Skip to main content

राजनीतिक हक और अधिकार के लिए औरंगाबाद में कायस्थ समाज का शंखनाद


एकजुटता पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन का जोर

कायस्थ समाज के उत्थान में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : रागिनी/नम्रता

औरंगाबाद। कायस्थों के राजनीतिक अधिकारों तथा राजनीति में उनकी उपेक्षा के विरोध में व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। यह बात ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने औरंगाबाद जिला मुख्यालय में कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार में कायस्थ मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उल्लेखनीय है कि कायस्थ समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण तथा नई दिल्ली में आगामी 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी को लेकर यह कायस्थ मिलन समारोह आयोजित किया गया था।

ग्लोबल अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि अब समय चुप बैठने का नहीं है ।यदि कायस्थ समाज अपनी उपेक्षा तथा हकमारी के खिलाफ आवाज को जोरदार ढंग से नहीं उठाएगा तो इस समाज के अस्तित्व पर ही संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक और महत्वपूर्ण है। इसलिए आज आवश्यकता सभी को किसी भी प्रकार के 'कितु-परन्तु' को छोड़कर एकजुट होने की है । सवाल कायस्थ समाज की प्रतिष्ठा को बचाने और अपने वाजिब हक को लेने का है। कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने देश के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ, आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है। कायस्थ जाति के लोग हमेशा से समाज का नेतृत्व करते रहें हैं। स्वामी विवेकानंद, जगतपति कुमार, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, प्रथम राष्ट्रपति देशर‘ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री महामाया प्रसाद सिन्हा, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जैसे कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने अपने नेतृत्व कौशल से इस देश को नई दिशा प्रदान की है लेकिन आज कायस्थ समाज हाशिए पर जा रहा है। इसे देखते हुए हमें जागने की जरूरत है। राजीव रंजन ने कहा कि इस संगठन का विस्तार दुनिया भर में है और इसके विस्तार के लिए कार्यक्रम के माध्यम से समाज को एकत्रित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के लोगों के योगदान को याद करते हुए संगठित करना और अपने अस्तित्व को मजबूत कर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ना है। जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि आगामी 19 दिसंबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन ' उम्मीदों का कारवां’ के जरिए देश में कायस्थ राजनीति की दशा और दिशा तय होगी, साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों द्बारा राजनीति में कायस्थों की लगातार की जा रही उपेक्षा के विरोध में व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कायस्थ जाति संगठित नही होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नही कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए। उन्होंने सभी को नई दिल्ली में विश्व कायस्थ महासम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। श्रीमती रंजन ने कहा कि कायस्थ समाज के पुरोधाओं ने देश के सामाजिक, राजनैतिक उत्थान के साथ, आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका अदा की है लेकिन आज कायस्थ समाज हाशिये पर चल गया है जिसे संगठित करते हुए मजबूत करने की जरूरत है।

 प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने कहा कि आज के समय में कायस्थ जाति संगठित नही होने से अपने हक को सही तरीके से हासिल नही कर पा रही है। इसके लिए हम सब को साथ आना चाहिए और संगठन को मजबूत करते हुए सामाजिक, राजनैतिक और आर्थिक रूप से सबल होना चाहिए।डा. आनंद ने कहा कि कायस्थ राजाओं, साम्राज्यों और उनके साहसिक शासनकाल का अविस्मरणीय योगदान रहा है जिसे कायस्थ समाज एक बार फिर दोहराएगा। हम सभी को फिर से एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने जीकेसी सदस्यता अभियान में युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माण से लेकर आधुनिक भारत के नवनिर्माण में हमारे महापुरुषों का योगदान अविस्मरणीय है। यदि कायस्थ समाज अब नहीं चेता तो बहुत देर हो जाएगी। हमें राजनीतिक दलों का पिछलग्गू बनने के बजाय एकजुट होकर एक ऐसी आवाज बनना है जिसे कोई अनसुना ना कर सके। विश्व कायस्थ महासम्मेलन का मूल उद्देश्य सभी कायस्थ संगठनों, विद्बानों, प्रमुख हस्तियों और समाज के सभी लोगों को एकजुट कर एक मंच पर लाना है जिससे राजनीति समेत सरकारी एवं निजी नौकरियों में कायस्थ जाति की हो रही उपेक्षा के विरोध में एकजुट होकर हम बड़े आंदोलन तथा अभियान की रूपरेखा तय कर सकें।

बैठक में औरंगाबाद के अध्यक्ष सह जीकेसी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कमल किशोर, डॉ. शीला वर्मा, डॉ. अनिल सिन्हा, अजय कुमार संतोष, महासचिव अजय वर्मा, ई. ब्रजेश श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, श्रीराम अम्बष्ट, रवीन्द्र कुमार सिन्हा, मधुसूदन प्रसाद, मुकेश सिन्हा, राजू रंजन सिहा, टी.पी. वर्मा, मनोज सिन्हा चुन्नू राजेश सिन्हा, सुनील सिन्हा, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश सिन्हा, संजय सिन्हा, मनीष सिन्हा, प्रवीण कुमार, नीतू रमण, अनिल वर्मा श्याम, भारती श्रीवास्तव, संजना किशोर, कामिनी वर्मा, निभा सिन्हा, अंजू सिन्हा, रूबी सिन्हा ने भी भाग लिया ।

कार्यक्रम में पटना से आये दीपक अभिषेक (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), संजय सिन्हा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), प्रेम कुमार (राष्ट्रीय अध्यक्ष मीडिया), विद्याभूषण डब्लू (राष्ट्रीय सचिव), आशुतोष ब्रजेश (प्रदेश अध्यक्ष आईटी, बिहार), सुशील श्रीवास्तव (पटना जिला अध्यक्ष), दिवाकर कुमार वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ) आयुष सिन्हा (प्रदेश सचिव, कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ), बलिराम जी(संगठन मंत्री), भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

15 मार्च को आदिशक्ति से रिलीज फ़िल्म 'पारो' होगा ट्रेलर

अभिनेता यश कुमार की 'पारो' में है काफी कुछ भोजीवुड के चर्चित अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म पारो लंबे समय से चर्चा में है। इस फ़िल्म का ट्रेलर 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का ट्रेलर आदिशक्ति रिलीज करेगी। इस बात की जानकारी आदिशक्ति के प्रमुख दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने दी। वहीं, ये चर्चा भी आम है कि यश की इस फ़िल्म में काफी कुछ है, जिस पर पूरी इंडस्ट्री की नज़र है। हर नई फिल्म में नया अंदाज में कहानी कहने वाले यश कुमार की इस फ़िल्म के मेकर्स को पहले से यकीन  है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। फ़िल्म 'पारो' में उनके अपोजिट पूनम दुबे हैं और फ़िल्म का निर्देशन नीलमणि सिंह ने किया है, जो नीलमणि के निर्देशन की पारी की शुरुआत है। फ़िल्म को लेकर यश  कुमार कहते हैं -' मुझे खुशी है कि एक बेहतरीन सिनेमा 'पारो' अब दर्शकों तक पहुचने जा रही है। यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है। फिल्म में एक आम आदमी की सरकारी सिस्टम के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। एक मेहनतकश टीम के श्रम का नतीजा है पारो। अभिनेता यश वर्तमान में काफी व्यस्त अभिनेता हैं। उनकी कई फिल्में इन दिनों  बन कर त...

सीरियल 'नथ - ज़ेवर या ज़ंजीर' में इश्कबाज, दिव्य दृष्टि फेम एक्टर करण खन्ना की हुई एंट्री

मुम्बई। दंगल टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक 'नथ ज़ेवर या ज़ंजीर' में अब एक नए कैरेक्टर को जगह मिल गई है, जिसके कारण महुआ और शम्भू की ज़िन्दगी में तूफान आने वाला है। उस किरदार का नाम अधिराज है जो कोई और नहीं बल्कि शम्भू का भाई है। और अधिराज का रोल प्ले कर रहे हैं करण खन्ना, जो शो में निगेटिव रोल में इंट्रोड्यूस किये जा रहे हैं। अधिराज वह सब कुछ चाहता है जो शम्भू के पास है। शम्भू को पता नही था कि उसका एक भाई भी है और उसकी असली मां ज़िन्दा है। आपको बता दें कि करण खन्ना इश्कबाज, दिव्य दृष्टि और अम्माँ के बाबू की बेबी जैसे टीवी शोज़ के लिए मशहूर हैं। करण खन्ना पिछले 5-6 साल से टीवी कर रहे हैं। स्प्लिट्स विला सीज़न 9 और जस्ट डांस जैसे कई रियलिटी शोज़ भी किए हैं। और अब उन्होंने नथ सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। मुम्बई में इस शो की फिल्मी अंदाज में शूटिंग स्टार्ट करने वाले करण खन्ना ने बताया कि अधिराज महुआ और शम्भू की लाइफ में एक तूफान पैदा करने आया है। घर वालों के लिए बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड है कि ऐसा कुछ हुआ होगा या हो सकता है कि अतीत के किसी जुल्म का अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस किरद...

फिल्मों में सशक्त महिला का किरदार निभाना चाहती हैं अभिनेत्री अनु कश्यप

मुकेश खन्ना के सुपरहिट धारावाहिक 'शक्तिमान' में तिमिरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अनु कश्यप दो दक्षिण भारतीय फिल्मों में नज़र आएंगी, साथ ही आगामी म्यूजिक एलबम के गीत 'फासले कम' से पुनः अभिनय में नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। यह एलबम जल्द ही दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा वह कुछ वेब सिरीज़ और कई एलबम में अपना जलवा दिखाएंगी। अनु कश्यप अभिनय जगत का कोई नया चेहरा नहीं बल्कि जाना माना चेहरा है जिसका जुनून ही है बेहतर अभिनय करना। लगभग सत्रह फिल्मों, कई धारावाहिकों और म्यूजिक वीडियो में वह अभिनय कर चुकी हैं। इनकी प्रसिद्ध धारावाहिक हैं 'शक्तिमान, द्रौपदी और ये कैसी उलझन'। 'नाच नाच यार मनवा नी' और 'ओ मेरे राजा' एलबम में अनु काम कर चुकी है। ओ मेरे राजा गीत देवानंद की फ़िल्म जानी मेरा नाम का ही रिमेक गीत है। अनु कश्यप ने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है जिनमें धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, जानी लीवर, मुश्ताक खान, अनिल धवन का नाम प्रमुख है। इन्होंने फ़िल्म 'यीशु पालन हार' नाम की फ़िल्म का निर्माण भी किया है। अमिताभ बच...

साफ सुथरी फिल्मों को प्राथमिकता देते हैं निर्देशक नरेश एस गर्ग

मुम्बई। पंजाबी सिनेमा के मशहूर लेखक - संपादक और निर्देशक नरेश एस गर्ग का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है। पंजाब के होशियारपुर जिले में 24 अगस्त 1974 को एक सामान्य परिवार में जन्मे नरेश का बचपन से निर्देशक बनने का सपना था। चूंकि एक सामान्य परिवार के लड़के के लिए इस सपने को पूरा करना इतना आसान नहीं होता, इसलिए नरेश ने भी जमीनी स्तर से काम करना शुरू किया और फिल्म लेखक से संपादक बने और बाद में निर्देशक। जब नरेश ने इंडस्ट्री में कदम रखा, पंजाबी फिल्म उद्योग पर कुछ चुनिंदा फिल्म निर्देशकों का कब्जा था, अब खुद को स्थापित करना इतना आसान नहीं था। नरेश का कहना है कि उनका सपना एक स्वच्छ सिनेमा की स्थापना करना है जहां मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता या गंदगी नहीं परोसी जाएगी। इसलिए मेरी हर फिल्म अपने देश की संस्कृति पर आधारित होती है। मेरा मकसद है कि पूरा परिवार साथ में मेरी फिल्म देखे। नरेश निर्देशक बनने के बाद अभिनेता बनना चाहते थे, यही वजह थी कि जब वे 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे, तभी उनके पास मुंबई से फोन आया और वे बीच में ही पढ़ाई छोड़कर मुंबई के लिए निकल गए। उन्होंने अभिनय का डिप्लोमा पूरा क...