Skip to main content

अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार



शॉर्टकट सक्सेज वाले टीटू और मॉडर्न डेज़ की श्रवण कुमारी से मिलिए फ़िल्म 'टीटू अंबानी' में


यूनिक तरीके से फ़िल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार  

टीटू के किरदार में तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए 


मुंबई। इस सप्ताह फ़िल्म 'टीटू अम्बानी' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तीन दिन में ही ट्रेलर को सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिला है। यूज़र्स टीटू अंबानी के प्रमुख कलाकार तुषार पांडेय, दीपिका सिंह और रघुबीर यादव के लिए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक ख़ास प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका सिंह में अपने ऑन स्क्रीन माता पिता को श्रवण कुमार की तरह कांवर में कंधे पर उठाया। फ़िल्म में दीपिका एक ज़िम्मेदार इकलौती बेटी का किरदार निभा रही हैं। टीटू मतलब तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए। फ़िल्म में उनका डायलाग है कि जब पति के पैसे पर पत्नी का हक़ है तो पत्नी के पैसे पर भी पति का अधिकार होना चाहिए। फ़िल्म के कलाकारों और मीडिया ने इस यूनिक तरीके से फ़िल्म के प्रमोशन को बहुत पसंद किया। इस अवसर पर फ़िल्म के मुख्य कलाकार तुषार पांडेय, दीपिका सिंह, रघुबीर यादव, सपना सैंड, वीरेंद्र सक्सेना, समता सागर, गीतकार मयूर पूरी,  निर्माता दिनेश कुमार, लेखक निर्देशक रोहित राज गोयल उपस्थित थे।

ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इकलौती बेटी मौसमी अपने माँ पिता के प्रति बहुत ज़िम्मेदार है। वह सवाल करती है कि शादी के बाद क्या लड़की अपने माँ पिता की देखभाल नहीं कर सकती ? टीटू बड़ा आदमी बनना चाहता है। टीटू का भी एक सवाल है ट्रेलर में क्या पत्नी की कमाई में पति का कोई अधिकार नहीं है ? टीटू और मौसमी के नोंकझोंक के बीच रघुबीर यादव के कॉमेडी संवाद 'बेटा चौथे सीढ़ी पर पांव धरोगे तो हमेशा गिरोगे' से साथ बहुत ही दिलचस्प अंदाज में ट्रेलर फिल्म के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने के साथ ख़त्म होता है।

फ़िल्म के बारे में दीपिका सिंह बताती हैं कि हम आधुनिक समाज में आज भी लड़की और लड़के दोनों के समानता की बात करते हैं। लेकिन व्यवहारिक रूप में ऐसा नहीं है।

फ़िल्म के निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार का कहना है कि 'टीटू अंबानी' सफलता के लिए आज के युवाओं का शॉर्टकट की तरफ आकर्षित होना जैसे विषय पर बात करती है और समाज में लड़कियों के कर्तव्य और अधिकार को लेकर अभी भी हमारे बीच दोहरे  मापदंड की बात करती है। यह फिल्म एक सही नजरिए को बहुत ही मनोरंजक तरीके से कहती है।


फिल्म में टीटू का किरदार निभाने वाले आश्रम वेब सीरीज और फ़िल्म छिछोरे फेम अभिनेता तुषार पांडे बताते हैं कि टीटू बहुत महत्वाकांक्षी उसे लगता है कि वह नौकरी करने के लिए नहीं बना है। उसे बड़ा आदमी बनना हैं जिसके लिए नए बिजनेस आयडिया है।

सबल प्रॉडक्शन्स के बैनर तले निर्मित फ़िल्म 'टीटू अंबानी' के निर्देशक रोहित राज गोयल, निर्माता महेंद्र विजयदान देथा और दिनेश कुमार हैं। फिल्म की शूटिंग उदयपुर के विभिन्न लोकेशन पर की गयी है। फिल्म 8 जुलाई 2022 को सिनेमागृह में रिलीज हो रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत, समर्पण और अभिनय का सशक्त चेहरा हैं आयुषी तिवारी

मुंबई: मेहनत, लगन और अपने हुनर पर अटूट विश्वास हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मॉडल और अभिनेत्री आयुषी तिवारी इसी विश्वास के साथ मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाली आयुषी आज उन चुनिंदा कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में आयुषी तिवारी की हिंदी हॉरर फिल्म 'स्मृति' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। इससे पहले भी वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हाय ज़िंदगी' में निभाए गए किरदार को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब पसंद किया। अब वह एक ऐतिहासिक बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा उनके दो नए म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी आयुषी तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य ओ...

पहली बार आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा

  चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम, बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी रहे विजेता।  मुंबई, 18 मार्च 2021- फेविक्रिएट के तत्वावधान में पिडिलाइट द्वारा देश के सभी शहरों में आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम ने रीयूज और रीसाइकल की थीम पर बने अपने प्रोजेक्ट  के लिए पुरस्कार हासिल किया, जबकि बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी को रीयूज और रीसाइकल फोकस करते हुए फ्यूचरिस्टिक थीम पर निर्मित अपने प्रोजेक्ट्स के लिए पुरस्कार दिया गया। पिछले पूरे साल हर किसी के लिए एक असाधारण अनुभव रहा है, खासकर युवाओ के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी दौरान उनकी वर्चुअल दुनिया में चुनौतियों के साथ बदलाव आया था। हालांकि ऑनलाइन शिक्षा जारी रही, लेकिन क्लासरूम के अनुभव को ज्यादातर लोगों ने बहुत मिस किया। इसी फासले को दूर ...

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

महानायक ने सुनी जरूरतमंदो की पुकार

मधुशाला के रचयिता छायावादी कवि हरिवंशरॉय बच्चन और तेजी बच्चन के सुपुत्र अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया। सदी के महानायक चार पीढ़ियों के चहेते हैं। एक वर्ष के बच्चे से लेकर सौ वर्ष के वृद्ध के ये चहेते हैं। जब भी अमित जी बीमार हुए या उन्हें परेशानी आयी तो पूरा देश उनके लिए रोया और प्रार्थना किया। लोगों में उनके प्रति यह प्रेम केवल उनके अभिनय के कारण नहीं अपितु अमित जी का खुद लोगों से जुड़े हुए होने के कारण है। अमित जी का उदार चरित्र, सहिष्णुता की भावना और लोगों का सदा सहयोग करना उन्हें सबके हृदय में महान बनाता है। जब भी किसी ने मदद को पुकारा अमित जी हाज़िर रहे बस एक आवाज की आवश्यकता होती है। प्राकृतिक आपदाओं, हमारे देश के सैनिकों की सहायता या देश के किसी भी विषम परिस्थितियों में महानायक अग्रणी रहे। देश और देशवाशियों की आशा भरी नज़र को महानायक ने आंसुओं से भरने नहीं दिया, सदा मदद को तत्पर रहें। अमित जी ने खुले दिल से सभी की सहायता की परंतु कुछ लोग अपवाद स्वरूप...

अस्थिर सत्र में सेंसेक्स, निफ्टी ऑल-टाइम हाई के पास

मुंबई : अस्थिर सत्र में बेंचमार्क सूचकांक अपने ऑलटाइम हाई के पास बंद हुए, जिन्होंने ज्यादातर हरे रंग में कारोबार किया। सेंसेक्स 181.54 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 45,608.51 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 0.28% की बढ़त या कल के बंद से 37.20 अंक अधिक 13,392.95 अंक पर बंद हुआ था। पीएसयू बैंकों ने बढ़त हासिल की जबकि फार्मा और मेटल शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा।  एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के प्रमुख सलाहकार श्री अमर देव सिंह ने बताया कि आज के कारोबारी सत्र में एनएसई में, 918 स्टॉक्स में बढ़त रही और 980 शेयरों में गिरावट आई जबकि 320 स्टॉक अपरिवर्तित रहे। यस बैंक, पीएनबी, और आइडिया सहित स्टॉक्स सबसे अधिक कारोबार वाले स्टॉक्स थे, जबकि आरआईएल, एसबीआई और मारुति मूल्य के मामले में हावी रहे। बीएसई में 1,493 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 1,461 शेयरों में गिरावट रही जबकि 177 अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स और निफ्टीः 30-स्टॉक मार्केट बैरोमीटर सेंसेक्स में 16 शेयरों में बढ़त दिखी, जबकि 14 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट (3.15%), टीसीएस (2.21%), आरआईएल (1.82%), और एचसीएल टेक्नोलॉजी (1.06%) टॉप गेनर ...