Skip to main content

कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित

 


◼️जितेंद्र शर्मा 

मुंबई। कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार को फिल्मी दुनिया के सुविख्यात पुरस्कार 'दादा साहेब फाल्के' अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

     मुंबई के फाइव स्टार होटल में डीपीआईएस द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। 

      इस दौरान श्रवण कुमार ने अपनी मशहूर डॉक्टर गुलाटी और सपना का किरदार निभा कर सभी को हंसाते हुए लोटपोट कर दिया। उपस्थित लोगों ने श्रवण कुमार के अद्भुत प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की। श्रवण ने इस अवार्ड के लिए  आयोजक कल्याण जाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण जी जैसे लोगों की वजह हम कलाकारों का  मनोबल बढ़ता रहता है और कलाकर के साथ सामाजिक कार्यों में हमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने में गर्व होता है। 

     हर किसी को हंसाने गुदगुदाने वाले श्रवण कुमार अपनी स्टेंडिंग कॉमेडी के लिए जाने जाते है। श्रवण कुमार की हरफनमौला कॉमेडी को देखने के बाद हर कोई बस उनकी तारीफ ही करता रह जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सीमाएं नहीं, मानवता मायने रखती है: नेपाल की त्रासदी पर स्विंकी मेहता (Swinky Mehta) की अपील

मुंबई: मॉडलिंग की दुनिया में अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने वाली स्विंकी मेहता इन दिनों अपने आगामी पंजाबी एल्बम को लेकर उत्साहित हैं। इसके साथ ही वह अभिनेता पंकज त्रिपाठी से जुड़े खादी ब्रांड के साथ भी मॉडलिंग कर रही हैं। अब स्विंकी बॉलीवुड, टॉलीवुड और म्यूजिक वीडियो के साथ अभिनय की दुनिया में भी अपनी मजबूत पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं। दिल्ली निवासी और पंजाबी मूल की स्विंकी ने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत दिल्ली और पंजाब से की थी। कड़ी मेहनत, समर्पण और पेशेवर अंदाज के बल पर उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फैशन शो में रैंप वॉक किया है। वह विभिन्न प्रिंट कैंपेन और विज्ञापन परियोजनाओं का भी हिस्सा रही हैं। अपने करियर के दौरान स्विंकी मेहता ने कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं, प्रिंट कैंपेन, गृहशोभा मैगजीन और विभिन्न कपड़ों के ब्रांड्स के साथ काम किया है। वह कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जहां उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। अब उनका अगला लक्ष्य फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाना है, जिनके माध्यम से वह अपनी अभि...

‘समझौता’ से ‘तारा माटे’ तक, यज्ञेश शर्मा का बढ़ता फिल्मी सफर

 यज्ञेश शर्मा एक्टर, एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं। नरसिंहपुर में जन्मे, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियर परिवार में पढ़ाई की, लेकिन यज्ञेश को कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग का शौक था। कॉलेज के सालाना फंक्शन और इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते थे, भोपाल नाट्य एकेडमी में हॉबी के तौर पर नाटक करते थे। लेकिन एक्टिंग को प्रोफेशन बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन जब किस्मत में आपके लिए कोई प्लान होता है, तो 2018 में, उन्होंने एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया, यज्ञेश शर्मा शॉर्ट लिस्ट हुए, और एक्टिंग का सफ़र शुरू हुआ, उन्होंने हिंदी में 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज़ की, जिसका टाइटल "समझौता" था, जिसमें मुंशी का बहुत दमदार किरदार था, जिसे कुल्लू मनाली, देहरादून मसूरी ऋषिकेश में शूट किया गया था। को-एक्टर जसलीन मथारू, केशव अरोड़ा, शिल्पा गांधी, डिंपल बागरॉय, किरण कुमार और अन्य के साथ। फिर उन्हें ट्रिपल तलाक पर आधारित एक हिंदी फिल्म में जज का किरदार मिला, फिर उन्हें एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट, हितू कनोडिया, अश्मित पटेल, हितेन कुमार, ओजस रावल, किरण आचार्य, शे...

राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले उद्यमियों का भव्य सम्मान — ‘राष्ट्र निर्माण उद्योग सम्मान 2026’ भोसरी, पुणे में सम्पन्न

 मुंबई। देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित भव्य समारोह “राष्ट्र निर्माण उद्योग सम्मान 2026” दिनांक 16 फरवरी 2026 को भोसरी, पुणे में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन देविदास ग्रुप बिजनेस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ऐसे उद्यमियों का सम्मान करना था जो अपने व्यवसाय के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस विशेष अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल तथा प्रख्यात अभिनेता शहबाज़ खान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने मंच से सम्मानित उद्यमियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति और उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसी भी उद्यमी की सफलता के पीछे सकारात्मक माइंडसेट, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति, कंटीन्यूटी, कंसिस्टेंसी और धैर्य (पेशेंस) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उपस्थित उद्यमियों से आह्वान किया कि वे अपन...

Interview of Singer Goldie Sohel - TM Music

How did you decide to take up music? Tell us your journey. Music has always been in my blood as I come from a family of musicians. My dad  was a singer-songwriter and grandfather used to sing for All India Radio. I started playing guitar when I was in seventh standard and that’s when I got interested in music. I began composing and writing short poems and later during the tenth grade I formed a band called Sukoon. Till 2014 we performed together as a band all across the north-east region of India. After that, we paused the band and I moved to Mumbai. I wanted to try out over here and have stayed ever since. Who is your biggest inspiration in the music industry? I think my inspiration first of all comes from my family. While growing up I used to listen to Nusrat Fateh Ali Khan. His music has been a great influence on me. I also used to listen to Lucky Ali, Mohit Chauhan and Indian Ocean. These independent artistes were always inspiring to listen to. Amongst the music directors I rea...

सोनू सूद के हाथों पी क्लब एजुकेशन के सीएमडी शैलेश बी. तिवारी एशियन आईकॉनिक अवार्ड से हुए सम्मानित

  रामकुमार पाल और शैलेश पटेल द्वारा आयोजित इस अवार्ड शो में सोनू सूद और विंदू दारा सिंह की रही विशेष उपस्थिति   मुंबई। रामकुमार पाल 64 फाउंडेशन द्वारा प्रस्तुत एशियन आईकॉनिक अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन 11 फरवरी को मुक्ति कल्चरल हब अंधेरी, मुंबई में संपन्न हुआ जहां सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और विंदू दारा सिंह की विशेष उपस्थिति रही साथ ही रामकुमार पाल और शैलेश पटेल ने दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए ट्रॉफी और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। उसी अवसर पर ख्याति प्राप्त प्रसिद्ध अभिनेता सोनू सूद के हाथों समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें पी क्लब एजुकेशन के सीएमडी शैलेश बी तिवारी को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो का आयोजन रामकुमार पाल और मुंबई रफ्तार चैनल के सीइओ शैलेश पटेल ने किया। वहीं इस शो का संचालन सिमरन आहूजा ने किया और एशियन आइकॉनिक अवार्ड कार्यक्रम में फिल्म  व टीवी सितारें उर्वशी ढोलकिया, प्रिंस नरूला, विशाल जेठव...