Skip to main content

धार्मिक फिल्म "महासर माँ" का मुहूर्त उनकी महिमा गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो में संपन्न

मुंबई। मारवाड़ी समाज की कुलदेवी "महासर माँ" की महिमा और चमत्कारों को दर्शाती एक फीचर फिल्म का निर्माण शीघ्र ही होने जा रहा है। महासर मूवीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का शीर्षक "महासर माँ" ही रखा गया है ताकि समाज के साथ साथ अन्य भक्त भी माता के बारे में जान सकें। इस फिल्म का निर्देशन सनी अग्रवाल करेंगे जो कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
हाल ही में इस फिल्म का मुहूर्त एक गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो, गोरेगांव (मुंबई) में सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर बॉलीवुड के जाने माने डीओपी और प्रोड्यूसर असीम बजाज फिल्म की टीम को शुभकामना देने के लिए उपस्थित हुए। इस फिल्म का संगीत भीमेश द्विवेदी ने तैयार किया है तथा गीतकार रमन द्विवेदी हैं वहीं सिंगर दिव्य कुमार ने टाइटल सॉन्ग गाया है। 
फिल्म के निर्माता श्रीधर गुप्ता, दीपक अग्रवाल और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संतोष पंसारी एवं राजकुमार सिंघल हैं।
निर्देशक सनी अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और दीवाली के शुभ अवसर पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों सहित नए कलाकार भी अभिनय करेंगे। हेमा मालिनी और मुकेश खन्ना से संपर्क किया गया है लेकिन अभी उनके अनुमति मिलना शेष है।
सनी ने आगे कहा कि मैंने लगभग 50 फिल्में बनाई है लेकिन यह फिल्म महासर माँ के आशीर्वाद से बहुत ही बेहतरीन बनेगी। श्रीधर गुप्ता जी ने माता का मंदिर बनवाया है साथ ही श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए धर्मशाला भी बनवाया है। मैं भी वहां गया हूँ माँ का दर्शन कर स्वयं को भाग्यशाली पाया हूं।
निर्माता श्रीधर गुप्ता ने बताया कि महासर माँ का मंदिर हरियाणा राज्य के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित है। माता जी मेरे घर के साथ साथ हजारों परिवार की कुलदेवी हैं और वहां प्रति वर्ष दोनों नवरात्रि में बड़ा मेले का आयोजन किया जाता है। मान्यता अनुसार माता के भक्त अपने बच्चों के मुंडन संस्कार और विवाह के समय नव दंपति उनका आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। हम सभी ने प्रत्यक्ष रूप से महासर माँ के चमत्कार को देखा है। मैं स्वयं मुंबई में संघर्ष कर रहा था और रुपए पैसे के अभाव में दिन गुजार रहा था लेकिन माता जी आशीर्वाद मिला और मैं संपन्न हो गया। इस फिल्म के बनने के बाद लोग महासर मां के बारे में भली भांति परिचित हो जाएंगे और मन्नत मांगने उनके दरबार में पहुंचेंगे।

- संतोष साहू

Comments

Popular posts from this blog

बड़े पर्दे ने दी दस्तक, ज़ारा पटेल ने कहा—मैं तैयार हूं

मुंबई। अपनी प्रतिभा, मेहनत और अभिनय के प्रति समर्पण के दम पर मनोरंजन जगत में पहचान बना चुकी अभिनेत्री ज़ारा पटेल अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। उनकी दो हिंदी फिल्में जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली हैं। इनमें से एक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी फिल्म अंतिम चरण में है। इन दोनों फिल्मों के साथ ज़ारा बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। दोनों फिल्मों में ज़ारा बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। एक फिल्म में वह भारतीय जासूस (गुप्तचर अधिकारी) की भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि दूसरी फिल्म में वह दोहरे किरदार में नजर आएंगी। इसमें वह एक ओर सख्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं तो दूसरी ओर बेफिक्र, चुलबुली और बिंदास गांव की लड़की के रूप में दिखाई देंगी। ज़ारा का कहना है कि दोनों भूमिकाओं के लिए उन्होंने अलग-अलग तैयारी की है और यह अब तक के उनके सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार हैं। तिरुपति प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इन फिल्मों का निर्देशन अजित वर्मा कर रहे हैं। ज़ारा बताती हैं कि निर्देशक अजित वर्मा ने उनके भीतर की प्रतिभा को पहचाना और उन्...

आरती मित्तल: प्रतिभा, मेहनत और जुनून से लिख रही हैं सफलता की नई कहानी

मुंबई। दिल्ली की प्रतिभाशाली अभिनेत्री आरती मित्तल अपनी मेहनत, अनुशासन और प्रभावशाली अदाकारी के दम पर मनोरंजन जगत में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। अभिनय के प्रति उनका समर्पण, हर किरदार को सहजता से जीवंत करने की क्षमता और सीखने की निरंतर इच्छा उन्हें उभरती हुई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों की कतार में मजबूती से खड़ा करती है। आरती ने अपने अभिनय सफर की नींव रंगमंच से रखी, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं और अपनी कला को निरंतर निखारा। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी और पंजाबी संगीत वीडियो से अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। उनके एक पंजाबी गीत को एफएम रेडियो पर खूब लोकप्रियता मिली, जिसने उन्हें शुरुआती पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग, विज्ञापनों और अभिनय की दुनिया में लगातार अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। आरती ने लघु फिल्म 'विराग' से अभिनय की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने 'अमृतजल' और 'हाउस ऑफ प्लॉटर्स' जैसे प्रतिष्ठित ब्रांडों के विज्ञापनों में काम किया। उनके एक अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान का पोस्टर थाईलैंड में भी शूट किया गया, जो उनके करियर की उल्लेखनीय उपलब्ध...

देहरादून में शुरू हुआ जूही तिवारी के फिल्मी सफर का नया अध्याय, पहली हिंदी फीचर फिल्म से करेंगी धमाकेदार आगाज़

मुंबई। मनोरंजन जगत में अपनी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के बल पर तेजी से पहचान बना रहीं अभिनेत्री जूही तिवारी अब अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर बढ़ रही हैं। बचपन से ही टेलीविजन धारावाहिकों और विभिन्न सीरीज में अभिनय कर रही जूही ने कम उम्र में ही अपने अनुभव के दम पर अभिनय की बारीकियों को सीखा और लगातार खुद को निखारा है। उनका आत्मविश्वास, सहज अभिनय और सीखने की ललक उन्हें नई पीढ़ी की उभरती हुई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शामिल करती है। अभिनय के साथ-साथ जूही तिवारी मॉडलिंग की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह ज्वेलरी, साड़ी, कॉस्मेटिक्स और अन्य प्रतिष्ठित ब्रांड्स के विज्ञापनों में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। इसके अलावा कई म्यूजिक एल्बमों में भी उनके अभिनय को सराहा गया है। कैमरे के सामने उनकी सहज अभिव्यक्ति और स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें लगातार नए अवसर दिला रही है। अब जूही तिवारी अपनी पहली हिंदी फीचर फिल्म के माध्यम से बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के खूबसूरत शहर देहरादून की मनमोहक वादियों में चल रही है। फिल्म के आगामी वर्ष रिलीज़ होन...

कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित

  ◼️जितेंद्र शर्मा  मुंबई। कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार को फिल्मी दुनिया के सुविख्यात पुरस्कार 'दादा साहेब फाल्के' अवार्ड से सम्मानित किया गया है।       मुंबई के फाइव स्टार होटल में डीपीआईएस द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।        इस दौरान श्रवण कुमार ने अपनी मशहूर डॉक्टर गुलाटी और सपना का किरदार निभा कर सभी को हंसाते हुए लोटपोट कर दिया। उपस्थित लोगों ने श्रवण कुमार के अद्भुत प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की। श्रवण ने इस अवार्ड के लिए  आयोजक कल्याण जाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण जी जैसे लोगों की वजह हम कलाकारों का  मनोबल बढ़ता रहता है और कलाकर के साथ सामाजिक कार्यों में हमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने में गर्व होता है।       हर किसी को हंसाने गुदगुदाने वाले श्रवण कुमार अपनी स्टेंडिंग कॉमेडी के लिए जाने जाते है। श्रवण कुमार की हरफनमौला कॉमेडी को देखने के बा...

सपनों को हकीकत में बदल रही हैं प्रियंका डे (मोक्षा)

मॉडल और अभिनेत्री प्रियंका डे आज मनोरंजन जगत में अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार व्यक्तित्व के दम पर तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में अभिनय करने का सपना लेकर आगे बढ़ रहीं प्रियंका का फोकस अब फिल्मों और वेब सीरीज़ में दमदार भूमिकाएं निभाने पर है। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। प्रिंट कमर्शियल, रैम्प वॉक और फैशन शो के जरिए उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी, क्योंकि बचपन से ही उनका सपना अभिनेत्री बनने का था। उन्होंने बीबीएम की पढ़ाई की और बैंकिंग सेक्टर में भी नौकरी की, लेकिन उनका दिल हमेशा अभिनय और मनोरंजन की दुनिया में ही बसता था। आखिरकार उन्होंने अपने सपनों का पीछा किया और आज उसी राह पर लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। डांस और अभिनय में महारत रखने वाली प्रियंका क्लासिकल डांस में भी प्रशिक्षित हैं। उन्होंने महान कथक गुरु बिरजू महाराज से नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है, जो उनके कला जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है। यही कारण है कि उनके डांस परफॉर्मेंस में शालीनता, ऊर्जा ...