फ़िल्म : आह्वान
रिलीज दिनांक : 27 नवम्बर 2020
सेंसर : U/A
हॉरर कॉमेडी
रेटिंग :☆☆☆
कोरोना के संकटग्रस्त दौर में इस हफ्ते आई हिन्दी मूवी आह्वान सामान्यतया मुंबई फिल्म सर्किट (महाराष्ट्र,गुजरात व गोवा) के मल्टीप्लेक्सेज में रिलीज़ हुई । मिराज सिनेमाज व अन्य ने इसे अपने स्क्रीन दिए।
कहानी:
प्रोड्यूसर- डायरेक्टर अमृत राज ठाकुर द्वारा लिखित कहानी अच्छी है और अन्त तक पूरी कहानी को बान्धे रखती है। कालेज के लड़के लड़कियों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने जंगल जाता है। वे काफी इन्जॉय भी करते हैं पर आपसी छिन्टाकशी, द्वेष आदि इंसान का मूल स्वाभाव इन खुशियों के आड़े आ जाता है। इनमें एक ताव में आकर भूत का आह्वान कर बैठता है पर भूत उनको दिखायी नहीं देते। आगे होने वाली घटनाएँ उनलोगों को आभास देने लगती है कि कोई तो है जिसने उन सबको नियंत्रित व भ्रमित कर रखा है। भूत उनसे डील करते हैं व अपनी शर्तें मनवाते हैं।
स्क्रीन प्ले व डायलाग भी अच्छे हैं जो पूरी फिल्म में कॉमेडी के साथ हारर को बढिया तरीके से पेश करती है।फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी तरह से कसी हुई व तीव्र गति से आगे बढती है ।
अभिनय:
ब्राह्मण कैरेक्टर मिश्रा के रूप में देव व्रत ने बहुत ही अच्छा काम किया है। वहीं रघु के कैरेक्टर में अमृत राज ठाकुर का काम अभिनय की दृष्टि से उम्दा है। मुस्कान सिन्हा व अमित रंजन की जोड़ी जमी है। आर्या, जागृति, दीपक, मनीषा व कृष्णा ने भी अपने कैरेक्टर्स के साथ न्याय किया है। कुछ आर्टिस्ट की कास्टिंग कमज़ोर है।
तकनीकी :
नरेंद्र पटेल का सिनेमेटोग्राफी बढ़िया है। लोकेशन्स खूबसूरत हैं। राजीव मुख़र्जी का बैकग्राउंड उच्च स्तर का है जो फिल्म की बैकबोन है। अवधेश प्रताप वर्मा व राजेश लाल की एडिटिंग कसी हुई है व फिल्म की कमियों को बेलेंस करती हैं। फिल्म में कुछ जगहों पर डबिंग व सिन्क् की समस्या है जो साउंड रिकार्डिस्ट के काम को कटघरे में खड़े करती है।
निर्देशन:
बहुत ही सीमित बजट व संसाधन में एक कसी हुई मनोरंजनात्मक फिल्म बनाने की कसौटी पर अमृत राज ठाकुर खरे उतरे हैं। 'आह्वान' उनकी दूसरी मूवी है ।इनसे पहले इनकी एक मूवी 'नाइन ओ क्लॉक' 2017 में रिलीज़ हुई थी। बजट के हिसाब से कुछ कमियों के बावजूद ये एक अच्छा प्रयास है।

Comments
Post a Comment