भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव की कई फिल्मों में प्रोड्क्शन का काम कर चुके विजय प्रसाद यूं तो इंडस्ट्री में आये थे हीरो बनने, मगर उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. सो वो प्रोड्क्शन में लग गये और आज इस फिल्ड में बेहद नाम भी कमा रहे हैं.
विजय प्रसाद मूलतः बिहार के रहने वाले हैं. इन दिनों मुंबई में रहकर प्रोड्क्शन की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं. जब उन्हें अभिनय में विशेष कामयाबी नहीं मिली, तब उन्होंने प्रोड्क्शन के पेशे को चुना और आते ही छा गए. वे राजा की आएगी बारात, मनटुआ के नानी जैसी फिल्मों में खेसारीलाल यादव के साथ कम कर चुके हैं.
इसके अलावा उन्होंने निर्देशक सुब्बा राव गोसंग की फिल्म सुनो ससुर जी, काशी विश्वनाथ, रितेश पांडेय की फिल्म कैसे तोहरा से प्यार हो गईल, दिनेशलाल यादव निरहुआ की फिल्म देवता बनाम बादशाह के अलावा हिंदी फिल्म पुइदी मिथुन चक्रबर्ती, मर्द गंगा की कसम जैकी श्राफ, निर्देशक टी एल प्रसाद, सुरेन्द्र वोहरा की रेन, हिमांशु मालिक, मेघना नायडू और प्रोड्यूसर विनोद बच्चन की फिल्मे भी कर चुके हैं. उन्होंने सोनू सूद प्रोड्क्शन की फिल्म रॉक न मीरा और निर्देशक रुपेश पॉल की फिल्म कर्मा एक कन्या रक्षक में भी काम कर चुके हैं.
वे अब भोजपुरी के साथ साथ हिंदी फिल्मों में भी प्रोड्क्शन का काम कर रहे हैं. उनका मानना है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता. बस लग्न और मेहनत ही किसी भी काम को करने में सफलता का मार्ग प्रशस्त करती है. मैंने भी अपनी लाइफ में इसी चीज को फॉलो किया और आज यहाँ हूँ.


Comments
Post a Comment