Skip to main content

सीरियल 'नथ - ज़ेवर या ज़ंजीर' में इश्कबाज, दिव्य दृष्टि फेम एक्टर करण खन्ना की हुई एंट्री


मुम्बई। दंगल टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक 'नथ ज़ेवर या ज़ंजीर' में अब एक नए कैरेक्टर को जगह मिल गई है, जिसके कारण महुआ और शम्भू की ज़िन्दगी में तूफान आने वाला है। उस किरदार का नाम अधिराज है जो कोई और नहीं बल्कि शम्भू का भाई है। और अधिराज का रोल प्ले कर रहे हैं करण खन्ना, जो शो में निगेटिव रोल में इंट्रोड्यूस किये जा रहे हैं। अधिराज वह सब कुछ चाहता है जो शम्भू के पास है। शम्भू को पता नही था कि उसका एक भाई भी है और उसकी असली मां ज़िन्दा है। आपको बता दें कि करण खन्ना इश्कबाज, दिव्य दृष्टि और अम्माँ के बाबू की बेबी जैसे टीवी शोज़ के लिए मशहूर हैं। करण खन्ना पिछले 5-6 साल से टीवी कर रहे हैं। स्प्लिट्स विला सीज़न 9 और जस्ट डांस जैसे कई रियलिटी शोज़ भी किए हैं। और अब उन्होंने नथ सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। मुम्बई में इस शो की फिल्मी अंदाज में शूटिंग स्टार्ट करने वाले करण खन्ना ने बताया कि अधिराज महुआ और शम्भू की लाइफ में एक तूफान पैदा करने आया है। घर वालों के लिए बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड है कि ऐसा कुछ हुआ होगा या हो सकता है कि अतीत के किसी जुल्म का अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस किरदार में ग्रे शेड्स हैं मगर वह इंसान अच्छा है। वो जो बदला लेने आया है, वह बहुत ही जस्टिफाई है। अपनी मां से बहुत प्यार करता है। अपनी मां के चेहरे पर वह एक मुस्कान देखने आया है और वह इसके लिए रिवेंज लेने आया है। आज शो में मेरा इंट्रो सीन बहुत ही भव्य रूप से शूट किया गया है।

बता दें कि करण खन्ना एक फिल्मी परिवार से बिलॉन्ग करते हैं। उनके दादा रवि खन्ना 400 से अधिक फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर थे। उनके पिता बब्बू खन्ना भी एक्शन डायरेक्टर हैं। इसलिए उन्होंने बचपन से ही शूटिंग देखी है, एक्शन किया है। जब उन्हें फ्री टाइम मिलता है तो वह एक्शन में अपने डैड को असिस्ट भी करते हैं। अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के एक्शन स्टाइल को वह बेहद लाइक करते हैं और खुद रॉ एक्शन करने में विश्वास रखते हैं।

करण खन्ना ने आगे खुलासा किया कि इस शो नथ में मेरे एक्शन सीन भी हैं। जल्द ही आप लोग देखेंगे कि महुआ को कुछ गुंडे उठाकर ले जाते हैं और मैं उन्हें बाइक से जाकर बचाता हूँ।

करण टेलीविज़न इंडस्ट्री की कद्र करते हैं और मानते हैं कि टीवी मेरी रोजी रोटी है, आज जितना नाम मुझे मिला है छोटे पर्दे की वजह से ही मिला है।

उधर महुआ प्ले कर रही चाहत पाण्डेय भी इस किरदार के आने से उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि जी हां, हमारे शो नथ में नए किरदार की एंट्री होने जा रही है। दर्शकों को यह शो देखने मे और इंटरेस्ट आएगा क्योंकि इसमें और बड़ा धमाका होने वाला है। नया किरदार शो में क्या करता है, यह देखना दिलचस्प होगा। इसमे एक सीन शूट किया गया जिसमें एक महिला जख्मी हो जाती है और वो अपने तरीक़े से उसकी मरहम पट्टी करता है शुरू में मुझे बुरा लगता है, फिर मुझे एहसास होता है कि इसने जो किया अच्छा किया। उसका इलाज का तरीका अलग था। दर्शकों को खूब मजा आने वाला है।

अधिराज को न इज़्ज़त मिली और न पैसा, यह गुस्से और बदले की भावना उसके दिल मे पनपती रही है। यही कारण है कि उसके जीवन का एक ही उद्देश्य है "जैसे मुझसे मेरा सबकुछ छीना गया, मैं शम्भू और इस परिवार से सब कुछ छीन लूंगा। दंगल टीवी के इस सीरियल नथ में अधिराज की एंट्री से शम्भू और महुआ की जिंदगी में और मुश्किलें पैदा होने वाली है। अब देखना रोचक होगा कि शम्भू इस तूफान का कैसे सामना करेगा।

 शो 'नथ ज़ेवर या ज़ंजीर' में अर्जित तनेजा, चाहत पाण्डे, अनुराग शर्मा, वैभवी कपूर, प्रतिमा कनन, रवि गोसाई, अंजना सिंह, रिया भट्टाचार्जी, ममता सोलंकी, अनखल जैसे कलाकार हैं। दंगल टीवी पर नथ ज़ेवर या जंजीर हर सोमवार से शनिवार रात 8 बजे देखा जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

15 मार्च को आदिशक्ति से रिलीज फ़िल्म 'पारो' होगा ट्रेलर

अभिनेता यश कुमार की 'पारो' में है काफी कुछ भोजीवुड के चर्चित अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म पारो लंबे समय से चर्चा में है। इस फ़िल्म का ट्रेलर 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का ट्रेलर आदिशक्ति रिलीज करेगी। इस बात की जानकारी आदिशक्ति के प्रमुख दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने दी। वहीं, ये चर्चा भी आम है कि यश की इस फ़िल्म में काफी कुछ है, जिस पर पूरी इंडस्ट्री की नज़र है। हर नई फिल्म में नया अंदाज में कहानी कहने वाले यश कुमार की इस फ़िल्म के मेकर्स को पहले से यकीन  है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। फ़िल्म 'पारो' में उनके अपोजिट पूनम दुबे हैं और फ़िल्म का निर्देशन नीलमणि सिंह ने किया है, जो नीलमणि के निर्देशन की पारी की शुरुआत है। फ़िल्म को लेकर यश  कुमार कहते हैं -' मुझे खुशी है कि एक बेहतरीन सिनेमा 'पारो' अब दर्शकों तक पहुचने जा रही है। यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है। फिल्म में एक आम आदमी की सरकारी सिस्टम के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। एक मेहनतकश टीम के श्रम का नतीजा है पारो। अभिनेता यश वर्तमान में काफी व्यस्त अभिनेता हैं। उनकी कई फिल्में इन दिनों  बन कर त...

फिल्मों में सशक्त महिला का किरदार निभाना चाहती हैं अभिनेत्री अनु कश्यप

मुकेश खन्ना के सुपरहिट धारावाहिक 'शक्तिमान' में तिमिरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अनु कश्यप दो दक्षिण भारतीय फिल्मों में नज़र आएंगी, साथ ही आगामी म्यूजिक एलबम के गीत 'फासले कम' से पुनः अभिनय में नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। यह एलबम जल्द ही दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा वह कुछ वेब सिरीज़ और कई एलबम में अपना जलवा दिखाएंगी। अनु कश्यप अभिनय जगत का कोई नया चेहरा नहीं बल्कि जाना माना चेहरा है जिसका जुनून ही है बेहतर अभिनय करना। लगभग सत्रह फिल्मों, कई धारावाहिकों और म्यूजिक वीडियो में वह अभिनय कर चुकी हैं। इनकी प्रसिद्ध धारावाहिक हैं 'शक्तिमान, द्रौपदी और ये कैसी उलझन'। 'नाच नाच यार मनवा नी' और 'ओ मेरे राजा' एलबम में अनु काम कर चुकी है। ओ मेरे राजा गीत देवानंद की फ़िल्म जानी मेरा नाम का ही रिमेक गीत है। अनु कश्यप ने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है जिनमें धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, जानी लीवर, मुश्ताक खान, अनिल धवन का नाम प्रमुख है। इन्होंने फ़िल्म 'यीशु पालन हार' नाम की फ़िल्म का निर्माण भी किया है। अमिताभ बच...

अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार

शॉर्टकट सक्सेज वाले टीटू और मॉडर्न डेज़ की श्रवण कुमारी से मिलिए फ़िल्म 'टीटू अंबानी' में यूनिक तरीके से फ़िल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार   टीटू के किरदार में तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए  मुंबई। इस सप्ताह फ़िल्म 'टीटू अम्बानी' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तीन दिन में ही ट्रेलर को सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिला है। यूज़र्स टीटू अंबानी के प्रमुख कलाकार तुषार पांडेय, दीपिका सिंह और रघुबीर यादव के लिए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक ख़ास प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका सिंह में अपने ऑन स्क्रीन माता पिता को श्रवण कुमार की तरह कांवर में कंधे पर उठाया। फ़िल्म में दीपिका एक ज़िम्मेदार इकलौती बेटी का किरदार निभा रही हैं। टीटू मतलब तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए। फ़िल्म में उनका डायलाग है कि जब पति के पैसे पर पत्नी का हक़ है तो पत्नी के पैसे पर भी पति का अधिकार होना चाहि...

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटाने के फैसले पर खुलकर बात की और युवतियों से की खास अपील

  मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका साहसिक फैसला—अपने 825 ग्राम वजनी सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट को हटाना। इसके लिए उन्होंने मुंबई के कंट्री क्लब में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी। शर्लिन ने बताया कि इम्प्लांट्स की वजह से उन्हें लंबे समय से पीठ, सीने, गर्दन और कंधों में लगातार दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा, “825 ग्राम सिलिकॉन लेकर चलना मेरे लिए बेहद मुश्किल हो गया था। ऐसा लगता था जैसे सीने पर कोई पहाड़ रखा हो। यह कदम बोल्ड था, लेकिन ज़रूरी भी।” कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद मैंने इम्प्लांट हटाने का निर्णय लिया। शर्लिन चोपड़ा ने आगे बताया कि अब यह भारी बोझ मेरे शरीर से उतर चुका है। हर इम्प्लांट 825 ग्राम का था। उन्हें हटाने के बाद मैं खुद को बेहद हल्का और आज़ाद महसूस कर रही हूँ। सबसे राहत की बात यह है कि अब मेरे शरीर में कुछ भी कृत्रिम नहीं है—सब कुछ नैचुरल है और मेरा अपना है। मैं ईश्वर और अपने प्रशंसकों की आभारी हूँ।” शर्लिन चोपड़ा ने खास तौर पर युवा लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि दू...