मुंबई। रंगों के त्योहार होली पर बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल जश्न अग्निहोत्री एक स्पेशल फोटो शूट के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आईं. मुम्बई के अंधेरी पश्चिम में स्थित @cellarzlounge में बेहद आकर्षक तस्वीरों में उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वह न सिर्फ नए जमाने की स्टार हैं, बल्कि देशवासियों को वह होली को आर्गेनिक रंगों से मनाने की अपील की.
जश्न अग्निहोत्री एक बहुमुखी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बोल्ड और ग्लैमरस भूमिकाओं के साथ-साथ पारंपरिक भारतीय लड़की की भूमिकाओं को भी सहजता से निभाया है. उन्होंने इंदु सरकार, जीनियस, व्हाई चीट इंडिया, बागी 2 और इंडिया लॉकडाउन जैसी फिल्मों में अपनी ऐक्टिंग का लोहा मनवाया है. इसके अलावा, उन्होंने कई रीजनल फिल्मों में भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
एक्ट्रेस जश्न अग्निहोत्री ने सभी को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं एवं फैंस से नेचुरल रंगों का इस्तेमाल करके और पानी बचाकर इको-फ्रेंडली, सस्टेनेबल होली मनाने की रिक्वेस्ट की. उन्होने फैंस से त्योहार के दौरान नुकसानदायक केमिकल रंगों या प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और आवारा जानवरों को बचाने की अपील भी की.
@hotel.theplatinum
@vanakkam.cafe_

Comments
Post a Comment