Skip to main content

फिल्मों में सशक्त महिला का किरदार निभाना चाहती हैं अभिनेत्री अनु कश्यप


मुकेश खन्ना के सुपरहिट धारावाहिक 'शक्तिमान' में तिमिरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अनु कश्यप दो दक्षिण भारतीय फिल्मों में नज़र आएंगी, साथ ही आगामी म्यूजिक एलबम के गीत 'फासले कम' से पुनः अभिनय में नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। यह एलबम जल्द ही दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा वह कुछ वेब सिरीज़ और कई एलबम में अपना जलवा दिखाएंगी।

अनु कश्यप अभिनय जगत का कोई नया चेहरा नहीं बल्कि जाना माना चेहरा है जिसका जुनून ही है बेहतर अभिनय करना।

लगभग सत्रह फिल्मों, कई धारावाहिकों और म्यूजिक वीडियो में वह अभिनय कर चुकी हैं। इनकी प्रसिद्ध धारावाहिक हैं 'शक्तिमान, द्रौपदी और ये कैसी उलझन'। 'नाच नाच यार मनवा नी' और 'ओ मेरे राजा' एलबम में अनु काम कर चुकी है। ओ मेरे राजा गीत देवानंद की फ़िल्म जानी मेरा नाम का ही रिमेक गीत है।


अनु कश्यप ने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है जिनमें धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, जानी लीवर, मुश्ताक खान, अनिल धवन का नाम प्रमुख है। इन्होंने फ़िल्म 'यीशु पालन हार' नाम की फ़िल्म का निर्माण भी किया है।

अमिताभ बच्चन और माधुरी की तरह वह जीवन के अंतिम पड़ाव तक कार्य करते रहना चाहती हैं। हालांकि अनु कुछ वक्त के लिए विदेश चली गयी थी मगर अभिनय के प्रति प्रेम ने वापस इन्हें मायानगरी की ओर खींच लिया।

इनकी अभिनय में दूसरी पारी धमाकेदार होगी। इनके पर्दे पर अभिनय का जौहर दिखाने का इंतेज़ार दर्शकों को भी रहेगा। अनु को वीमेन ओरिएंटेड फिल्में करने की इच्छा है। हिन्दू देवियों की भूमिका करने की इनकी गहन आकांक्षा है। भविष्य में माँ कामाक्षी की भूमिका करना इनके जीवन का उद्देश्य है। हिन्दू देवियों की भूमिका करना इन्हें इसलिए पसंद है क्यूँकि वह शक्ति का प्रतीक होती हैं। ऐसी ही शक्तिशाली महिला का किरदार वह निभाना चाहती हैं। जैसे फ़िल्म 'मर्दानी' में रानी मुखर्जी, 'मॉम' में श्रीदेवी और हाल ही रिलीज फ़िल्म केजीएफ 2 में रवीना टंडन का किरदार। 

अभिनय इनका जुनून है व इनकी ऊर्जा का स्रोत है। अभिनय के समय इनका जोश और ऊर्जा देखकर फ़िल्म स्टार धर्मेंद्र ने इनकी सराहना की थी। मिथुन दा भी इनके अभिनय के प्रति प्रेम, लगन और इनकी ऊर्जा को देख इनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए थे।

फ़िल्म के साथ ही सामाजिक कार्यों में इनका योगदान रहता है। अनु एनजीओ से जुड़ी हैं और ह्यूमन राइट्स की आल महिला रिसर्च की अध्यक्ष है। महिला और बच्चों से जुड़े सभी कार्यों को देखती और उनका निराकरण और सहायता करती है। साथ ही एचआईवी पीड़ितों की सहायतार्थ कार्य करती हैं।

अनु कश्यप ने अभिनय को अपने जीवन का अंग माना है और आज भी शूटिंग के समय इनकी ऊर्जा देखने योग्य रहती है। अभिनय की कला इनमें पैदायशी ही है। फिर भी इन्होंने अभिनय में निखार लाने के लिए अभिनय की बारीकियों को सीखा है। गणेश नागपाल से एक्टिंग का कोर्स किया। फ़िल्म से कुछ वक्त का ब्रेक लेने के बाद भी इनकी अभिनय से दूरी नहीं रही टिकटोक वीडियो के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करती रही।

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत, समर्पण और अभिनय का सशक्त चेहरा हैं आयुषी तिवारी

मुंबई: मेहनत, लगन और अपने हुनर पर अटूट विश्वास हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मॉडल और अभिनेत्री आयुषी तिवारी इसी विश्वास के साथ मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाली आयुषी आज उन चुनिंदा कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में आयुषी तिवारी की हिंदी हॉरर फिल्म 'स्मृति' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। इससे पहले भी वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हाय ज़िंदगी' में निभाए गए किरदार को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब पसंद किया। अब वह एक ऐतिहासिक बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा उनके दो नए म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी आयुषी तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य ओ...

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

पहली बार आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा

  चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम, बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी रहे विजेता।  मुंबई, 18 मार्च 2021- फेविक्रिएट के तत्वावधान में पिडिलाइट द्वारा देश के सभी शहरों में आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम ने रीयूज और रीसाइकल की थीम पर बने अपने प्रोजेक्ट  के लिए पुरस्कार हासिल किया, जबकि बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी को रीयूज और रीसाइकल फोकस करते हुए फ्यूचरिस्टिक थीम पर निर्मित अपने प्रोजेक्ट्स के लिए पुरस्कार दिया गया। पिछले पूरे साल हर किसी के लिए एक असाधारण अनुभव रहा है, खासकर युवाओ के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी दौरान उनकी वर्चुअल दुनिया में चुनौतियों के साथ बदलाव आया था। हालांकि ऑनलाइन शिक्षा जारी रही, लेकिन क्लासरूम के अनुभव को ज्यादातर लोगों ने बहुत मिस किया। इसी फासले को दूर ...

अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार

शॉर्टकट सक्सेज वाले टीटू और मॉडर्न डेज़ की श्रवण कुमारी से मिलिए फ़िल्म 'टीटू अंबानी' में यूनिक तरीके से फ़िल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार   टीटू के किरदार में तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए  मुंबई। इस सप्ताह फ़िल्म 'टीटू अम्बानी' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तीन दिन में ही ट्रेलर को सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिला है। यूज़र्स टीटू अंबानी के प्रमुख कलाकार तुषार पांडेय, दीपिका सिंह और रघुबीर यादव के लिए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक ख़ास प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका सिंह में अपने ऑन स्क्रीन माता पिता को श्रवण कुमार की तरह कांवर में कंधे पर उठाया। फ़िल्म में दीपिका एक ज़िम्मेदार इकलौती बेटी का किरदार निभा रही हैं। टीटू मतलब तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए। फ़िल्म में उनका डायलाग है कि जब पति के पैसे पर पत्नी का हक़ है तो पत्नी के पैसे पर भी पति का अधिकार होना चाहि...

महानायक ने सुनी जरूरतमंदो की पुकार

मधुशाला के रचयिता छायावादी कवि हरिवंशरॉय बच्चन और तेजी बच्चन के सुपुत्र अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया। सदी के महानायक चार पीढ़ियों के चहेते हैं। एक वर्ष के बच्चे से लेकर सौ वर्ष के वृद्ध के ये चहेते हैं। जब भी अमित जी बीमार हुए या उन्हें परेशानी आयी तो पूरा देश उनके लिए रोया और प्रार्थना किया। लोगों में उनके प्रति यह प्रेम केवल उनके अभिनय के कारण नहीं अपितु अमित जी का खुद लोगों से जुड़े हुए होने के कारण है। अमित जी का उदार चरित्र, सहिष्णुता की भावना और लोगों का सदा सहयोग करना उन्हें सबके हृदय में महान बनाता है। जब भी किसी ने मदद को पुकारा अमित जी हाज़िर रहे बस एक आवाज की आवश्यकता होती है। प्राकृतिक आपदाओं, हमारे देश के सैनिकों की सहायता या देश के किसी भी विषम परिस्थितियों में महानायक अग्रणी रहे। देश और देशवाशियों की आशा भरी नज़र को महानायक ने आंसुओं से भरने नहीं दिया, सदा मदद को तत्पर रहें। अमित जी ने खुले दिल से सभी की सहायता की परंतु कुछ लोग अपवाद स्वरूप...