Skip to main content

जंगल की सुंदरता, रहस्य और भयानकता को दर्शाती वेब सीरीज़ - 'डीप इन द वुड्स डेथ वारंट'


वेब सीरीज समीक्षा चार स्टार ****

एम एक्स प्लेयर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिल से भरी वेब सीरीज़ 'डीप इन द वुड्स डेथ वारंट' रिलीज हुई है। पांच एपिसोड की बनी यह सीरीज सस्पेंस और थ्रिल का पूरा पैकेज है जिसकी कहानी भी अलग है। यह आजकल दिखाई जाने वाली वेबसीरीज जिनमें मारधाड़, अपहरण, बलात्कार, हवस, खून खराबा भरी होती है उनसे बिल्कुल अलग है। इसमें भी एक्शन है लेकिन वो अलग पहलू पर है जिसे सिरीज़ देखने पर ही महसूस होगा।

 इसकी कहानी यह है कि हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट डिपार्टमेंट कुल्लू क्षेत्र के सीनियर फॉरेस्ट गार्ड रामलाल (सागर झा) और उनका असिस्टेंट दिवाकर जंगल का दौरा करने जाते हैं, तभी उनकी नज़र एक खूंखार भेड़िये पर पड़ती है। भेड़िये को देखते ही दोनों वहाँ से तेजी से भागते हैं मगर भेड़िये की फुर्ती के आगे रामलाल दौड़ नहीं पाता। भेड़िया रामलाल पर हमला कर देता है रामलाल को बचाने के लिए दिवाकर भेड़िये पर गोली चलाता है। घायल रामलाल, दिवाकर से हॉस्पिटल जाने के बजाय घर जाने की जिद करता है। दिवाकर उसे उसके घर छोड़ देता है। दिवाकर से रामलाल कहता है कि वह उसे मार दे, उसकी यह बात दिवाकर के समझ के परे थी। फिर रामलाल खुद को गोली मार आत्महत्या कर लेता है। इस घटना से बेसुध दिवाकर सारी जानकारी अपने ऑफिसर को देता है। डी एफ ओ पृथ्वी सिंह और डॉक्टर नड्डा को यह खबर मिलती है। आखिर ऐसा रामलाल ने क्यों किया ? किसी को समझ नहीं आता लेकिन डॉक्टर नड्डा को समझते देर नहीं लगती वे इससे संबंधित जानकारी डी एफ ओ पृथ्वीराज को देती है साथ ही इस समस्या को हैंडल करने के लिए ऑफिसर सोनिया चंदेल (अंकिता चौहान) को बुलाया जाता है। उनकी एक टीम तैयार होती है और जंगल का दौरा करने वो निकल पड़ते हैं। इधर जंगल में बने फारेस्ट कॉटेज में हॉरर कहानी के लेखक धवल (संजय सिंह) और उसकी पत्नी प्रिया (मोनिका चौधरी) अपने बच्चे के साथ अपनी एनिवर्सरी मनाने आये हैं। अफसर पृथ्वी सिंह, धवल से मिलकर उसे सावधान रहने की हिदायत देता है। अफसर पृथ्वी अपनी टीम के साथ भेड़िये को पकड़ने का प्लान बनाते हैं। वे सफल तो हो जाते हैं पर उनसे एक चूक हो जाती है जिसकी भारी कीमत सबको चुकानी पड़ती है। अफसर पृथ्वी को जब अपनी भूल का पता चलता है तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। पृथ्वी कैसे इसे सुधार पायेगा? क्या धवल की फैमिली मुसीबतों में फंसती है या जैसा पृथ्वी ने हिदायत दी है उसके विपरीत कुछ होता है? असली समस्या क्या है ये फारेस्ट टीम जान पाते हैं? ये सब सीरीज देख कर ही पता चलेगा और इस वेबसीरीज़ को देखने का असली आनंद मिल पायेगा।

 फिल्म का लोकेशन और फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन है और फ़िल्म में वीएफएक्स का भी बढ़िया प्रयोग किया गया है। फिल्म में कलाकारों ने शानदार अभिनय प्रदर्शन किया है। पृथ्वी सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता यजुवेंद्र प्रताप सिंह ने एक सुलझे हुए और कड़क ऑफिसर की भूमिका बहुत अच्छे से निभाने की कोशिश की है। राइटर धवल की भूमिका में संजय सिंह का अभिनय काबिले तारीफ है। सोनिया और प्रिया भी अपने भूमिका में खरे रहे। रामलाल और डॉक्टर नड्डा ने अपने अभिनय में जान डाल दिया है। अमित ने फॉररेस्ट गार्ड और विलेन दोनों भूमिका को अच्छे से ट्विस्ट लेकर निभाया है। अन्य कलाकार साधारण रहे हैं। सीरीज का गीत भी कहानी को आगे बढ़ाता है और सुनने में भी सुकून भरा है।

सुज़ाद इक़बाल खान का निर्देशन बढ़िया है। उन्होंने सीरीज की गति में बैलेन्स बनाते हुए दर्शकों को बांधकर रखा है। कुल्लू की वादियों का फिल्मांकन भी लाजवाब है। पटकथा अच्छा है संवाद में और ज्यादा ग्रोथ किया जा सकता था। वहीं कहानी रोचक है।

 आज कल के यूथ को यह सीरीज पसंद आएगी। यह साफ सुथरी सीरीज़ है जिसका आनंद फैमिली के साथ लिया जा सकता है। थ्रिल और रहस्य के साथ साइंस का तड़का भी ऐसी सीरीज को देखने वाले दर्शकों को अच्छा लगेगा।

 सुज़ाद इक़बाल खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'डीप इन द वुड्स डेथ वारंट' के निर्माता सुज़ाद इक़बाल खान, सागर सिंह, नीरव शाह, सह निर्माता राहुल पटेल, पिंकल महाजन, धैवत प्रोडक्शन, डीओपी मोहसिन शेख, स्क्रीन प्ले - डायलॉग राइटर सागर नाथ झा, मनोज पांडे, एस आई के, संगीतकार बिश्वजीत भट्टाचार्जी बीबो, गीतकार डॉ शेखर भीकाजी पाध्येगुर्जर, कृष्णा भारद्वाज, एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल वसंत बाइसाने, एसोसिएट डायरेक्टर मनोज पांडेय, एडिटर मोम्ब रोका और कोरियोग्राफर कौसर शेख हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत, समर्पण और अभिनय का सशक्त चेहरा हैं आयुषी तिवारी

मुंबई: मेहनत, लगन और अपने हुनर पर अटूट विश्वास हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मॉडल और अभिनेत्री आयुषी तिवारी इसी विश्वास के साथ मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाली आयुषी आज उन चुनिंदा कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में आयुषी तिवारी की हिंदी हॉरर फिल्म 'स्मृति' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। इससे पहले भी वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हाय ज़िंदगी' में निभाए गए किरदार को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब पसंद किया। अब वह एक ऐतिहासिक बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा उनके दो नए म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी आयुषी तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य ओ...

पहली बार आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा

  चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम, बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी रहे विजेता।  मुंबई, 18 मार्च 2021- फेविक्रिएट के तत्वावधान में पिडिलाइट द्वारा देश के सभी शहरों में आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम ने रीयूज और रीसाइकल की थीम पर बने अपने प्रोजेक्ट  के लिए पुरस्कार हासिल किया, जबकि बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी को रीयूज और रीसाइकल फोकस करते हुए फ्यूचरिस्टिक थीम पर निर्मित अपने प्रोजेक्ट्स के लिए पुरस्कार दिया गया। पिछले पूरे साल हर किसी के लिए एक असाधारण अनुभव रहा है, खासकर युवाओ के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी दौरान उनकी वर्चुअल दुनिया में चुनौतियों के साथ बदलाव आया था। हालांकि ऑनलाइन शिक्षा जारी रही, लेकिन क्लासरूम के अनुभव को ज्यादातर लोगों ने बहुत मिस किया। इसी फासले को दूर ...

अस्थिर सत्र में सेंसेक्स, निफ्टी ऑल-टाइम हाई के पास

मुंबई : अस्थिर सत्र में बेंचमार्क सूचकांक अपने ऑलटाइम हाई के पास बंद हुए, जिन्होंने ज्यादातर हरे रंग में कारोबार किया। सेंसेक्स 181.54 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 45,608.51 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 0.28% की बढ़त या कल के बंद से 37.20 अंक अधिक 13,392.95 अंक पर बंद हुआ था। पीएसयू बैंकों ने बढ़त हासिल की जबकि फार्मा और मेटल शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा।  एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के प्रमुख सलाहकार श्री अमर देव सिंह ने बताया कि आज के कारोबारी सत्र में एनएसई में, 918 स्टॉक्स में बढ़त रही और 980 शेयरों में गिरावट आई जबकि 320 स्टॉक अपरिवर्तित रहे। यस बैंक, पीएनबी, और आइडिया सहित स्टॉक्स सबसे अधिक कारोबार वाले स्टॉक्स थे, जबकि आरआईएल, एसबीआई और मारुति मूल्य के मामले में हावी रहे। बीएसई में 1,493 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 1,461 शेयरों में गिरावट रही जबकि 177 अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स और निफ्टीः 30-स्टॉक मार्केट बैरोमीटर सेंसेक्स में 16 शेयरों में बढ़त दिखी, जबकि 14 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट (3.15%), टीसीएस (2.21%), आरआईएल (1.82%), और एचसीएल टेक्नोलॉजी (1.06%) टॉप गेनर ...

महानायक ने सुनी जरूरतमंदो की पुकार

मधुशाला के रचयिता छायावादी कवि हरिवंशरॉय बच्चन और तेजी बच्चन के सुपुत्र अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया। सदी के महानायक चार पीढ़ियों के चहेते हैं। एक वर्ष के बच्चे से लेकर सौ वर्ष के वृद्ध के ये चहेते हैं। जब भी अमित जी बीमार हुए या उन्हें परेशानी आयी तो पूरा देश उनके लिए रोया और प्रार्थना किया। लोगों में उनके प्रति यह प्रेम केवल उनके अभिनय के कारण नहीं अपितु अमित जी का खुद लोगों से जुड़े हुए होने के कारण है। अमित जी का उदार चरित्र, सहिष्णुता की भावना और लोगों का सदा सहयोग करना उन्हें सबके हृदय में महान बनाता है। जब भी किसी ने मदद को पुकारा अमित जी हाज़िर रहे बस एक आवाज की आवश्यकता होती है। प्राकृतिक आपदाओं, हमारे देश के सैनिकों की सहायता या देश के किसी भी विषम परिस्थितियों में महानायक अग्रणी रहे। देश और देशवाशियों की आशा भरी नज़र को महानायक ने आंसुओं से भरने नहीं दिया, सदा मदद को तत्पर रहें। अमित जी ने खुले दिल से सभी की सहायता की परंतु कुछ लोग अपवाद स्वरूप...

‘समझौता’ से ‘तारा माटे’ तक, यज्ञेश शर्मा का बढ़ता फिल्मी सफर

 यज्ञेश शर्मा एक्टर, एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं। नरसिंहपुर में जन्मे, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियर परिवार में पढ़ाई की, लेकिन यज्ञेश को कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग का शौक था। कॉलेज के सालाना फंक्शन और इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते थे, भोपाल नाट्य एकेडमी में हॉबी के तौर पर नाटक करते थे। लेकिन एक्टिंग को प्रोफेशन बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन जब किस्मत में आपके लिए कोई प्लान होता है, तो 2018 में, उन्होंने एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया, यज्ञेश शर्मा शॉर्ट लिस्ट हुए, और एक्टिंग का सफ़र शुरू हुआ, उन्होंने हिंदी में 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज़ की, जिसका टाइटल "समझौता" था, जिसमें मुंशी का बहुत दमदार किरदार था, जिसे कुल्लू मनाली, देहरादून मसूरी ऋषिकेश में शूट किया गया था। को-एक्टर जसलीन मथारू, केशव अरोड़ा, शिल्पा गांधी, डिंपल बागरॉय, किरण कुमार और अन्य के साथ। फिर उन्हें ट्रिपल तलाक पर आधारित एक हिंदी फिल्म में जज का किरदार मिला, फिर उन्हें एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट, हितू कनोडिया, अश्मित पटेल, हितेन कुमार, ओजस रावल, किरण आचार्य, शे...