काव्य सृजन महिला मंच के तत्वावधान में और टेन न्यूज़ के सौजन्य से क. स.म.म. की अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष और ख्वाबगाह की अध्यक्षा अनुपम रमेश किंगर द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें भारत सहित अनेक देशों से कवि मनीषियों ने भाग लिए। हिन्दी हैं हम नामक इस काव्य संध्या में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में सभी ने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति कृतज्ञता से ओत प्रोत कविताओं का पाठ किया। इस कार्यक्रम की संकल्पना, संयोजन एवं प्रस्तुतकर्ता अनुपम रमेश किंगर,काव्य सृजन महिला मंच अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष थी। कार्यक्रम का शुभारंभ एक वीडियो के माध्यम से किया गया जिस में विभिन्न वर्ग के लोगों ने हिन्दी के प्रति अपने उद्गार अभिव्यक्त किये। सरस्वती वंदना के उपरांत सभी कवियों ने दओ सत्र में काव्य पाठ किया।
श्रीमान शिवप्रकाश जौनपुरी ,अध्यक्ष काव्य सृजन मंच एवं काव्य सृजन महिला मंच , भारत के सानिध्य में होनेवाले इस कार्यक्रम में परम विशिष्ट अतिथि - श्री श्रीधर मिश्रा, भारत मुख्य अतिथि श्रीमती - स्नेहा देव, दुबई सहित कवयित्री श्रीमती ऋतु प्रिया खरे, भारत कवयित्री श्रीमती दीपा स्वामीनाथन ,भारत
कवयित्री श्रीमती नंदिता दास बहरीन कवयित्री श्रीमती पल्लवी जैन, बहरीन कवयित्री श्रीमती शिप्रा धीर पासी ,बहरीन एवं संचालिका अनुपम रमेश किंगर ने काव्य पाठ से श्रोताओं को आनंदित किया।
यह कार्यक्रम टेन न्यूज़ लाइव स्टूडियो से टेन न्यूज़ नेटवर्क के 2 चैनल से लाइव प्रसारित किया गया था।
श्रोताओं एवं दर्शकों द्वारा कार्यक्रम सराहा गया। इस अवसर पर सभी के काव्य पाठ की एक ई पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
अंत में काव्यसृजन महिला मंच की अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्षा अनुपम किंगर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन भी किया। आगे भी सहयोग स्नेह बनाये रखने का निवेदन करते हुए आयोजन के समापन की घोषणा की।

Comments
Post a Comment