन्‍न कार्यों में उपभोक्‍ताओं के व्‍यवहार को प्रभावित किया है। चूंकि हर बार घर वापस लौटने के साथ कपड़ों की धुलाई आवश्‍यक हो गयी है, इसलिए, उपभोक्‍ता कपड़ों की धुलाई अधिक करने के लिए बाध्‍य हैं और वॉशिंग साफ तौर पर बढ़ गयी है। उपभोक्‍ता, बचाव के उपायों पर ध्‍यान दे रहे हैं और यह सही भी है। बढ़ी हुई मांग को ध्‍यान में रखते हुए, ब्रांड ने किफायती ऊर्जा खपत वाले 5-स्‍टार गोदरेज वॉशिंग मशीन्‍स की रेंज - 12 नये एसकेयू लॉन्‍च किये हैं, जिनमें फुली ऑटोमेटिक टॉप लोड सेगमेंट में इऑन एल्‍योर, इऑन एल्‍योर क्‍लासिक व इऑन ऑड्रा शामिल हैं, जबकि सेमी-ऑटोमेटिक सेगमेंट में एज डिजि और एज अल्टिमा स्‍टीलनॉक्‍स शामिल हैं। यह रेंज सभी के लिए नया लाइन-अप सुनिश्चित करती है। 

उपभोक्‍ताओं द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता पर प्रमुख रूप से ध्‍यान दिया जा रहा है - और इसी को ध्‍यान में रखते हुए, इस रेंज को डिजाइन एवं विकसित किया गया है। जर्म शील्‍ड टेक्‍नोलॉजी युक्‍त, गोदरेज इऑनएल्‍योर वॉशिंग मशीन्‍स की नई रेंज, अपने स्‍मार्ट वॉश एल्‍गोरिथ्‍म एवं इन-बिल्‍ट हीटर टेक्‍नोलॉजी के साथ, बीमारी पैदा करने वाले एलर्जेंस एवं बैक्‍टीरिया को 99.99% सफाया करते हुए बेहतरीन सैनिटाइज्ड धुलाई सुनिश्चित करती है। एकीकृत बेहतरीन जर्म शील्‍ड टेक्‍नोलॉजी युक्‍त, गोदरेज इऑन एल्‍योर की नई रेंज, बीमारी पैदा करने वाले 5 सामान्‍य तरह के बैक्‍टीरिया (ई.कोली, स्‍टेफाइलोकॉकस ऑरियस, सैल्‍मोनेला एंटरिका, सैल्‍मोनेला टाइफिमूरियम, क्‍लेब्सिएला एयरोजेन्‍स) और 12 प्रमुख एलर्जेन ग्रुप्‍स (माइट ग्रुप 2, डेर एफ1, डेर पी1, एस.ट्रोपोमायोसिन, फेल डी1, कैन एफ1, म्‍युस एम1, रैट एन1, ब्‍ला जी2, अल्‍ट ए1, एस्‍प एफ़, पीएचएल पी5) को सफाया करने हेतु एनसीएल एमपैनल्‍ड लैब द्वारा प्रमाणित हैं। ये सामान्‍य तरह के बैक्‍टीरिया कई बीमारियां पैदा करते हैं, जैसे - फूड पॉइजनिंग, शरीर में तरह-तरह के संक्रमण जैसे कि बॉयल्‍स, सेल्‍युलाइटिस, एब्‍सेसेज, वुंड इंफेक्‍शंस, टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम, न्‍यूमोनिया व अन्‍य, जबकि एलर्जेन्‍स के चलते डस्‍ट एलर्जीज, राइनाइटिस एवं ब्रोंकियल अस्‍थमा हो सकता है। विशेष तौर पर, बीमारियों के खतरे वाले इस वातावरण में इस तरह की बीमारियों से स्‍वयं और अपने परिजनों की सुरक्षा महत्‍वपूर्ण है।

गोदरेज इऑन एल्‍योर मॉडल्‍स के प्रीमियम एंड में 3 टेंपरेचर मोड्स हैं जिससे उपयोगकर्ता अपनी आवश्‍यकता के अनुसार टेंपरेचर सेट कर सकते हैं

जर्म शील्‍ड मोड - 99.99% एलर्जेंस और बैक्‍टीरिया का सफाया करता है, पानी को 60°C तक गर्म करता है और स्‍मार्ट वॉश एल्‍गोरिथ्‍म के साथ काम करता है

हॉट मोड - बहुत गंदे कपड़ों की सफाई के लिए उपयुक्‍त, चूंकि यह पानी को 55°C तक गर्म करता है

वार्म मोड - थोड़े मैले कपड़ों के लिए उपयुक्‍त और यह पानी को 40°C तक गर्म करता है 

पर्यावरण के प्रति गोदरेज अप्‍लायंसेज के संकल्‍प के अनुरूप, यह वॉशिंग मशीन, इको मोड के साथ आता है, जो सामान्‍य वॉश साइकल की तुलना में पानी की खपत को लगभग 44 लीटर कम कर देता है। धरती के अंदर के घटते जल-स्‍तर के चलते, पानी अत्‍यंत बहुमूल्‍य संपदा बन चुका है, इसलिए बेहतरीन धुलाई के साथ-साथ जल संरक्षण पर भी महत्‍वपूर्ण रूप से ध्‍यान दिया जाना आवश्‍यक है। 

प्रीमियम एल्‍योर वॉशिंग मशीन्‍स के अलावा, गोदरेज ने कई अन्‍य वैरिएंट्स भी लॉन्‍च किया है: इऑन एल्‍योर क्‍लासिक और इऑन ऑड्रा, जिनमें से सभी के साथ हॉट वॉश का विकल्‍प है और कई अन्‍य खूबियां भी हैं, जैसे कि 100% वॉश-रेजिस्‍टेंट डिजिटल पैनल, इन-बिल्‍ट सोक, टफ स्‍टेन रिमूवल, कस्‍टमाइजेबल वॉश प्रोग्राम्‍स आदि। इससे ग्राहकों को इस त्‍यौहारी मौसम में पर्याप्‍त वैराइटी और विकल्‍प मिल सकेगा। 

लगभग 55% सेमी-ऑटोमेटिक उपयोगकर्ताओं के साथ, गोदरेज ने 60 डिग्री हॉट वॉश टेक्‍नोलॉजी को सेमी-ऑटोमेटिक वैरिएंट में भी उपलब्‍ध कराया है। भारत के पहले सेमी-ऑटामेटिक वॉशिंग मशीन, एज डिजि में भी 60 डिग्री हॉट वॉश, डिजिटल कंट्रोल एवं एलईडी डिस्‍प्‍ले जैसी खूबियां मौजूद हैं। 

गोदरेज, सेमी-ऑटोमेटिक सेगमेंट में स्‍टील ड्रम उपलब्‍ध कराने वाला पहला ब्रांड है और एज अल्टिमा स्‍टीलनॉक्‍स सीरीज के साथ, यह इस सेगमेंट को आगे बढ़ाता है और अपने बेहतरीन वॉश मोटर एवं स्पिन मोटर के साथ स्‍वच्‍छतापूर्वक अच्‍छी धुलाई और तेज ड्राइंग का वादा करता है। 

लॉन्‍च के बारे में प्रतिक्रिया जताते हुए, गोदरेज अप्‍लायंसेज के बिजनेस हेड और एक्‍जीक्‍यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, श्री कमल नंदी ने कहा, ''भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्‍सा 'वर्क फ्रॉम होम' कर रहा है और बड़े शहरों में अभी भी लोग घरेलू देखभाल के लिए किसी को काम पर रखने से कतरा रहे हैं। ऐसे में, आराम एवं सुविधा प्रदान करने वाले उपकरण जैसे कि वॉशिंग मशीन्‍स की मांग इन शहरों में बढ़ने की उम्‍मीद है। स्‍वच्‍छता और बचाव के उपायों के प्रति अधिक जागरूकता के साथ, छोटे शहरों सहित पूरे भारत के लोगों के लिए कपड़े की धुलाई की आवश्‍यकता बढ़ गयी है। चूंकि भारतीयों द्वारा लगातार इस महामारी का सामना किया जा रहा है, ऐसे में घरेलू उपकरण, उनके बोझ को कम करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जर्म शील्‍ड टेक्‍नोलॉजी और टोप लोड एवं सेमी-ऑटोमेटिक दोनों ही सेगमेंट्स में इन-बिल्‍ट हीटर्स के साथ 5-स्‍टार रेटिंग वाली हमारी नयी रेंज में लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य एवं स्‍वच्‍छता का मुख्‍य रूप से ध्‍यान रखा गया है। 'सोच के बनाया है' की फिलॉसफी के अनुरूप, इन वॉशिंग मशीन्‍स को भारत की हमारी उत्‍कृष्‍ट फैक्‍ट्रीज में बनाया जा रहा है, जो कि 'आत्‍मनिर्भर भारत' को समर्थन देने की दिशा में हमारे द्वारा बढ़ाया गया एक अन्‍य कदम है।'' 

गोदरेज अप्‍लायंसेज के प्रोडक्‍ट ग्रुप हेड - वॉशिंग मशीन्‍स, श्री रजिन्‍दर कौल ने आगे बताया, ''गोदरेज, उपभोक्‍ताओं के विचार को ध्‍यान में रखते हुए ऐसी उपयोगी तकनीक एवं नवाचारों को लाने की कोशिश करता है जिनसे हमारे उपभोक्‍ताओं की जिंदगी बेहतर बनाने में मदद मिले। जर्म शील्‍ड तकनीक एवं 60°C हॉट वॉश तकनीक व अन्‍य विशेषताओं युक्‍त गोदरेज वॉशिंग मशीन्‍स की हमारी नयी रेंज के साथ, उपभोक्‍ता बेहतरीन एवं स्‍वच्‍छ धुलाई का आनंद ले सकते हैं। इन स्‍टायलिश एवं स्‍लीक वॉशिंग मशीन्‍स को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है, ताकि जर्म्‍स एवं एलर्जेंस से बेहतर सुरक्षा प्रदान की जा सके। ये नयी मशीनें 5-स्‍टार एनर्जी रेटिंग प्राप्‍त हैं और हमें विश्‍वास है कि इनसे इस वर्ष 135 करोड़ रु. से अधिक का राजस्‍व प्राप्‍त हो सकेगा और इस श्रेणी में हमें हमारी स्थिति मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ, हमारा लक्ष्‍य 10 प्रतिशत बाजार हिस्‍सेदारी हासिल करना भी है।'' 

अलग-अलग क्षमताओं में उपलब्‍ध, ये 5 स्‍टार रेटिंग वाली मशीनें सर्वोत्‍तम तरीके से बिजली का उपयोग करती हैं और अधिक बचत कराने में सहायक हैं। प्रतिस्‍पर्द्धी कीमत वाली, नयी गोदरेज वॉशिंग मशीन रेंज, वॉश मोटर पर 10 वर्ष की वारंटी के साथ उपभोक्‍ताओं को निश्चिंत रखती हैं। भारत में वॉशिंग मशीन्‍स का बाजार आकार अनुमानत: 7.2 मिलियन यूनिट्स का है, जबकि इनका उपयोग अभी भी 14 प्रतिशत से कम है।

Comments

Popular posts from this blog

पैंटीन इंडिया का नया चेहरा बनीं कियारा आडवाणी

युवा महिलाओं को दे रहीं हैं बेफिक्री से बालों को खुला रखने की प्रेरणा मुंबई: हेयर केयर के प्रमुख ब्रांड पैंटीन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी कियारा आडवाणी के साथ अपना नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। इसके जरिये, यह ब्रांड हर क्षेत्र की युवा महिलाओं को बेफ्रिक होकर अपने बालों को खुला रखने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। इसके हाल में आए विज्ञापन में दिखाया गया है कि गिरते बाल किस तरह लड़कियों को परेशान कर देते हैं और मजबूरन उन्‍हें अपने बाल बांधकर रखने पड़ते हैं। कियारा आडवाणी के साथ पैंटीन इस बात पर जोर देना चाहता है कि आपने अपने बाल इसलिए लंबे नहीं किये कि बस उन्‍हें बांधकर रखा जाए! ग्राहकों से जुड़े अध्‍ययनों में यह बात सामने आयी है कि देशभर में करीबन 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्‍या से जूझ रही हैं। पैंटीन का एडवांस्‍ड हेयर फॉल सॉल्‍यूशन प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जिससे 14 दिनों के अंदर ही बालों के झड़ने की समस्‍या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आप बालों के टूटने, डैमेज होने या कम होने की फिक्र किये बिना, उन्‍हें खुला छोड़ सकती हैं।  बॉलीवुड की चमकी...

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र

  गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र; व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है प्रोड्यूस गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आ रही है, जो कि इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में नज़र आएगी। इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ लाने का माध्यम कोई और नहीं, बल्कि व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन द्वारा प्रोड्यूस किया गया आगामी सिंगल, छानोमानो है। नवरात्रि के अवसर पर रिलीज़ होने वाला पेप्पी सॉन्ग रास-गरबा के पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित है और इसे जीवंत करता है। सॉन्ग के निर्माताओं ने छानोमानो का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया है। इसके अंदर वही झलक है, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, यानी पारंपरिक कहानी में आधुनिक तड़का। सॉन्ग को झीलों के खूबसूरत शहर उदयपुर में शूट किया गया है, जो कि शाश्वत प्रेम का एक सुंदर चित्रण है। खास बात यह है कि गुजराती भाषा में गौतम और पंखुड़ी की यह पहली फिल्म होगी और यह देखना रोमांचक होगा कि वे अपने किरदारों को कैसे निभाते हैं। इस सॉन्ग में उस्मान मीर ने अपनी आवाज़ दी है, जिन्होंने...

सनक: जानिए चंदन रॉय सान्याल को एक सनकी खलनायक बनने के लिए क्या करना पड़ा

हालही में फिल्म सनक - होप अंडर सीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में नेटीजंस का ध्यान जिसने सबसे ज़्यादा आकर्षित किया है वो है फिल्म के 'सनकी विलेन ' चंदन राय सान्याल। अपनी अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके अभिनेता चंदन राय सान्याल पहली बार फिल्म सनक में एक खतरनाक विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए चंदन ने कठिन मेहनत की है। उन्होंने करीब एक महीने तक अमेरिकी एक्शन डायरेक्टर की मौजूदगी में एक्शन और राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग ली थी। उनका मानना है कि फिल्म में एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (प्रोटैगनिस्ट) के खिलाफ जाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता थी। चंदन रॉय सान्याल कहते हैं, “मैंने सनक की तैयारी में पूरी जान लगा दी थी क्योंकि मुझे भारत के अजेय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के खिलाफ खड़ा किया गया। मुझे उनके सनक के साथ मेल करना था। मैंने अपने एक्शन डायरेक्टर के साथ एक महीने तक ट्रेनिंग की और राइफल्स के इस्तेमाल से खुद को परिचित किया। एक सनकी विलेन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचकारी था और मैंने एक महीने तक रिहर्सल की। मैंने पहले की...

विनोद दुलगंच की फिल्म 'होली' में होगी रिलीज

मुम्बई। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं. साल 2021 में कई फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई फिल्में जो महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पाई वह सभी साल 2021 में सिनेमाघरों में आएंगी इससे फैंस आगामी फिल्मों की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बड़े बड़े सितारों की आगामी बॉलीवुड फिल्में जो 2021 में रिलीज होंगी. इन्हीं के बीच प्रतिभावान कलाकार विनोद दुलगंच की फ़िल्म 'अब ये गलतियाँ ना हो' बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर ने होली के मौके पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है. ये फ़िल्म 26 मार्च 2021 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच, गौरी वानखेडे, शाहबाज़ खान, मुस्ताक खान जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आयेंगे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की गई.

अभिनेत्री,गायिका अयाना खान और ज़ैन इमाम का नया गाना " प्रॉमिस " जल्द होगी रिलीज़

गायिका और अभिनेत्रि  अयाना खान की आने वाली  रोमांटिक सिंगल  वीडियो जिसमें अभिनेता ज़ैन इमाम हैं, 28 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी। 'प्रॉमिस ' एक  इंडी-पंजाबी गाना  है और इसे अर्मेनिआ के खूबसूरत लोकेशंस में शूट किया गया है । वीडियो का निर्देशन जाने-माने गायक और निर्देशक रामजी गुलाटी ने किया है।  गाने के बारे में बात करते हुए गायिका अयाना खान ने बताया, " म्यूजिक इंडस्ट्री में एक गायिका  के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए एक सपने के सच होने जैसा है, मैं और मेरी पूरी टीम इस गाने के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद है दर्शकों और संगीत प्रेमियों को ये  गाना पसंद आएगा। मैं निर्देशक रामजी गुलाटी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ और मेरी  कला पर भरोसा किया।  म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस’ में, अयाना ज़ैन के प्रति अपनी  प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती हुई दिखाई देती है । डेब्यू सिंगर अयाना खान और टीवी एक्टर ज़ैन इमाम इंडी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस' में स्टार-क्रॉस लवर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक के आँफिसिय...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...