Skip to main content

एहसान खान, नाफे खान अभिनीत और रज़ूल आलम निर्देशित फिल्म "गरम माहौल" का पोस्टर और ट्रेलर लॉन्च

 


मुम्बई। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रज़ूल आलम की हिंदी फीचर फिल्म "गरम माहौल" का पोस्टर और ट्रेलर एहसान खान, गायिका दीपा नारायण झा, एक्टर नाफे खान, शब्बीर शेख सहित सभी कलाकारों की उपस्थिति में मुंबई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। पोस्टर लॉन्च के बाद फिल्म का ट्रेलर और गाने भी दिखाए गए।

लिटिल स्टेप आर्ट (LSA) द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म के सह निर्माता विक्रांत वाधवा और राहुल जाटव हैं। फिल्म "गरम माहौल" के कलाकारों में एहसान खान, नाफे खान, बबीता चौधरी, पूजा दत्ता, विक्रांत वाधवा, नरेंद्र, अमित श्रीवास्तव, राहुल जाटव का नाम उल्लेखनीय है। लिटिल स्टेप आर्ट्स के बैनर तले बनी फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर रवि प्रकाश भारद्वाज हैं। इस का म्युज़िक राज सेन और इकबाल सरगम ने दिया है। इसके सिंगर्स अल्का याग्निक, दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक और पी के हैं। फ़िल्म के डीओपी विजय मिश्रा, लेखक राकेश कुमार एवं एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर सतीश कुमार हैं।

एहसान खान ने कहा कि रजुल आलम के साथ पहले भी मैंने काफी काम किया है। इस फ़िल्म में मेरा किरदार एक डॉन माफिया का है जिसका नाम विष्णु रँगा है। उसका लुक खतरनाक है। किसी की सुनता नहीं है अपने मन की करता है। रजुल आलम बेहतरीन डायरेक्टर तो हैं ही बहुत अच्छे इंसान भी हैं. फिल्म का ट्रेलर दमदार है मुझे विश्वास है कि लोग फिल्म पसंद करेंगे।

रजुल आलम ने कहा कि फ़िल्म बहुत अच्छी बनी है। सब कलाकारों ने बढ़िया अभिनय किया है। यह फ़िल्म मैसेज भी देती है। फिल्म में कई खूबसूरत गाने हैं। एहसान खान का निगेटिव किरदार दर्शकों पर प्रभाव डालेगा।

नाफे खान ने कहा कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। इसमें में किरदार शानदार है। किस्मत से मेरी कास्टिंग इस फिल्म के लिए हुई जिसके लिए मैं डायरेक्टर रज़ूल आलम का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।

Comments

Popular posts from this blog

गणतंत्र दिवस एवं भव्य रक्तदान शिविर कार्यक्रम संपन्न

 वसई। मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक सदगुरु सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से श्री हंस विजयनगर आश्रम वसई पूर्व में सोमवार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभुजी महाराज का पावन जन्मोत्सव एवं भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुंबई एवं आसपास के पूज्य संत महात्माओं ने कार्यक्रम को बड़े ही धूमधाम से मनाया। मुंबई आश्रम प्रभारी कल्पना बाईजी एवं अंबालिका बाईजी द्वारा भक्त समाज को आत्मज्ञान के बारे में बताया, कैसे एक सच्चा भक्त संतों से श्रद्धा द्वारा आत्मज्ञान प्राप्त किया जा सकता है। वसई आश्रम प्रभारी महात्मा आचार्यानंद द्वारा भक्तों समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि सच्चे गुरु की पहचान कर आत्म ज्ञान की प्राप्ति करें। हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे रक्तदान सेंटर के सहयोग से रक्त दान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। अंबालिका बाईजी एवं इसरिता बाईजी द्वारा एवं अन्य 50 भक्तों द्वारा रक्त दान किया गया एवं अंबालिका बाईजी ने सभी से अनुरोध कि हम सब मनुष्यों को समाज कल्याण के लिए हर 6 महीने में समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव सेवा दल, ...

Aditya Roy Kapur and Sanjana Sanghi spotted in Juhu shooting for their upcoming film

Aditya Roy Kapur and Sanjana Sanghi spotted in Juhu shooting for their upcoming film 'OM - The Battle Within'. The duo have kickstarted their much awaited action thriller. Aditya looks dashing and rugged with his new avatar while Sanjana is looking pretty and strong. Both are spotted in their stylish casual outfits. Produced by Zee Studios, Ahmed Khan and Shaira Khan, the film is directed by Kapil Verma.

मॉडल एक्ट्रेस दीपिका यादव जल्द ही बड़े परदे पर आएगी नज़र

  मुंबई। मध्य प्रदेश राज्य की जबलपुर जिले की बेटी मॉडल एक्ट्रेस दीपिका यादव अब बॉलीवुड में जलवा दिखाने के लिए तैयार है। खबर मिली है कि मॉडल एक्ट्रेस दीपिका को माधानी फाइनेंस एंड एंटरटेनमेंट कंपनी के मालिक डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी का साथ मिल गया है। और माधानी एंटरटेनमेंट के नये प्रोजेक्ट, वेब सीरीज और म्यूजिक एल्बम में लॉन्च करने के लिए दीपिका का चयन किया जा चुका है।  डॉ निकेश जैन माधानी आये दिन नये चेहरों को मौका देते रहते हैं। डॉ निकेश कई इवेंट, कई शो में बतौर मुख्य अतिथि नजर आते रहते हैं और एक के बाद एक कार्यक्रमों में सम्मानित होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ओ मेरे हमदम म्यूजिक एल्बम का निर्माण किया था। वे कई मूवी को फाइनेंस भी कर चुके हैं और अच्छे बैनर की आने वाली कुछ फिल्मों को भी फाइनेंस किया है। विदित हो कि मॉडल एक्ट्रेस दीपिका यादव इसी साल 2024 में मिस दिल्ली एनसीआर की विजेता रही हैं। कई रैम्प वॉक, फैशन शो में दीपिका यादव कामयाबी पा चुकी है। 13 से 16 दिसंबर 2024 को हुए जयपुर एशियन फैशन वीक में भी दीपिका का जलवा दिख चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बॉलीव...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...

सिल्‍वर स्‍क्रीन पर लंबे अर्से बाद हो रही दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की वापसी

  दिनेशलाल यादव निरहुआ और अक्षरा सिंह की फिल्‍म ‘जान लेबू का’ का हुआ भव्‍य मुहूर्त भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ और सिजलिंग अक्षरा सिंह लंबे समय बाद सिल्‍वर स्‍क्रीन पर वापसी को तैयार हैं। वे दोनों जल्‍द ही भोजपुरी फिल्‍म ‘जान लेबू का’ में नजर आने वाले हैं, जिसका भव्‍य मुहूर्त आज ए बी स्‍टूडियो, न्‍यू वर्सोवा, अंधेरी मुंबई में किया गया। इस मौके पर फिल्‍म इंडस्‍ट्री के कई गणमान्‍य लोग भी उपस्थित रहे, जिन्‍होंने फिल्‍म की सफलता की कामना की। इस फिल्‍म की शूटिंग 20 जनवरी से राय बरेली में होगी।  डॉ. एस के श्रीवास्‍तव प्रस्‍तुत फिल्‍म ‘जान लेबू का’ का निर्माण खुशी क्रियेशन और कम्‍युनिकेशन के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्‍म के निर्माता श्रेय श्रीवास्‍तव हैं, जिन्‍होंने फिल्‍म के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म के निर्देशक दिनकर कपूर (के डी) हैं, जो इस फिल्‍म को लेकर बेहद मेहनत कर रहे हैं। हमने नये साल में भोजपुरी के दर्शकों के लिए कुछ अलग करने का फैसला किया। इसलिए हम इस फिल्‍म को लीक से हटकर बना रहे हैं। फिल्‍म के गाने भी शानदार हों...

भोजपुरी फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ में चल रहा अमरीश सिंह का जलवा

एम एस ओम दीप सिने वीजन प्रस्‍तुत भोजपुरी फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। इस फिल्‍म में अमरीश सिंह और श्‍वेता मिश्रा मुख्‍य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्‍म की कहानी एक गांव के ऐसे लड़के की है, जिसे अपने सपने की राजकुमारी से बहुत प्‍यार है। उस लड़के के ख्‍वाब में लंदन की लड़की से प्‍यार हो जाता है। फिर संयोगवश गांव में लंदन की एक लड़की आती है। ये बात उस लड़के को पता चलती है, फिर शुरू होता है उस लड़की को पाने की कोशिश। और आगे क्‍या होता है। इसके लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। मगर ट्रेलर देखकर ये स्‍पष्ट हो रहा है कि फिल्‍म में अमरीश सिंह का जलवा खूब चल रहा है। लिंक : https://youtu.be/AFoywqc4Tqo     म्‍यूजिक चैनल वेब के यूट्यूब चैनल से रिलीज फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ में अमरीश और श्‍वेता की केमेस्‍ट्री भी शानदार है। फिल्‍म की कहानी को लेकर दोनों बेहद खुश हैं। उन्‍हें उम्‍मीद है कि फिल्‍म दर्शकों को जरूर पसंद आयेगी। अमरीश सिंह ने कहा कि फिल्‍म ‘लंदन वाली दुल्हनिया’ में प्‍यार, रोमांस और एक्‍शन भरपूर है। यह‍ एक मसाला फिल्‍म है, लेकिन वो अभी एक दायरे...