Skip to main content

15 मार्च को आदिशक्ति से रिलीज फ़िल्म 'पारो' होगा ट्रेलर



अभिनेता यश कुमार की 'पारो' में है काफी कुछ


भोजीवुड के चर्चित अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म पारो लंबे समय से चर्चा में है। इस फ़िल्म का ट्रेलर 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का ट्रेलर आदिशक्ति रिलीज करेगी। इस बात की जानकारी आदिशक्ति के प्रमुख दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने दी। वहीं, ये चर्चा भी आम है कि यश की इस फ़िल्म में काफी कुछ है, जिस पर पूरी इंडस्ट्री की नज़र है। हर नई फिल्म में नया अंदाज में कहानी कहने वाले यश कुमार की इस फ़िल्म के मेकर्स को पहले से यकीन  है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। फ़िल्म 'पारो' में उनके अपोजिट पूनम दुबे हैं और फ़िल्म का निर्देशन नीलमणि सिंह ने किया है, जो नीलमणि के निर्देशन की पारी की शुरुआत है।


फ़िल्म को लेकर यश  कुमार कहते हैं -' मुझे खुशी है कि एक बेहतरीन सिनेमा 'पारो' अब दर्शकों तक पहुचने जा रही है। यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है। फिल्म में एक आम आदमी की सरकारी सिस्टम के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। एक मेहनतकश टीम के श्रम का नतीजा है पारो। अभिनेता यश वर्तमान में काफी व्यस्त अभिनेता हैं। उनकी कई फिल्में इन दिनों  बन कर तैयार भी हैं, जिनमे दामाद जी किराये पर हैं, मुन्ना मिसिर बीमा एजेंट, बेटी नम्बर वन इत्यादि प्रमुख हैं। बावजूद इसके यश की नज़र फिलहाल पारो पर है।

वहीं, फ़िल्म पारो में यश की कोस्टार पूनम दुबे ने भी बीते दिनों एक इंटरव्यू में कहा था कि यह फ़िल्म यंग जेनरेशन के बीच से एक लव स्टोरी को उठाया गया है। एक लड़की अपने प्यार के लिए किस हद तक जा सकती है, वो इस फ़िल्म में दिखाया गया है। इसमें उस लड़की का त्याग भी है और प्यार भी है। माँ बाप के प्रति अपने फ़र्ज़ को भी बखूबी निभाया है। जब लड़की प्यार करती है तो हद से ज्यादा प्यार करती है और जब ये कहती है कि अब इससे मेरा वास्ता नहीं है और मुझे बेटी के फ़र्ज़ को निभाना है तो वो इसे निभाने के लिए हर चीज को भूल जाती है। उस बलिदान की कहानी है। एक लड़की कैसे प्रेमिका और बेटी के बीच फंसकर रह जाती है, ये कहानी उसी की है। फ़िल्म पारो के निर्माता उपेंद्र गिरी हैं,संगीतकार मधुकर आनंद,डीओपी आर आर प्रिंस व पी आर ओ रंजन सिन्हा - सर्वेश कश्यप है।


Comments

Popular posts from this blog

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

मेहनत, समर्पण और अभिनय का सशक्त चेहरा हैं आयुषी तिवारी

मुंबई: मेहनत, लगन और अपने हुनर पर अटूट विश्वास हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मॉडल और अभिनेत्री आयुषी तिवारी इसी विश्वास के साथ मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाली आयुषी आज उन चुनिंदा कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में आयुषी तिवारी की हिंदी हॉरर फिल्म 'स्मृति' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। इससे पहले भी वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हाय ज़िंदगी' में निभाए गए किरदार को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब पसंद किया। अब वह एक ऐतिहासिक बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा उनके दो नए म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी आयुषी तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य ओ...

फिल्मों में सशक्त महिला का किरदार निभाना चाहती हैं अभिनेत्री अनु कश्यप

मुकेश खन्ना के सुपरहिट धारावाहिक 'शक्तिमान' में तिमिरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अनु कश्यप दो दक्षिण भारतीय फिल्मों में नज़र आएंगी, साथ ही आगामी म्यूजिक एलबम के गीत 'फासले कम' से पुनः अभिनय में नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। यह एलबम जल्द ही दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा वह कुछ वेब सिरीज़ और कई एलबम में अपना जलवा दिखाएंगी। अनु कश्यप अभिनय जगत का कोई नया चेहरा नहीं बल्कि जाना माना चेहरा है जिसका जुनून ही है बेहतर अभिनय करना। लगभग सत्रह फिल्मों, कई धारावाहिकों और म्यूजिक वीडियो में वह अभिनय कर चुकी हैं। इनकी प्रसिद्ध धारावाहिक हैं 'शक्तिमान, द्रौपदी और ये कैसी उलझन'। 'नाच नाच यार मनवा नी' और 'ओ मेरे राजा' एलबम में अनु काम कर चुकी है। ओ मेरे राजा गीत देवानंद की फ़िल्म जानी मेरा नाम का ही रिमेक गीत है। अनु कश्यप ने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है जिनमें धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, जानी लीवर, मुश्ताक खान, अनिल धवन का नाम प्रमुख है। इन्होंने फ़िल्म 'यीशु पालन हार' नाम की फ़िल्म का निर्माण भी किया है। अमिताभ बच...

अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार

शॉर्टकट सक्सेज वाले टीटू और मॉडर्न डेज़ की श्रवण कुमारी से मिलिए फ़िल्म 'टीटू अंबानी' में यूनिक तरीके से फ़िल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार   टीटू के किरदार में तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए  मुंबई। इस सप्ताह फ़िल्म 'टीटू अम्बानी' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तीन दिन में ही ट्रेलर को सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिला है। यूज़र्स टीटू अंबानी के प्रमुख कलाकार तुषार पांडेय, दीपिका सिंह और रघुबीर यादव के लिए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक ख़ास प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका सिंह में अपने ऑन स्क्रीन माता पिता को श्रवण कुमार की तरह कांवर में कंधे पर उठाया। फ़िल्म में दीपिका एक ज़िम्मेदार इकलौती बेटी का किरदार निभा रही हैं। टीटू मतलब तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए। फ़िल्म में उनका डायलाग है कि जब पति के पैसे पर पत्नी का हक़ है तो पत्नी के पैसे पर भी पति का अधिकार होना चाहि...

पहली बार आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा

  चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम, बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी रहे विजेता।  मुंबई, 18 मार्च 2021- फेविक्रिएट के तत्वावधान में पिडिलाइट द्वारा देश के सभी शहरों में आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम ने रीयूज और रीसाइकल की थीम पर बने अपने प्रोजेक्ट  के लिए पुरस्कार हासिल किया, जबकि बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी को रीयूज और रीसाइकल फोकस करते हुए फ्यूचरिस्टिक थीम पर निर्मित अपने प्रोजेक्ट्स के लिए पुरस्कार दिया गया। पिछले पूरे साल हर किसी के लिए एक असाधारण अनुभव रहा है, खासकर युवाओ के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी दौरान उनकी वर्चुअल दुनिया में चुनौतियों के साथ बदलाव आया था। हालांकि ऑनलाइन शिक्षा जारी रही, लेकिन क्लासरूम के अनुभव को ज्यादातर लोगों ने बहुत मिस किया। इसी फासले को दूर ...