काव्यसृजन महिला मंच महाराष्ट्र इकाई ने हिन्दी दिवस के अवसर पर काव्यसंध्या का आयोजन किया। संस्था की सचिव कवयित्री सुमन तिवारी की अध्यक्षता में संचालन संस्था की अध्यक्षा इंदू मिश्रा ने किया। कई गणमान्यों से सजी इस काव्यसंध्या में बतौर मुख्य अतिथि काव्यसृजन के कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार यादव की उपस्थिति आयोजन में चार चाँद लगा रही थी। देर से ही सही महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा आर जे आरती सैया "हिरांसी" के पधारने से आयोजन की रौनक और बढ़ गई।
अपनी रचनाओं से आयोजन को सफल बनाया, मनिंदर सरकार, श्रीधर मिश्र, वैशाली सिंह, शशिकला कालकर, सुमन तिवारी, इंदू मिश्रा, मोतीलाल बजाज, बीरेन्द्र कुमार यादव, शारदाप्रसाद दूबे"शरद", सौरभ दत्ता "जयंत", आर जे आरती सैया"हिरांसी", पूजा नाखरे, माता प्रसाद शर्मा, हौंसिला प्रसाद अन्वेषी,श्री कृष्ण कालकर, पोपट बिरानी व पं.शिवप्रकाश "जौनपुरी" आदि रहे।
आयोजन के विशेष आकर्षण रहे नन्हे मुन्ने हेम जोशी, जो पूजा नाखरे के नवासे हैं। अपनी कविता से सबको मोहित कर दिया। उपस्थित लोगों ने वाह वाही और तालियों से खूब उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि बीरेन्द्र कुमार यादव ने महिला मंच को साधुवाद देते हुए आयोजन की सराहना की। अपने अध्यक्षीय भाषण में सुमन तिवारी ने सभी की रचनाओं पर यथोचित प्रकाश डाला।
अंत में संस्था के संस्थापक पं.शिवप्रकाश जौनपुरी ने सभी का आभार ज्ञापित किया।आगे भी सहयोग की आशा लिए आयोजन के समापन की घोषणा की।

Comments
Post a Comment