मुंबई। डिवालिसियस मिसेज यूनिवर्स एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन नरेश मदान द्वारा किया जाता है, इस वर्ष नवंबर 2021 के महीने में पिंक सिटी ऑफ इंडिया जयपुर (राजस्थान) में आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियगिता के लिए दो प्राइड एंड ब्राइड्स ऑफ इंडिया को नवी मुंबई से चुना गया है जो कि महाराष्ट्र इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। श्रीमती दीपिका रावल को ब्रांड एंबेसडर के रूप में चुना गया है तथा डिवालिसियस मिसेज यूनिवर्स श्रीमती सौम्या सिंह को चुना गया है। हाल ही में नवी मुंबई में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां मीडिया को मिसेज यूनिवर्स डिवालिसीयस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ नरेश मदान ने पेजेंट की अब तक की यात्रा और प्रक्रिया के बारे में विवरण दिया।
प्रेस वार्ता में श्रीमती दीपिका रावल और श्रीमती सौम्या सिंह बताती हैं कि कैसे उन्हें पेजेंट की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया। कैसे उन्होंने अपने करियर में सफलता और इसके बारे में भविष्य की योजना बनाई है। इस अवसर पर रावल और सिंह और पूरा परिवार उनका समर्थन व उत्साहवर्धन के लिए उपस्थित रहा।
इस कार्यक्रम में फैशन, मीडिया और फिल्म उद्योग से गुरमीत गढ़ा, संदीप धर्मा, दीपक शेट्टी, शोभित शर्मा, अनिकेत (धमाका रेस्टोरेंट के मालिक) और अन्य की उपस्थिति रही।
इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन ज़फ़र पीरज़ादा एंड टीम द्वारा किया गया।


Comments
Post a Comment