पंजीकृत संस्था हस्ताक्षर जिसके संस्थापक अध्यक्ष कवि शीतला प्रसाद निराला थे वह पुनर्जीवित हो गई है। कल कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सूर्यकांत शुक्ला ने किया और संचालन विनय शर्मा दीप ने ।
उपस्थित कवियों में श्री जवाहरलाल निर्झर, रामजी कनौजिया, रवि यादव कुँआरा जी महाराज और संस्था के कर्ता-धर्ता शीतला प्रसाद निराला के सुपुत्र सूत्रधार के रूप में उपस्थित थे। सभी कवियों ने निराला की काव्य साधना पर प्रकाश डालते हुए हस्ताक्षर संस्था को फिर से गति देने का संकल्प लिया और अपनी कविता का पाठ किया। कार्यक्रम दहिसर के रावलपाड़ा में संपन्न हुआ।
भविष्य में भी महीने के दूसरे रविवार को सायं 3:30 से 6:00 बजे तक कार्यक्रम करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया जिसकी सूचना पुनः दी जाएगी।

Comments
Post a Comment