शहर के बाजार क्षेत्र में एक जगह पर एक प्लॉट पर कब्जा करने के लिए दो बाहुबली नाथिया और काली के बीच दुश्मनी हो जाती है। और उस जमीन पर रहने वाले गरीबों को दोनों ही बाहुबली के गुंडे जमीन खाली करवाने के लिए मारपीट करते हैं। तब सूर्या गरीबों के हक के लिए लड़ता है और सूर्या की इस जंग में पत्रकार पूजा उसका साथ देती है। धीरे धीरे उसे सूर्या से प्यार हो जाता है। सूर्या के बाजुओं और सच्चाई की ताकत के साथ साथ पूजा की क़लम की ताकत बाहुबलियों के आगे कैसे किस्मत का करिश्मा होता है?
और आम आदमी चाहे तो क्या नहीं कर सकता है ऐसी मजेदार रोमांचक कहानी, चार मधुर गाने और एक्शन के साथ इस फिल्म का निर्माण हुआ है।
जाने माने अभिनेता जीत उपेन्द्र इस फिल्म के मुख्य अभिनेता हैं उनके साथ केयूरी शाह, अभिनेता राम मिश्रा और कीर्तिमान मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं। वहीं पंकज कुमार गोस्वामी के साथ राजू टांक विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
नवोदित कलाकार राहुल देसाई और पंपा घोष के साथ नरेश राठौड़, डॉ निशा, कुसुम पांडे, रेखा चौधरी, हर्षराज, किशोर भास्कर और अन्य कलाकार भी इस फिल्म में अभिनय कर रहे हैं
फिल्म की शूटिंग जुलाई के दूसरे सप्ताह से शुरू होगी और एक शेड्यूल में पूरी होगी। अवार्ड विनर डायरेक्टर मनोज नाथवाणी ने कहा कि यह फिल्म थिएटरों में दर्शकों को आकर्षित करेगी क्योंकि यह एक मसाला मास एंटरटेनर फिल्म है।


Comments
Post a Comment