Skip to main content

काव्यसृजन की सौवीं मासिक गोष्ठी पर आयोजित हुआ साहित्यिक पखवारा

रा.सा.सा.व सांस्कृतिक संस्था की 100 वीं मासिक काव्य गोष्ठीयाँ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्था ने शतकीय काव्य महोत्सव का आनलाईन गूगल मीट पर आयोजन किया। दिनाँक 12 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रतिदिन सायं साढे़ पाँच बजे से साढ़े आठ बजे रात तक अलग अलग भारतीय भाषाओं में यह महोत्सव आयोजित हुआ।

प्रथम दिवस 12 अगस्त को मराठी भाषा का आयोजन हुआ, जिसका संयोजन पूजा नाखरे ने और संचालन रंजना करकरे ने किया। मुख्य अतिथि नेहा सावंत, विभागाध्यक्ष मराठी भाषा - भवंस महाविद्यालय, अंधेरी की गरिमामय उपस्थिति में अध्यक्षता गजल गुरू आदरणीय ए के शेख सर ने की।
दूसरे दिन राजस्थानी भाषा का आयोजन संस्था के मार्गदर्शक डॉ श्रीहरि वाणी के संयोजन एवम आदरणीय रामेश्वर शर्मा "रामू भइया" के उत्कृष्ट संचालन में संपन्न हुआ, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा की गरिमामय उपस्थिति रही,अध्यक्षता प्रेम शास्त्री ने की।

तीसरे दिन बांग्ला भाषा का संयोजन संचालन संस्था के उपकोषाध्यक्ष आदरणीय सौरभ दत्ता "जयंत" ने किया,मुख्य अतिथि शेली सेन गुप्ता, बांग्लादेश की उपस्थिति में अध्यक्षता आदरणीय जितेन्द्रनाथ गोस्वामी ने की।
चतुर्थ दिवस स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव में आदरणीय हौंसिला प्रसाद अन्वेषी  की अध्यक्षता में प्राध्यापक अंजनी कुमार द्विवेदी "रसिक"ने जोरदार संचालन किया। मुख्य अतिथि डॉ सागर त्रिपाठी की उपस्थिति आयोजन में चार चाँद लगा रही थी।

पाँचवे दिन भोजपुरी अवधी भाषा का संयोजन संस्था के सचिव लालबहादुर यादव कमल ने किया। मुख्य अतिथि अमित दूबे की गरिमामय उपस्थिति में संचालन लोकनाथ तिवारी "अनगढ़" ने किया। अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष आदरणीय श्रीधर मिश्र ने की।

छठे दिन काव्य सृजन महिला मंच, महाराष्ट्र इकाई के संयोजन में महिला मंच की कोषाध्यक्ष डॉ वर्षा सिंह ने उत्कृष्ट संचालन किया। मुख्य अतिथि डॉ अलका अरोड़ा की उपस्थिति में अध्यक्षता नीलिमा पाण्डेय ने किया।
सातवें दिन काव्य सृजन, दिल्ली इकाई के तत्वावधान में संचालन इकाई के अध्यक्ष  पंकज तिवारी ने किया।मुख्य अतिथि सागर सर्राफ "उदय पुरी" की उपस्थिति में अध्यक्षता विजय तिवारी "किसलय" ने किया।

आठवें दिन हिन्दी भाषा में संयोजन संस्था के प्रवक्ता आनंद पाण्डेय "केवल" ने किया। संचालन का भार संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं.शिवप्रकाश जौनपुरी ने बखूबी सम्हाला। मुख्य अतिथि गजल गुरू ए के शेख सर की उपस्थिति में अध्यक्षता डॉ किशन तिवारी की।

नौवें दिन बहुभाषीय काव्य संध्या का संयोजन मार्गदर्शक मोतीलाल बजाज जी ने किया। संचालन में अपना जलवा आर जे आरती सैया "हिरांसी" ने बिखेरा। मुख्य अतिथि नाईस म्युजिक के निदेशक आदरणीय राजेश उपाध्याय की उपस्थिति में अध्यक्षता संस्था के मार्गदर्शक हौंसिला प्रसाद अन्वेषी ने की।
दसवें दिन डॉ श्रीहरि वाणी की प्रथम प्रकाशित पुस्तक 'दूर देश से आते आखर' पर परिचर्चा टेन न्यूज टी वी लाईव शो के संयोजन में हुई। महामंडलेश्वर डॉ. हेमानंद सरस्वती की विशिष्ट उपस्थिति में संचालन रामेश्वर शर्मा "रामू भइया" ने किया। अध्यक्षता मंजू मंगल प्रभात लोढ़ा ने की।

तदुपरान्त लगातार मैराथन सम्मान समारोह 26 अगस्त 2021 तक चला। जिसमें आनलाईन देश व विदेश से 115 लोगों को काव्यसृजन रत्न ई-सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मैराथन काव्य गोष्ठी के समापन पर काव्यसृजन परिवार ने सभी सहभागी कवि - कवयित्रियों एवम श्रोताओं का हृदय तल से आभार व्यक्त किया।
सभी का अभिनंदन करते हुए आदरणीय शिव प्रकाश जौनपुरी ने कहा कि आप सभी काव्य सृजन परिवार पर अपना स्नेह पूर्ववत बनाये रहें।

संस्था सदैव आप सबका मान बढ़ाने का काम करती रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत, समर्पण और अभिनय का सशक्त चेहरा हैं आयुषी तिवारी

मुंबई: मेहनत, लगन और अपने हुनर पर अटूट विश्वास हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मॉडल और अभिनेत्री आयुषी तिवारी इसी विश्वास के साथ मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाली आयुषी आज उन चुनिंदा कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में आयुषी तिवारी की हिंदी हॉरर फिल्म 'स्मृति' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। इससे पहले भी वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हाय ज़िंदगी' में निभाए गए किरदार को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब पसंद किया। अब वह एक ऐतिहासिक बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा उनके दो नए म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी आयुषी तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य ओ...

अभिनेत्री,गायिका अयाना खान और ज़ैन इमाम का नया गाना " प्रॉमिस " जल्द होगी रिलीज़

गायिका और अभिनेत्रि  अयाना खान की आने वाली  रोमांटिक सिंगल  वीडियो जिसमें अभिनेता ज़ैन इमाम हैं, 28 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी। 'प्रॉमिस ' एक  इंडी-पंजाबी गाना  है और इसे अर्मेनिआ के खूबसूरत लोकेशंस में शूट किया गया है । वीडियो का निर्देशन जाने-माने गायक और निर्देशक रामजी गुलाटी ने किया है।  गाने के बारे में बात करते हुए गायिका अयाना खान ने बताया, " म्यूजिक इंडस्ट्री में एक गायिका  के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए एक सपने के सच होने जैसा है, मैं और मेरी पूरी टीम इस गाने के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद है दर्शकों और संगीत प्रेमियों को ये  गाना पसंद आएगा। मैं निर्देशक रामजी गुलाटी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ और मेरी  कला पर भरोसा किया।  म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस’ में, अयाना ज़ैन के प्रति अपनी  प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती हुई दिखाई देती है । डेब्यू सिंगर अयाना खान और टीवी एक्टर ज़ैन इमाम इंडी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस' में स्टार-क्रॉस लवर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक के आँफिसिय...

मीनाक्षी जायसवाल के नए म्यूजिक वीडियो ‘तेरा नूर’ को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

मुंबई: अभिनेत्री मीनाक्षी जायसवाल का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘तेरा नूर’ 12 जून को यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ है और दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस खूबसूरत गीत में मीनाक्षी के अपोजिट सागर अरोरा नज़र आ रहे हैं। गीत के लेखक, संगीतकार और गायक स्वयं सागर अरोरा हैं, जबकि इसे उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘डीजे सार’ पर रिलीज़ किया गया है। सागर अरोरा दुबई के सुपरमॉडल और अभिनेता हैं। उन्हें डीजेइंग में विशेष रुचि है और वे इस क्षेत्र में भी माहिर हैं। ‘तेरा नूर’ एक रोमांटिक गीत है, जिसमें प्यार के खूबसूरत एहसासों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया है। म्यूजिक वीडियो की शानदार सिनेमैटोग्राफी, मनमोहक लोकेशंस और मीनाक्षी जायसवाल तथा सागर अरोरा की बेहतरीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इसकी शूटिंग भिवंडी मार्ग स्थित सेट सिटी में की गई है। भीषण गर्मी के बावजूद पूरी टीम ने मेहनत और समर्पण के साथ इसकी शूटिंग पूरी की। मीनाक्षी जायसवाल ने बताया कि गर्म मौसम में शूटिंग करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन वीडियो के अंतिम परिणाम ने सारी मेहनत को सफल बना दिया। उन्होंने कहा कि गीत के दृश्य और क...

राजीव खंडेलवाल अभिनीत 'नक्सलबाड़ी' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली प्रशंसा

मुम्बई। राजीव खंडेलवाल अभिनीत शो 'नक्सलबाड़ी' के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होते ही सभी जगह से दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है. दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी इसकी ख़ूब सराहना की है. सभी‌‌ इस वेब सीरीज़ के प्रस्तुतीकरण से लेकर कलाकारों की एक्टिंग, निर्देशन और स्क्रिप्ट से प्रभावित लगे. समीक्षाओं ने इस शो को जकड़़कर रखने वाला और सोचने पर मजबूर करने वाला ठहराया है. सभी ने एक अलहदा विषय पर वेब सीरीज़ के निर्माण और इसे बनाते वक्त इस विषय की संवेदनशीलता को बरकरार रखने के लिए शो के निर्माताओं की भी ख़ूब तारीफ़ की है. 'नक्सलबाड़ी' को अब तक 50 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.  'नक्सलबाड़ी' मनोरंजन के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखने वाले जीएसईएएमएस द्वारा निर्मित पहली हिंदी वेब सीरीज़ है. यह कंपनी फिल्मों, टीवी शोज़ और वेब शोज़ के निर्माण के अलावा टैलेंट मैनेजमेंट और सैटेलाइट राइट्स के क्षेत्र में भी अपना दखल रखती है. GSEAMS (ग्लोबल स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट ऐंड मीडिया सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड) अब पूरी तरह से नये तरह के कंटेट के निर्माण में जुट गया है. अपने सुपरह...

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र

  गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र; व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है प्रोड्यूस गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आ रही है, जो कि इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में नज़र आएगी। इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ लाने का माध्यम कोई और नहीं, बल्कि व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन द्वारा प्रोड्यूस किया गया आगामी सिंगल, छानोमानो है। नवरात्रि के अवसर पर रिलीज़ होने वाला पेप्पी सॉन्ग रास-गरबा के पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित है और इसे जीवंत करता है। सॉन्ग के निर्माताओं ने छानोमानो का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया है। इसके अंदर वही झलक है, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, यानी पारंपरिक कहानी में आधुनिक तड़का। सॉन्ग को झीलों के खूबसूरत शहर उदयपुर में शूट किया गया है, जो कि शाश्वत प्रेम का एक सुंदर चित्रण है। खास बात यह है कि गुजराती भाषा में गौतम और पंखुड़ी की यह पहली फिल्म होगी और यह देखना रोमांचक होगा कि वे अपने किरदारों को कैसे निभाते हैं। इस सॉन्ग में उस्मान मीर ने अपनी आवाज़ दी है, जिन्होंने...