Skip to main content

गाज़ियाबाद के लोग अब जेनेरिक आधार की किफ़ायती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं से हो सकेंगे लाभान्वित

 



गाज़ियाबाद में खोले गए अर्जुन देशपाण्डे के जेनेरिक आधार एक्सक्लुज़िव फ्रैंचाइज़ी स्टोर्स....!



गाज़ियाबाद, उत्तरप्रदेश : 3 साल पहले मुंबई में 16 वर्षीय अर्जुन देशपाण्डे द्वारा स्थापित फार्मा स्टार्ट-अप जेनेरिक आधार देश भर में गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की दिशा में कार्यरत है। इसी दृष्टिकोण के साथ जेनेरिक आधार ने उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद स्थित इंदिरापुरम में दो एक्सक्लुज़िव आउटलेट्स खोले हैं। कंपनी ने आने वाले कुछ सालों में गाज़ियाबाद में 100 से अधिक स्टोर खोलने और आस-पास के शहरों जैसे लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, नोएडा, आगरा, ओरैया, बरेली, बुलंदशहर, गोंडा, मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, आज़मगढ़, गोरखपुर, कानपुर, मथुरा, प्रयागराज (अलाहाबाद), झांसी, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, बदायुं, देवरिया, बाघपत, राय बरेली, सीतापुर, बाराबंकी, फतेहपुर, हरदोई, मुरादाबाद में विस्तार की योजना बनाई है।


अर्जुन देशपाण्डे, संस्थापक, जेनेरिक आधार ने कहा, ‘‘उत्तरप्रदेश के गाज़ियाबाद स्थित इंदिरापुरम में 2 फ्रैंचाइज़ी स्टोर्स का उद्घाटन करते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हम ज़िले में दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करना चाहते है और साल के अंत तक दवाओं की गुणवत्ता के साथ किसी तरह का समझौता किए बिना अन्य ज़िलों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहते हैं। अपने इन्हीं प्रयासों को जारी रखते हुए, हमें खुशी है कि हम रतन टाटा के मिशन एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर भारत के सपने को साकार करने में योगदान दे रहे हैं।’’


‘‘हम दवाओं की गुणवत्ता के बारे में आश्वस्त करते हैं, जो हमारे स्टोर्स में उपलब्ध हैं और सभी विनियामक निर्देशों एवं आवश्यकताओं का अनुपालन करते हैं। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फार लोकल’ के दृष्टिकोण के अनुरूप भी काम कर रहे हैं और सीधे उन निर्माताओं से जेनेरिक दवाएं प्राप्त करते हैं, जिनके पास जीएमपी-डब्ल्यूएचओ द्वारा अनुमोदित निर्माण सुविधाएं हैं।’’ देशपाण्डेय ने कहा।

जेनेरिक आधार स्टार्ट-अप वेंचर को माननीय रतन टाटा जी का भी समर्थन प्राप्त है जो इस दुनिया में लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।  

जेनेरिक आधार नियामक अनुमोदित विनिर्माण सुविधाओं से जेनेरिक दवाओं का एक बड़ा पोर्टफोलियो प्रदान करता है। इस पर बेची जाने वाली दवाएं बाजार मूल्य से 50-80ः कम दाम पर उपलब्ध हैं। ये दवाएं डब्ल्यूएचओ-जीएमपी-प्रमाणित निर्माताओं से प्राप्त की जाती हैं ताकि लागत को कम किया जा सके और जेनरिक आधार के आउटलेट से दवाएँ खरीदकर उपभोक्ताओं के लिए इसे अनुकूल बनाया जा सके।

जेनेरिक आधार के बारे में

जेनेरिक आधार स्वास्थ लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड का एक पंजीकृत ट्रेडमार्क है। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 60ः भारतीय अपनी रोजमर्रा की दवाइयों का खर्चा नहीं उठा सकते हैं। बाजार की आवश्यकताओं का लाभ उठाते हुए, 18 वर्षीय अर्जुन देशपांडे हर भारतीय को दवा उपलब्ध कराने के एकमात्र मिशन के साथ फार्मा उद्योग पर अपनी नजर बनाये हुए हैं। देशपांडे भारत के सबसे युवा उद्यमी हैं, जिन्होंने जेनरिक आधार की स्थापना की। उनके बारे में व्यापार जगत में चर्चा के बाद महान व्यवसाय उद्यमी रतन टाटा प्रभावित हुए और भारत में बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए अद्वितीय फार्मा व्यवसाय द्वारा उनकी दृष्टि का समर्थन करने के लिए उनसे हाथ मिलाया।



Comments

Popular posts from this blog

पैंटीन इंडिया का नया चेहरा बनीं कियारा आडवाणी

युवा महिलाओं को दे रहीं हैं बेफिक्री से बालों को खुला रखने की प्रेरणा मुंबई: हेयर केयर के प्रमुख ब्रांड पैंटीन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी कियारा आडवाणी के साथ अपना नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। इसके जरिये, यह ब्रांड हर क्षेत्र की युवा महिलाओं को बेफ्रिक होकर अपने बालों को खुला रखने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। इसके हाल में आए विज्ञापन में दिखाया गया है कि गिरते बाल किस तरह लड़कियों को परेशान कर देते हैं और मजबूरन उन्‍हें अपने बाल बांधकर रखने पड़ते हैं। कियारा आडवाणी के साथ पैंटीन इस बात पर जोर देना चाहता है कि आपने अपने बाल इसलिए लंबे नहीं किये कि बस उन्‍हें बांधकर रखा जाए! ग्राहकों से जुड़े अध्‍ययनों में यह बात सामने आयी है कि देशभर में करीबन 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्‍या से जूझ रही हैं। पैंटीन का एडवांस्‍ड हेयर फॉल सॉल्‍यूशन प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जिससे 14 दिनों के अंदर ही बालों के झड़ने की समस्‍या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आप बालों के टूटने, डैमेज होने या कम होने की फिक्र किये बिना, उन्‍हें खुला छोड़ सकती हैं।  बॉलीवुड की चमकी...

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र

  गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र; व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है प्रोड्यूस गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आ रही है, जो कि इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में नज़र आएगी। इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ लाने का माध्यम कोई और नहीं, बल्कि व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन द्वारा प्रोड्यूस किया गया आगामी सिंगल, छानोमानो है। नवरात्रि के अवसर पर रिलीज़ होने वाला पेप्पी सॉन्ग रास-गरबा के पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित है और इसे जीवंत करता है। सॉन्ग के निर्माताओं ने छानोमानो का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया है। इसके अंदर वही झलक है, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, यानी पारंपरिक कहानी में आधुनिक तड़का। सॉन्ग को झीलों के खूबसूरत शहर उदयपुर में शूट किया गया है, जो कि शाश्वत प्रेम का एक सुंदर चित्रण है। खास बात यह है कि गुजराती भाषा में गौतम और पंखुड़ी की यह पहली फिल्म होगी और यह देखना रोमांचक होगा कि वे अपने किरदारों को कैसे निभाते हैं। इस सॉन्ग में उस्मान मीर ने अपनी आवाज़ दी है, जिन्होंने...

सनक: जानिए चंदन रॉय सान्याल को एक सनकी खलनायक बनने के लिए क्या करना पड़ा

हालही में फिल्म सनक - होप अंडर सीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में नेटीजंस का ध्यान जिसने सबसे ज़्यादा आकर्षित किया है वो है फिल्म के 'सनकी विलेन ' चंदन राय सान्याल। अपनी अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके अभिनेता चंदन राय सान्याल पहली बार फिल्म सनक में एक खतरनाक विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए चंदन ने कठिन मेहनत की है। उन्होंने करीब एक महीने तक अमेरिकी एक्शन डायरेक्टर की मौजूदगी में एक्शन और राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग ली थी। उनका मानना है कि फिल्म में एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (प्रोटैगनिस्ट) के खिलाफ जाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता थी। चंदन रॉय सान्याल कहते हैं, “मैंने सनक की तैयारी में पूरी जान लगा दी थी क्योंकि मुझे भारत के अजेय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के खिलाफ खड़ा किया गया। मुझे उनके सनक के साथ मेल करना था। मैंने अपने एक्शन डायरेक्टर के साथ एक महीने तक ट्रेनिंग की और राइफल्स के इस्तेमाल से खुद को परिचित किया। एक सनकी विलेन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचकारी था और मैंने एक महीने तक रिहर्सल की। मैंने पहले की...

विनोद दुलगंच की फिल्म 'होली' में होगी रिलीज

मुम्बई। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं. साल 2021 में कई फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई फिल्में जो महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पाई वह सभी साल 2021 में सिनेमाघरों में आएंगी इससे फैंस आगामी फिल्मों की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बड़े बड़े सितारों की आगामी बॉलीवुड फिल्में जो 2021 में रिलीज होंगी. इन्हीं के बीच प्रतिभावान कलाकार विनोद दुलगंच की फ़िल्म 'अब ये गलतियाँ ना हो' बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर ने होली के मौके पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है. ये फ़िल्म 26 मार्च 2021 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच, गौरी वानखेडे, शाहबाज़ खान, मुस्ताक खान जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आयेंगे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की गई.

अभिनेत्री,गायिका अयाना खान और ज़ैन इमाम का नया गाना " प्रॉमिस " जल्द होगी रिलीज़

गायिका और अभिनेत्रि  अयाना खान की आने वाली  रोमांटिक सिंगल  वीडियो जिसमें अभिनेता ज़ैन इमाम हैं, 28 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी। 'प्रॉमिस ' एक  इंडी-पंजाबी गाना  है और इसे अर्मेनिआ के खूबसूरत लोकेशंस में शूट किया गया है । वीडियो का निर्देशन जाने-माने गायक और निर्देशक रामजी गुलाटी ने किया है।  गाने के बारे में बात करते हुए गायिका अयाना खान ने बताया, " म्यूजिक इंडस्ट्री में एक गायिका  के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए एक सपने के सच होने जैसा है, मैं और मेरी पूरी टीम इस गाने के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद है दर्शकों और संगीत प्रेमियों को ये  गाना पसंद आएगा। मैं निर्देशक रामजी गुलाटी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ और मेरी  कला पर भरोसा किया।  म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस’ में, अयाना ज़ैन के प्रति अपनी  प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती हुई दिखाई देती है । डेब्यू सिंगर अयाना खान और टीवी एक्टर ज़ैन इमाम इंडी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस' में स्टार-क्रॉस लवर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक के आँफिसिय...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...