Skip to main content

काव्यसृजन की शतकीय गोष्ठी पर सप्त दिवसीय काव्योत्सव

 


        राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक एवम सांस्कृतिक संस्था 'काव्यसृजन'अपनी १०० वीं काव्यगोष्ठी का आयोजन 12 अगस्त से 18 अगस्त 2021 तक लगातार सात दिनों तक सायं 5-30 से 7-30 तक  गूगलमीट पर करने जा रही है।

इसमें प्रत्येक दिन का आयोजन अलग अलग भारतीय भाषाओं या बोलियों का होगा जिसका संचालन एवम काव्य पाठ सब उसी भाषा या बोली का होगा। लगभग ७ भाषाओं में ये गोष्ठीयां आयोजित की जायेगी। वैसे तो संस्था हर महीने के प्रथम रविवार को मासिक काव्यगोष्ठी का आयोजन करती रही हैं है पर जब से कोरोना ने देश में पैर पसारे तब से संस्था आनलाईन गूगल मीट या विडियो लाईव द्वारा सतत आयोजन करती आ रही है। इन सौ मासिक काव्यगोष्ठियों के इतर भी कई कार्यक्रम संस्था ने किये, जैसे सामाजिक जागरुकता के लिए परिचर्चा आयोजित की, जिसमें देश के विद्वानों ने सबको सजग रहने के लिए अपने  सुझाव दिए।

     'कोरोना से क्या खोया क्या पाया'इस विषय पर भी चर्चा काव्य सृजन के पटल पर की गई।

    लोगों के मनोरंजन के लिए संस्था ने हास्य, गीत, संगीत के भी बीच बीच में आयोजन कर लोगों को अवसाद से निकालने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया।

       हिन्दी के अलावा अन्य आंचलिक भारतीय भाषाओं और बोलियों के उत्थान तथा सामाजिक समन्वय के लिए भी संस्था सभी विद्वानों के सहयोग से काम कर रही हैं। इसी क्रम में  मराठी, बांग्ला, भोजपुरी, राजस्थानी आदि में काव्यगोष्ठियाँ कर अपने उद्देश्यों हेतु सतत प्रयासरत हैं।

     संस्था की महिला इकाई भी बड़ी तन्मयता के साथ हिन्दी उत्थान में अपना योगदान दे रही है। वह भी मासिक - द्वय मासिक काव्यगोष्ठी कर पूरे देश क्या विदेश तक में हिन्दी विषय पर काम कर रही है।

    १०० मासिक काव्यगोष्ठी आयोजित करना यह संस्था की विशेष उपलब्धि है। इस मुकाम तक बहुत कम ही साहित्यिक संस्थाएं पहुँच पाती हैं,वह भी बिना रुके।

         बाधायें काव्यसृजन की  राह में भी बहुत आई परन्तु संस्था के संस्थापक पं.शिवप्रकाश जौनपुरी की दृढ़ इच्छाशक्ति और परम आदरणीय विद्वानों हौंसिला अन्वेषी, स्व.डॉ राम नाथ राना, डॉ श्रीहरि वाणी व मोतीलाल बजाज के सतत मार्गदर्शन में काव्यसृजन के पदाधिकारी सचिव लालबहादुर यादव कमल, उपाध्यक्ष द्वय, पं.श्रीधर मिश्र, जिलाजीत यादव, कार्याध्यक्ष प्रा.अंजनी कुमार द्विवेदी, उप सचिव द्वय, अवधेश यदुवंशी, सुनील राना, कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार यादव, उपकोषाध्यक्ष सौरभ दत्ता जयंत व प्रवक्ता आनंद पाण्डेय "केवल" ने सभी अवरोधों को हटाते हुए सभी बाधाओं को दूर करते हुए संस्था को एक नई ऊँचाई पर पहुँचाने में तन मन धन से सहयोग कर संस्था को एक पहचान दी है। आज संस्था काव्यसृजन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम फहरा रही है वह उपरोक्त लोगों के परिश्रम व लगन की बदौलत है और हम सभी के सामूहिक प्रयासों के कारण ही हम इतनी दूरी तय कर सके ।

     आज संस्था इन्हीं लोंगो के सहयोग से '१००वीं काव्यगोष्ठी एक काव्य महोत्सव के रूप मनाने जा रही है'। 

        प्रथम दिवस १२ अगस्त २०२१ दिन गुरुवार सायं ५.५.३० बजे से 'मराठी काव्य गोष्ठी' का आयोजन होगा। जिसका संयोजन पूजा नाखरे व रंजना करकरे करेंगी।

        द्वितीय दिवस १३ अगस्त २०२१ दिन शुक्रवार सायं ५.३० बजे से 'बांग्ला काव्य गोष्ठी' का आयोजन होगा। जिसका संयोजन सौरभ दत्ता 'जयंत' करेंगे।

         तृतीय दिवस १४ अगस्त २०२१ दिन शनिवार सायं ५.३० बजे 'राजस्थानी काव्य गोष्ठी' का आयोजन होगा, जिसका संयोजन डॉ श्रीहरि वाणी करेंगे।

         चतुर्थ दिवस १५ अगस्त २०२१ दिन रविवार सायं ५.३० बजे 'राष्ट्रीय भाषा' हिन्दी भाषा में आयोजन होगा। जिसका संयोजन पं.श्रीधर मिश्र करेंगे।

       पंचम दिवस १६ अगस्त २०२१ दिन सोमवार सायं ५.३० बजे 'भोजपुरी और अवधी काव्य गोष्ठी'का आयोजन होगा। जिसका संयोजन लालबहादुर यादव कमल करेंगे और सबके सहयोग में पूरी टीम लगी रहेगी।

       षष्ठम दिवस १७ अगस्त २०२१ दिन मंगलवार सांय ५.३० बजे काव्यसृजन 'महिला मंच की  काव्य गोष्ठी' होंगी  जिसका संयोजन काव्यसृजन महिला मंच महाराष्ट्र इकाई करेगी।

      सप्तम दिवस १८ अगस्त २०२१ दिन बुधवार ५.३० बजे 'काव्यसृजन दिल्ली शाखा'द्वारा आयोजन होगा। जिसका संयोजन इकाई अध्यक्ष पंकज तिवारी करेंगे।

       इसके बाद सभी को सहभागिता के लिए 'काव्यसृजन रत्न' से सम्मानित करने के लिए '२२अगस्त दिन रविवार को सायं५.३० बजे से सम्मान समारोह' व्हाट्सएप पर आयोजित किया जायेगा। जिसका संयोजन काव्यसृजन परिवार करेगा।

      गोष्ठियाँ तो सभी साहित्यिक संस्थायें करती हैं,मगर काव्यसृजन इन सबसे अलग व हटकर काम करती है। काव्यसृजन ही एक इकलौती ऐसी संस्था है जिसने गोष्ठी में आने वाले कवियों का उत्साह बढ़ाने के लिए व उभरते हुए समाज के  हर तबके के लोगों के लिए वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित करना शुरू किया। इससे लोगों में संस्था बनाने का व गोष्ठियों में जाने की ललक पैदा हुई। प्रतिभावान बच्चों का भी संस्था यथाशक्ति बीच बीच में सम्मान और सहयोग करती रहती है।

    'सभी साहित्य प्रेमी सादर आमंत्रित हैं काव्य सृजन के इस शतकीय गोष्ठी के अवसर पर १२ से १८अगस्त २०२१तक  काव्यसृजन के काव्योत्सव में, प्रतिदिन सायं 5-30 से 7-30 के बीच',-आप सभी साहित्यप्रेमी श्रोता, कवि, कवयित्री इस खूबसूरत आनंदाई अवसर का लाभ लें, सुने,सुनाएं,सम्मान भी पायें।

        काव्यसृजन परिवार

   ( पंडित शिवप्रकाश जौनपुरी )

Comments

Popular posts from this blog

पैंटीन इंडिया का नया चेहरा बनीं कियारा आडवाणी

युवा महिलाओं को दे रहीं हैं बेफिक्री से बालों को खुला रखने की प्रेरणा मुंबई: हेयर केयर के प्रमुख ब्रांड पैंटीन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी कियारा आडवाणी के साथ अपना नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। इसके जरिये, यह ब्रांड हर क्षेत्र की युवा महिलाओं को बेफ्रिक होकर अपने बालों को खुला रखने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। इसके हाल में आए विज्ञापन में दिखाया गया है कि गिरते बाल किस तरह लड़कियों को परेशान कर देते हैं और मजबूरन उन्‍हें अपने बाल बांधकर रखने पड़ते हैं। कियारा आडवाणी के साथ पैंटीन इस बात पर जोर देना चाहता है कि आपने अपने बाल इसलिए लंबे नहीं किये कि बस उन्‍हें बांधकर रखा जाए! ग्राहकों से जुड़े अध्‍ययनों में यह बात सामने आयी है कि देशभर में करीबन 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्‍या से जूझ रही हैं। पैंटीन का एडवांस्‍ड हेयर फॉल सॉल्‍यूशन प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जिससे 14 दिनों के अंदर ही बालों के झड़ने की समस्‍या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आप बालों के टूटने, डैमेज होने या कम होने की फिक्र किये बिना, उन्‍हें खुला छोड़ सकती हैं।  बॉलीवुड की चमकी...

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र

  गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र; व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है प्रोड्यूस गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आ रही है, जो कि इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में नज़र आएगी। इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ लाने का माध्यम कोई और नहीं, बल्कि व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन द्वारा प्रोड्यूस किया गया आगामी सिंगल, छानोमानो है। नवरात्रि के अवसर पर रिलीज़ होने वाला पेप्पी सॉन्ग रास-गरबा के पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित है और इसे जीवंत करता है। सॉन्ग के निर्माताओं ने छानोमानो का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया है। इसके अंदर वही झलक है, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, यानी पारंपरिक कहानी में आधुनिक तड़का। सॉन्ग को झीलों के खूबसूरत शहर उदयपुर में शूट किया गया है, जो कि शाश्वत प्रेम का एक सुंदर चित्रण है। खास बात यह है कि गुजराती भाषा में गौतम और पंखुड़ी की यह पहली फिल्म होगी और यह देखना रोमांचक होगा कि वे अपने किरदारों को कैसे निभाते हैं। इस सॉन्ग में उस्मान मीर ने अपनी आवाज़ दी है, जिन्होंने...

सनक: जानिए चंदन रॉय सान्याल को एक सनकी खलनायक बनने के लिए क्या करना पड़ा

हालही में फिल्म सनक - होप अंडर सीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में नेटीजंस का ध्यान जिसने सबसे ज़्यादा आकर्षित किया है वो है फिल्म के 'सनकी विलेन ' चंदन राय सान्याल। अपनी अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके अभिनेता चंदन राय सान्याल पहली बार फिल्म सनक में एक खतरनाक विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए चंदन ने कठिन मेहनत की है। उन्होंने करीब एक महीने तक अमेरिकी एक्शन डायरेक्टर की मौजूदगी में एक्शन और राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग ली थी। उनका मानना है कि फिल्म में एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (प्रोटैगनिस्ट) के खिलाफ जाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता थी। चंदन रॉय सान्याल कहते हैं, “मैंने सनक की तैयारी में पूरी जान लगा दी थी क्योंकि मुझे भारत के अजेय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के खिलाफ खड़ा किया गया। मुझे उनके सनक के साथ मेल करना था। मैंने अपने एक्शन डायरेक्टर के साथ एक महीने तक ट्रेनिंग की और राइफल्स के इस्तेमाल से खुद को परिचित किया। एक सनकी विलेन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचकारी था और मैंने एक महीने तक रिहर्सल की। मैंने पहले की...

विनोद दुलगंच की फिल्म 'होली' में होगी रिलीज

मुम्बई। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं. साल 2021 में कई फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई फिल्में जो महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पाई वह सभी साल 2021 में सिनेमाघरों में आएंगी इससे फैंस आगामी फिल्मों की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बड़े बड़े सितारों की आगामी बॉलीवुड फिल्में जो 2021 में रिलीज होंगी. इन्हीं के बीच प्रतिभावान कलाकार विनोद दुलगंच की फ़िल्म 'अब ये गलतियाँ ना हो' बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर ने होली के मौके पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है. ये फ़िल्म 26 मार्च 2021 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच, गौरी वानखेडे, शाहबाज़ खान, मुस्ताक खान जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आयेंगे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की गई.

अभिनेत्री,गायिका अयाना खान और ज़ैन इमाम का नया गाना " प्रॉमिस " जल्द होगी रिलीज़

गायिका और अभिनेत्रि  अयाना खान की आने वाली  रोमांटिक सिंगल  वीडियो जिसमें अभिनेता ज़ैन इमाम हैं, 28 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी। 'प्रॉमिस ' एक  इंडी-पंजाबी गाना  है और इसे अर्मेनिआ के खूबसूरत लोकेशंस में शूट किया गया है । वीडियो का निर्देशन जाने-माने गायक और निर्देशक रामजी गुलाटी ने किया है।  गाने के बारे में बात करते हुए गायिका अयाना खान ने बताया, " म्यूजिक इंडस्ट्री में एक गायिका  के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए एक सपने के सच होने जैसा है, मैं और मेरी पूरी टीम इस गाने के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद है दर्शकों और संगीत प्रेमियों को ये  गाना पसंद आएगा। मैं निर्देशक रामजी गुलाटी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ और मेरी  कला पर भरोसा किया।  म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस’ में, अयाना ज़ैन के प्रति अपनी  प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती हुई दिखाई देती है । डेब्यू सिंगर अयाना खान और टीवी एक्टर ज़ैन इमाम इंडी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस' में स्टार-क्रॉस लवर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक के आँफिसिय...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...