Skip to main content

बॉलीवुड रिपोर्टर शमा ईरानी हुईं 'लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2022' से सम्मानित

 


एमएलए भारती लव्हेकर, एसीपी बाजीराव महाजन, इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परिन सोमानी, अभिनेता मनोज जोशी, गजेंद्र चौहान, निर्देशक मेहुल कुमार, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी सहित कई हस्तियां सम्मानित 

मुम्बई। भारतीय फिल्मों के पितामह दादासाहेब फाल्के जैसी महान हस्ती को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी स्मृति में कृष्णा चौहान द्वारा 'लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड' शो का भव्य आयोजन अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में 4 मई 2022 को सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर बॉलीवुड की पत्रकार शमा ईरानी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए सम्मानित किया गया। इस समारोह में भारतीय फिल्मों और उसकी तरक्की में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार समारोह में कई विशिष्ट लोग शामिल हुए। अंधेरी, वर्सोवा की एमएलए भारती लव्हेकर, पश्चिम रेलवे के एसीपी बाजीराव महाजन, इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर डॉ परिन सोमानी, निर्देशक मेहुल कुमार, ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी सहित कई हस्तियां उपस्थित रहे और आयोजक कृष्णा चौहान के हाथों सम्मानित हुए।

बॉलीवुड सिंगर ऋतु पाठक ने अपनी गीत जलेबी बाई को गाकर सुनाया।  अभिनेता मनोज जोशी, गजेंद्र चौहान, अली खान, अरुण बख्शी, सुनील पाल, एहसान कुरैशी, टीनू वर्मा, आरती नागपाल, राजकुमार कनौजिया, श्यामलाल, गीतकार सुधाकर शर्मा, हरियाणवी गायक डीसी मदाना की उपस्थिति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। उन्हें सम्मानित भी किया गया।

निर्माता मुकेश गुप्ता, अभिनेता देव मेनारिया, गायक मंगेश, जीनत एहसान खुरेशी, प्रोड्यूसर अनुषा रंधावा और सुंदरी ठाकुर, आराधना सोलंकी को लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड की ट्रॉफी प्रदान किया गया। सिद्धिविनायक ट्रॉफीज एंड गिफ्ट के संस्थापक गणेश पाचारणे, आर राजपाल (पब्लिसिटी डिज़ाइनर), एक्ट्रेस रूबी अहमद, रोज़ खान, मानवी त्रिपाठी, निर्मला त्रिपाठी, पीके को भी सम्मानित किया गया। इस समारोह की एंकर रविका दुग्गल थीं जो एक अच्छी सिंगर भी हैं। साथ ही बालिका सिया काले की परफॉर्मेंस को भी लोगों ने काफी सराहा।

उसी दौरान कई पत्रकारों और फोटोग्राफर को भी लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया, उनमें संतोष साहू, अनिल अरोड़ा, पंकज पाण्डेय, सुंदर मोरे, दिलीप पटेल, गाज़ी मोइन, कालिदास पांडेय, नवीन पांडेय, टिंकू चौहान, समीर खान, नेम सिंह, प्रवीण मखवाना, दिनेश गम्भा, केवल कुमार, जीतू सोमपुरा, फोटोग्राफर राजेश कोरिल और दिनेश परेशां का नाम उल्लेखनीय है। इस कार्यक्रम के गिफ्ट पार्टनर प्रेम गड़ा थे।

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत, समर्पण और अभिनय का सशक्त चेहरा हैं आयुषी तिवारी

मुंबई: मेहनत, लगन और अपने हुनर पर अटूट विश्वास हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मॉडल और अभिनेत्री आयुषी तिवारी इसी विश्वास के साथ मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाली आयुषी आज उन चुनिंदा कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में आयुषी तिवारी की हिंदी हॉरर फिल्म 'स्मृति' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। इससे पहले भी वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हाय ज़िंदगी' में निभाए गए किरदार को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब पसंद किया। अब वह एक ऐतिहासिक बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा उनके दो नए म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी आयुषी तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य ओ...

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

महानायक ने सुनी जरूरतमंदो की पुकार

मधुशाला के रचयिता छायावादी कवि हरिवंशरॉय बच्चन और तेजी बच्चन के सुपुत्र अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया। सदी के महानायक चार पीढ़ियों के चहेते हैं। एक वर्ष के बच्चे से लेकर सौ वर्ष के वृद्ध के ये चहेते हैं। जब भी अमित जी बीमार हुए या उन्हें परेशानी आयी तो पूरा देश उनके लिए रोया और प्रार्थना किया। लोगों में उनके प्रति यह प्रेम केवल उनके अभिनय के कारण नहीं अपितु अमित जी का खुद लोगों से जुड़े हुए होने के कारण है। अमित जी का उदार चरित्र, सहिष्णुता की भावना और लोगों का सदा सहयोग करना उन्हें सबके हृदय में महान बनाता है। जब भी किसी ने मदद को पुकारा अमित जी हाज़िर रहे बस एक आवाज की आवश्यकता होती है। प्राकृतिक आपदाओं, हमारे देश के सैनिकों की सहायता या देश के किसी भी विषम परिस्थितियों में महानायक अग्रणी रहे। देश और देशवाशियों की आशा भरी नज़र को महानायक ने आंसुओं से भरने नहीं दिया, सदा मदद को तत्पर रहें। अमित जी ने खुले दिल से सभी की सहायता की परंतु कुछ लोग अपवाद स्वरूप...

पहली बार आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा

  चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम, बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी रहे विजेता।  मुंबई, 18 मार्च 2021- फेविक्रिएट के तत्वावधान में पिडिलाइट द्वारा देश के सभी शहरों में आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम ने रीयूज और रीसाइकल की थीम पर बने अपने प्रोजेक्ट  के लिए पुरस्कार हासिल किया, जबकि बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी को रीयूज और रीसाइकल फोकस करते हुए फ्यूचरिस्टिक थीम पर निर्मित अपने प्रोजेक्ट्स के लिए पुरस्कार दिया गया। पिछले पूरे साल हर किसी के लिए एक असाधारण अनुभव रहा है, खासकर युवाओ के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी दौरान उनकी वर्चुअल दुनिया में चुनौतियों के साथ बदलाव आया था। हालांकि ऑनलाइन शिक्षा जारी रही, लेकिन क्लासरूम के अनुभव को ज्यादातर लोगों ने बहुत मिस किया। इसी फासले को दूर ...

अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार

शॉर्टकट सक्सेज वाले टीटू और मॉडर्न डेज़ की श्रवण कुमारी से मिलिए फ़िल्म 'टीटू अंबानी' में यूनिक तरीके से फ़िल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेत्री दीपिका सिंह बनी आज के समय की श्रवण कुमार   टीटू के किरदार में तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए  मुंबई। इस सप्ताह फ़िल्म 'टीटू अम्बानी' का ट्रेलर रिलीज़ होने के बाद इंटरनेट पर वायरल हो गया है। तीन दिन में ही ट्रेलर को सोशल मीडिया पर 5 मिलियन से भी अधिक व्यूज मिला है। यूज़र्स टीटू अंबानी के प्रमुख कलाकार तुषार पांडेय, दीपिका सिंह और रघुबीर यादव के लिए मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। फ़िल्म के प्रमोशन के लिए मुंबई में एक ख़ास प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें दीपिका सिंह में अपने ऑन स्क्रीन माता पिता को श्रवण कुमार की तरह कांवर में कंधे पर उठाया। फ़िल्म में दीपिका एक ज़िम्मेदार इकलौती बेटी का किरदार निभा रही हैं। टीटू मतलब तुषार पांडेय भी लेडीज़ पर्स में अपनी पत्नी के पैसों को गिनते नजर आए। फ़िल्म में उनका डायलाग है कि जब पति के पैसे पर पत्नी का हक़ है तो पत्नी के पैसे पर भी पति का अधिकार होना चाहि...