उत्तराखंड की संस्था 'बुलंदी जज्बात-ए-कलम' की ओर से 11 जुलाई से 20 जुलाई 2021 तक सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देशभर से सभी कवियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस आयोजित विश्व रिकार्ड बनाने वाले वर्चुअल कवि सम्मेलन में प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जहाँ गड़वार थाने के ग्राम नारायनपाली, बलिया जिला के युवा कवि संदीप प्रजापति "राजा" को "काव्य श्री" सम्मान से विभूषित किया गया। यह महाकवि सम्मेलन लगातार ऑनलाइन 207 घंटे तक हुआ था, जो अपने आप मे एक विश्व रिकॉर्ड है। संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी और बुलंदी टीम ने संदीप प्रजापति "राजा" के उज्जवल भविष्य की कामना की।
संदीप प्रजापति "राजा" यह सम्मान प्राप्त कर हर्षित हुए। वे नए उभरते हुए कवि हैं और अपनी रचनाओं से सभी को प्रभावित करते हैं। 'बुलंदी जज्बात-ए-कलम' संस्था की ओर से 'काव्य श्री' सम्मान पाकर संदीप प्रजापति काफी उत्साहित हैं। उन्होंने 'बुलंदी जज्बात-ए-कलम' संस्था के संस्थापक और उनकी पूरी टीम को साभार धन्यवाद किया।


Comments
Post a Comment