Skip to main content

महर्षि वेदव्यास


महाभारत की कथा लगभग सभी को ज्ञात है। पांडव और कौरव को सभी जानते हैं। लेकिन द्वापर में महाभारत का प्रमुख पात्र वेदव्यास जी हैं। कहीं ना कहीं इनके जन्म से ही महाभारत की नींव पड़ी थी। भगवान श्री कृष्ण और भगवान वेदव्यास दोनों ही विष्णु के अवतार माने जाते हैं। भगवान वेदव्यास विष्णु के ज्ञानावतार माने जाते हैं। वेदव्यास की माता सत्यवती और पिता महर्षि पराशर थे। सत्यवती का मूल नाम 'मत्स्यगंधा' था। ब्रह्मा के शाप के कारण सत्यवती को मत्स्यभाव प्राप्त हुआ था। अद्रिका नाम की अप्सरा के गर्भ से उत्पन्न राजा उपरिचर वसु सत्यवती के पिता थे। मछली के पेट से जन्म होने के कारण इसका नाम मत्स्यगंधा पड़ा। मछली का पेट फाड़कर मल्लाहों ने एक बालक और एक कन्या को निकाला और राजा को सूचना दी। बालक को तो राजा ने पुत्र रूप से स्वीकार कर लिया किंतु बालिका के शरीर से मत्स्य की गंध आने के कारण राजा ने मल्लाह को दे दिया। पिता की सेवा के लिये वह यमुना में नाव चलाया करती थी। सहस्त्रार्जुन द्वारा पराशर मुनि को मृत मान कर मृतप्राय छोड़ दिया गया। माता सत्यवती ने मुनिराज की सेवा की व उनका जीवन बचाया। महर्षि ने प्रसन्न होकर उनका मत्स्यभाव नष्ट किया तथा शरीर से उत्तम गंध निकलने का वरदान दिया अत: वह 'गंधवती' नाम से भी प्रसिद्ध हुई। उसका नाम 'योजनगंधा' भी था। उससे महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ। वेदव्यास जी के जन्म की कथा भी काफी रोचक है। एक बार सत्यवती ने पराशर मुनि को उसकी नाव पर बैठा कर यमुना पार करना पड़ा। पराशर मुनि सत्यवती के रूप-सौन्दर्य पर आसक्त हो गये और बोले, "देवि! मैं तुम्हारे साथ सहवास करना चाहता हूँ।" सत्यवती ने कहा, "मुनिवर! आप ब्रह्मज्ञानी हैं और मैं निषाद कन्या। हमारा सहवास सम्भव नहीं है। मैं कुमारी हूँ। मेरे पिता क्या कहेंगे"। पाराशर मुनि बोले, "बालिके! तुम चिन्ता मत करो। प्रसूति होने पर भी तुम कुमारी ही रहोगी।" पाराशर ने फिर से मांग की तो सत्यवती बोली कि "मेरे शरीर से मछली की दुर्गन्ध निकलती है"। तब उसे आशीर्वाद देते हुये कहा-" तुम्हारे शरीर से जो मछली की गंध निकलती है वह सुगन्ध में परिवर्तित हो जायेगी।" इतना कहकर उन्होंने अपने योगबल से चारों ओर घने कुहरे का जाल रच दिया ताकि कोई और उन्हें उस हाल में न देखे। इस प्रकार पराशर व सत्यवती में प्रणय संबंध स्थापित हुआ।

  समय आने पर सत्यवती गर्भ से वेद वेदांगों में पारंगत एक पुत्र हुआ। जन्म होते ही वह बालक बड़ा हो गया और अपनी माता से बोला, "माता! तू जब कभी भी विपत्ति में मुझे स्मरण करेगी, मैं उपस्थित हो जाउँगा।" इतना कहकर वे तपस्या करने के लिये द्वैपायन द्वीप चले गये। द्वैपायन द्वीप में तपस्या करने तथा उनके शरीर का रंग काला होने के कारण उन्हे कृष्ण द्वैपायन कहा जाने लगा। आगे चलकर वेदों का भाष्य करने के कारण वे वेदव्यास के नाम से विख्यात हुये।

  महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास महाभारत ग्रंथ के रचयिता थे। महाभारत ग्रंथ का लेखन भगवान् गणेश ने महर्षि वेदव्यास से सुनकर लिखा था। वेदव्यास महाभारत के रचयिता ही नहीं, बल्कि उन घटनाओं के साक्षी भी रहे हैं, जो क्रमानुसार घटित हुई हैं। अपने आश्रम से हस्तिनापुर की समस्त गतिविधियों की सूचना उन तक तो पहुंचती थी। वे उन घटनाओं पर अपना परामर्श भी देते थे। जब-जब अंतर्द्वंद्व और संकट की स्थिति आती थी। माता सत्यवती उनसे विचार-विमर्श के लिए कभी आश्रम पहुंचती, तो कभी हस्तिनापुर के राजभवन में आमंत्रित करती थी। प्रत्येक द्वापर युग में विष्णु व्यास के रूप में अवतरित होकर वेदों के विभाग प्रस्तुत करते हैं। पहले द्वापर में स्वयं ब्रह्मा वेदव्यास हुए, दूसरे में प्रजापति, तीसरे द्वापर में शुक्राचार्य, चौथे में बृहस्पति वेदव्यास हुए। इसी प्रकार सूर्य, मृत्यु, इन्द्र, धनजंय, कृष्ण द्वैपायन अश्वत्थामा आदि अट्ठाईस वेदव्यास हुए। इस प्रकार अट्ठाईस बार वेदों का विभाजन किया गया। उन्होने ही अट्ठारह पुराणों की भी रचना की, ऐसा माना जाता है। पाराशर एवं व्यास दोनों अलग गोत्र हैं इसलिए इंटरनेट पर कहीं भी दोनों गोत्रों को समान मानना गलत है। वह पराशर मुनि के पुत्र थे। व्यास एवं पाराशर गोत्र में विवाह निषेध है। हाँ, भावी वर का स्वयं का गोत्र इन दोनों गोत्रों से भिन्न होना चाहिये।

   प्राचीन ग्रंथों के अनुसार महर्षि वेदव्यास स्वयं ईश्वर के स्वरूप थे। निम्नोक्त श्लोकों से इसकी पुष्टि होती है।


नमोऽस्तु ते व्यास विशालबुद्धे फुल्लारविन्दायतपत्रनेत्रः।

येन त्वया भारततैलपूर्णः प्रज्ज्वालितो ज्ञानमयप्रदीपः।

अर्थात् - जिन्होंने महाभारत रूपी ज्ञान के दीप को प्रज्वलित किया ऐसे विशाल बुद्धि वाले महर्षि वेदव्यास को मेरा नमस्कार है।


व्यासाय विष्णुरूपाय व्यासरूपाय विष्णवे।

नमो वै ब्रह्मनिधये वासिष्ठाय नमो नम:।


अर्थात् - व्यास विष्णु के रूप हैं तथा विष्णु ही व्यास हैं ऐसे वसिष्ठ - मुनि के वंशज का मैं नमन करता हूँ। (वसिष्ठ के पुत्र थे 'शक्ति'; शक्ति के पुत्र पराशर और पराशर के पुत्र व्यास)

   हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार महर्षि व्यास त्रिकालज्ञ थे तथा उन्होंने दिव्य दृष्टि से देख कर जान लिया कि कलियुग में धर्म क्षीण हो जायेगा। धर्म के क्षीण होने के कारण मनुष्य नास्तिक, कर्तव्यहीन और अल्पायु हो जाएंगे। एक विशाल वेद का सांगोपांग अध्ययन उनके सामर्थ से बाहर हो जायेगा। इसीलिये महर्षि व्यास ने वेद का चार भागों में विभाजन कर दिया जिससे कि कम बुद्धि एवं कम स्मरणशक्ति रखने वाले भी वेदों का अध्ययन कर सकें। व्यास जी ने उनका नाम रखा - ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। वेदों का विभाजन करने के कारण ही व्यास जी वेदव्यास के नाम से विख्यात हुये। ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद को क्रमशः अपने शिष्य पैल, जैमिन, वैशम्पायन और सुमन्तुमुनि को पढ़ाया। वेद में निहित ज्ञान के अत्यन्त गूढ़ तथा शुष्क होने के कारण वेद व्यास ने पाँचवे वेद के रूप में पुराणों की रचना की जिनमें वेद के ज्ञान को रोचक कथाओं के रूप में बताया गया है। 

  पुराणों को उन्होंने अपने शिष्य रोम हर्षण को पढ़ाया। व्यास जी के शिष्यों ने अपनी अपनी बुद्धि के अनुसार उन वेदों की अनेक शाखाएँ और उप शाखाएँ बना दी। व्यास जी ने महाभारत की रचना की।

   पौराणिक-महाकाव्य युग की महान विभूति, महाभारत, अट्ठारह पुराण, श्रीमद्भागवत, ब्रह्मसूत्र, मीमांसा जैसे अद्वितीय साहित्य-दर्शन के प्रणेता वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा को लगभग ३००० ई. पूर्व में हुआ था। वेदांत दर्शन, अद्वैतवाद के संस्थापक वेदव्यास ऋषि पराशर के पुत्र थे। पत्नी आरुणी से उत्पन्न इनके पुत्र थे महान बाल योगी शुकदेव। श्रीमद्भागवत गीता विश्व के सबसे बड़े महाकाव्य 'महाभारत' का ही अंश है। रामनगर के किले में और व्यास नगर में वेदव्यास का मंदिर है जहॉ माघ में प्रत्येक सोमवार मेला लगता है। गुरु पूर्णिमा का प्रसिद्ध पर्व व्यास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

   व्यासजी ने पुराणों तथा महाभारत की रचना करने के पश्चात् ब्रह्मसूत्रों की रचना भी यहाँ की थी। वाल्मीकि की ही तरह व्यास भी संस्कृत कवियों के लिये उपजीव्य हैं। महाभारत में उपाख्यानों का अनुसरण कर अनेक संस्कृत कवियों ने काव्य, नाटक आदि की सृष्टि की है। महाभारत के संबंध में स्वयं व्यासजी की ही उक्ति अधिक सटीक है- इस ग्रंथ में जो कुछ है, वह अन्यत्र है, पंरतु जो इसमें नहीं है, वह अन्यत्र कहीं भी नहीं है।

  जब इन्होंने धर्म का ह्रास होते देखा तो इन्होंने वेद का व्यास अर्थात विभाग कर दिया और वेदव्यास कहलाये। वेदों का विभाग कर उन्होंने अपने शिष्य सुमन्तु, जैमिनी, पैल और वैशम्पायन तथा पुत्र शुकदेव को उनका अध्ययन कराया तथा महाभारत का उपदेश दिया। उनकी इस अलौकिक प्रतिभा के कारण उन्हें भगवान का अवतार माना जाता है।

संस्कृत साहित्य में वाल्मीकि के बाद व्यास ही सर्वश्रेष्ठ कवि हुए हैं। इनके लिखे काव्य 'आर्ष काव्य' के नाम से विख्यात हैं। व्यास जी का उद्देश्य महाभारत लिख कर युद्ध का वर्णन करना नहीं, बल्कि इस भौतिक जीवन की नि:सारता को दिखाना है। उनका कथन है कि भले ही कोई पुरुष वेदांग तथा उपनिषदों को जान ले, लेकिन वह कभी विचक्षण नहीं हो सकता क्योंकि यह महाभारत एक ही साथ अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र तथा कामशास्त्र है।


गायत्री साहू

Comments

Popular posts from this blog

Krisha Dubey Expands Her Career with Films, OTT and Music Videos

 Mumbai: Model and actress Krisha Dubey is currently very excited about her upcoming projects. She has an impressive lineup of interesting ventures, including three South Indian films, two Bollywood films, and several short films. The shooting of some of these projects is expected to begin soon. Early in her career, Krisha Dubey performed a promotional number in a film of South superstar Thalapathy Vijay, after which she gradually began building her own identity in the entertainment industry. Along with acting, her modeling career has also been quite successful. She has appeared in advertisements for several major brands, especially in print campaigns and calendar shoots. She has continuously worked in advertisements for perfumes, jewelry, sarees, and other brands such as Vandu, Bawari, and Roopam. Krisha Dubey has also made a strong impression in the fashion and glamour world. Her presence at ramp walks and fashion shows often grabs the audience’s attention. Along with this, she i...

Ramakant Munde became the president, Annual meeting and elections of Cine Still TV and Motion Photographers Association for the year 2024-2026 concluded

  Mumbai : Ramakant Munde became the President, the election of the Executive Committee of Cine Still TV and Motion Photographers Association for the year 2024-2026 was organized at Bedia Studio Jogeshwari (West) Mumbai. All the members participated in the voting and the members elected were Ramakant Munde (President), Vinod Deshpande (Vice President), Atul Rajkule (Secretary), Ashok Kanojia (Joint Secretary), Satish Ghusale (Treasurer), Atul Singh (Joint -Treasurer), and Firoz Hashmi, Himanshu Vyas, Shyam Salvekar, Rambachan Soni, Girish Verma, Kartik Das, Devendra Sarkar, Vinayak Vetkar, and Pappu Gupta have been elected as committee members.

बॉलीवुड में नाम कमा रहे हैं मोहम्मद जावेद

  प्रतापगढ़/कुंडा। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के कुंडा क्षेत्र से निकलकर एक युवा ने बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। मूल रूप से मौली, कुंडा (प्रतापगढ़) निवासी मोहम्मद जावेद ने अपने जुनून और कड़ी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में लगातार सफलता हासिल की है। मोहम्मद जावेद का फिल्मी सफर प्रयागराज (इलाहाबाद) से शुरू हुआ जहां से उन्होंने अपने करियर की नींव रखी। बचपन से ही उनके मन में बॉलीवुड में काम करने की ललक थी, जिसे उन्होंने हकीकत में बदलकर दिखाया।अब तक जावेद 40 से अधिक म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर चुके हैं। उन्होंने टी-सीरीज, ज़ी म्यूजिक, व्हाइट हिल, वीनस और B4U जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया है।इसके अलावा वह एक वेब सीरीज का भी सफलतापूर्वक निर्माण कर चुके हैं। निर्माता और निर्देशक के रूप में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है और लगातार नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उनके काम और समर्पण ने उन्हें धीरे-धीरे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मोहम्मद जावेद का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है, आने वाले समय में वह बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने की तैय...

सिर्फ संगीत नहीं, एक आध्यात्मिक समर्पण: ‘बोलो राधे राधे’ की आत्मा

लखनऊ/मथुरा। आगामी धार्मिक हिंदी फीचर फिल्म “बोलो राधे राधे” अपनी भक्ति भावनाओं को और सशक्त करते हुए लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म से अब एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक जुड़ाव सामने आया है, जिसमें पूज्य संत एवं भक्ति गायक श्री गुरु स्वामी रसराज कृष्णदास ने अपनी मधुर आवाज से फिल्म के संगीत को समृद्ध किया है। भक्ति परंपरा से गहराई से जुड़े स्वामी रसराज कृष्णदास का यह योगदान केवल एक संगीतात्मक सहयोग नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक समर्पण के रूप में देखा जा रहा है। उनकी उपस्थिति फिल्म के मूल संदेश—भक्ति, सेवा और सनातन मूल्यों—को और अधिक प्रामाणिकता प्रदान करती है। फिल्म का संगीत मन्न मिश्रा द्वारा तैयार किया जा रहा है, जो पारंपरिक भक्ति संगीत की गहराई को सिनेमाई अभिव्यक्ति के साथ जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। गीतों के बोल लेखक-निर्देशक रवि भाटिया ने लिखे हैं। उनका यह दोहरा दायित्व सुनिश्चित करता है कि संगीत फिल्म की कहानी और भावनात्मक प्रवाह से गहराई से जुड़ा रहे। फिल्म के निर्माताओं ने इस सहयोग को एक आशीर्वाद बताते हुए आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि स्वामी रसराज कृष्णदास जैसे प्रतिष्ठित भक्त...

मनोरंजन से भरी फैमिली ड्रामा है पंजाबी फिल्म 'मेरा व्याह करा दो'

  फिल्म समीक्षक - संतोष साहू जीवनसाथी की खोज में कुंवारे कुंवारियों को कई प्रकार के खट्टे मीठे अनुभवों से गुजरना पड़ता है।  हर माता पिता की भी बड़ी इच्छा रहती है कि उसके बच्चे का घर बस जाए, इसके खातिर वे सुयोग्य वर या वधु की खोज में लगे रहते हैं जिससे बच्चों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहे। इन्हीं सब बातों को दर्शक ज़ी5 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई लेखक निर्देशक सुनील खोसला की नवीनतम फिल्म 'मेरा व्याह करा दो' में देख सकते हैं। इस फिल्म में मनोरंजन के साथ साथ भावनात्मक लगाव को मज़ेदार ढंग से दर्शाया गया है। फिल्म की मुख्य पात्र नूर (मैंडी ताखर) एक बबली गर्ल है जो एक ज्वेलरी शॉप में जॉब करती है। वह अपनी मां के साथ खुशहाल जीवन गुजार रही है। वहीं उसकी मां को नूर के विवाह की चिंता है। एक पंडित जब नूर के कुंडली में दोष बताता है तो मां की चिंता और बढ़ जाती है। नूर मैट्रीमोनी साइट पर अपना सिंपल फोटो रखती है तो उसे कोई प्रपोजल नहीं आता लेकिन जब सेक्सी अंदाज़ में वीडियो अपलोड करती है तो कई लड़के उसके दीवाने बन जाते हैं और शादी का प्रस्ताव भी रखते हैं। एक डॉन परिवार नूर को ज़बरदस्ती दुल्हन बनाने ...