मुम्बई। FMBAF इंटरनेशनल अवार्ड शो हाल ही में मुक्ति ऑडिटोरियम, अंधेरी पश्चिम में आयोजित किया गया था। पुरस्कार समारोह में मनोरंजन जगत के लोकप्रिय पात्रों व अभिनेताओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में इंटरनेशनल अचीवर्स, एंबेसडर, शांति निर्माता, फिल्म सेलिब्रिटी, गणमान्य व्यक्ति को पुरस्कृत किया गया।
लोकप्रिय टेलीविज़न सीरियल 'अनुपमा' की रूपाली गांगुली को इस इवेंट में 'मोस्ट पॉपुलर मॉम' के अवार्ड से नवाज़ा गया।
यह शो लंबे समय से टीआरपी चार्ट पर शीर्ष 5 शो में से एक है। रुपाली ने ख़ुशी जताते हुए अपनी टीम और अवार्ड ऑर्गेनाइजर को धन्यवाद दिया। अनुष्का सेन ने 'सबसे बहुमुखी महिला बाल अभिनेत्री' पुरस्कार जीता। निवेदिता बसु 'सबसे गतिशील निर्माता' के रूप में और मुनीषा खटवानी ने सर्वश्रेष्ठ सेलिब्रिटी टैरो कार्ड रीडर का अवार्ड जीता, जबकि आकृति शर्मा ने 'सर्वाधिक लोकप्रिय महिला बाल अभिनेत्री' हासिल की।
फैशन डिजाइनर अर्चना कोचर, इंटरनेशनल मॉडल अश्विनी अहीर, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर नताशा, सेलिब्रिटी मैनेजर एंड डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट रीमा मिश्रा, अलेजा खान, एक्ट्रेस रागसिया, राजन साही, कोमल ठाकर, रूपल त्यागी, शाइनी दीक्षित, मॉडल अवनी मोदी, हितु ज़ी, मीरा देवस्थले, संध्या शेट्टी, फेमस अभिनेता पारस कलनावत, वृषाली, वर्सली और भी कई लोकप्रिय हस्तियों ने अवार्ड समारोह में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया ।
अंतरराष्ट्रीय शांति सन्देशवाहक और FMBAF के प्रायोजक डॉ अनिल नायर थम्पी ने कोविड -19 को ध्यान में रखते हुए आयोजकों ने शांति का संदेश देने के लिए, FMBAF मेसर्स को भी पुरूस्कृत किया। इस लाइव इवेंट ने विभिन्न श्रेणियों जैसे फिल्म, फैशन, अकादमिक, व्यापार और मीडिया में पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया था। इसमें सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर पुरस्कार भी होंगे। पुरस्कार समारोह के साथ, इसमें एक अलग स्ट्रीम के रूप में मानवता सम्मेलन, संगोष्ठी, दीक्षांत समारोह का कार्यक्रम भी था, जो कि विशेष रूप से मुंबई, वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन और अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम था।
शो को होस्ट प्रसिद्ध एंकर सिमरन आहुजा ने किया।
Comments
Post a Comment