Skip to main content

मॉडलिंग से सिनेमा तक: प्रीत दत्ता की बड़े पर्दे पर नई उड़ान

 


प्रीत दत्ता ने बतौर मॉडल अब तक दो सौ से अधिक फैशन शो, रैम्प शो, फैशन वीक और अनेक मॉडलिंग इवेंट्स में भाग लिया है। इसके साथ ही वह लगातार प्रिंट, कैलेंडर और मैगज़ीन शूट्स करती रही हैं। प्रीत दत्ता एक बेहतरीन और आत्मविश्वासी मॉडल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

अब प्रीत दत्ता बड़े पर्दे पर अभिनेत्री के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी एक बांग्ला फ़िल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी एंट्री करने के लिए तैयार हैं।

अभिनय की बात करें तो प्रीत दत्ता अभिनेत्री सुष्मिता सेन से बेहद प्रभावित हैं। उन्हें निर्देशक संजय लीला भंसाली, अनुराग बसु, इम्तियाज़ अली, करण जौहर और आदित्य धर की फ़िल्में देखना पसंद है और भविष्य में उनकी फ़िल्मों में अभिनय करने की प्रबल इच्छा रखती हैं।

वैसे तो प्रीत हर तरह की भूमिका निभाने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें ग्रे शेड्स वाली सशक्त भूमिकाएँ विशेष रूप से पसंद हैं। मैरी कॉम में प्रियंका चोपड़ा का किरदार और फ़ैशन में कंगना रनौत का दमदार अभिनय उन्हें गहराई से प्रभावित करता है। अगर उन्हें भी ऐसे ही चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली किरदार निभाने का अवसर मिले, तो वह निश्चित ही उन्हें अपने अलग अंदाज़ और गहराई के साथ पर्दे पर जीवंत करेंगी। उनके व्यक्तित्व में वही आत्मबल, आत्मसम्मान और साहस दिखाई देता है, जो प्रियंका और कंगना जैसी मजबूत अभिनेत्रियों की पहचान है।

प्रीत दत्ता कोलकाता की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा महान फिल्मकार सत्यजीत रे की फ़िल्मों में एडिटर के रूप में काम कर चुके थे। उनके दादा चाहते थे कि प्रीत भी फिल्मों की तकनीकी बारीकियाँ सीखें और अक्सर उन्हें इसके बारे में समझाया करते थे। कभी-कभी चाइल्ड आर्टिस्ट की डबिंग या छोटे-मोटे सीन भी उनसे करवाए जाते थे, जिससे प्रीत का झुकाव धीरे-धीरे अभिनय की ओर बढ़ने लगा।

हालाँकि शुरुआत में परिवार नहीं चाहता था कि वह अभिनेत्री बनें। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की, लेकिन पहले उनकी मेहनत को गंभीरता से नहीं लिया गया। जब वह टॉप फाइव मॉडल में शामिल हुईं और उनका नाम व तस्वीरें टाइम्स ऑफ इंडिया सहित बड़े अख़बारों में प्रकाशित होने लगीं, तब परिवार को उनकी काबिलियत पर भरोसा हुआ हैं। इसके बाद प्रीत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह क्वीन ऑफ बंगाल की उपाधि से सम्मानित हो चुकी।

प्रीत दत्ता ने इंटीरियर डिज़ाइनिंग का कोर्स भी किया है और वह यह काम पार्ट-टाइम करती रहती हैं। उन्हें खेलों में विशेष रुचि है, खासकर क्रिकेट में। इसके अलावा उन्हें ट्रैवलिंग करना, नई-नई चीज़ें सीखना और हमेशा एक्टिव रहना पसंद है।

अपने करियर को लेकर प्रीत दत्ता कहती हैं कि उनका मॉडलिंग और अभिनय का सफर अब तक अच्छा रहा है, लेकिन अब वह प्रादेशिक सिनेमा से आगे बढ़कर बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। वह फ़िल्म, शॉर्ट फ़िल्म और वेब सीरीज़ से अपने इस नए सफर की शुरुआत करना चाहती हैं।

आख़िर में प्रीत दत्ता युवाओं के लिए एक सशक्त संदेश देती हैं - “अपने ऊपर कभी दबाव नहीं डालना चाहिए और न ही दूसरों के प्रभाव में आकर कोई निर्णय लेना चाहिए। खुद पर विश्वास रखें, लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इस धारणा को मन में न रखें। स्वाभिमान और आज़ादी के साथ काम करें, आत्मनिर्भर बनें, किसी चीज़ के आदी न हों और धैर्य व संतुलन बनाए रखें।”

प्रीत दत्ता आज सिर्फ़ एक मॉडल या उभरती अभिनेत्री नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, संघर्ष और स्वतंत्र सोच की मिसाल हैं, जिनमें भविष्य में दमदार अभिनेत्री बनने की पूरी क्षमता दिखाई देती है

Comments

Popular posts from this blog

‘समझौता’ से ‘तारा माटे’ तक, यज्ञेश शर्मा का बढ़ता फिल्मी सफर

 यज्ञेश शर्मा एक्टर, एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं। नरसिंहपुर में जन्मे, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियर परिवार में पढ़ाई की, लेकिन यज्ञेश को कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग का शौक था। कॉलेज के सालाना फंक्शन और इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते थे, भोपाल नाट्य एकेडमी में हॉबी के तौर पर नाटक करते थे। लेकिन एक्टिंग को प्रोफेशन बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन जब किस्मत में आपके लिए कोई प्लान होता है, तो 2018 में, उन्होंने एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया, यज्ञेश शर्मा शॉर्ट लिस्ट हुए, और एक्टिंग का सफ़र शुरू हुआ, उन्होंने हिंदी में 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज़ की, जिसका टाइटल "समझौता" था, जिसमें मुंशी का बहुत दमदार किरदार था, जिसे कुल्लू मनाली, देहरादून मसूरी ऋषिकेश में शूट किया गया था। को-एक्टर जसलीन मथारू, केशव अरोड़ा, शिल्पा गांधी, डिंपल बागरॉय, किरण कुमार और अन्य के साथ। फिर उन्हें ट्रिपल तलाक पर आधारित एक हिंदी फिल्म में जज का किरदार मिला, फिर उन्हें एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट, हितू कनोडिया, अश्मित पटेल, हितेन कुमार, ओजस रावल, किरण आचार्य, शे...

सपनों को हकीकत में बदल रही हैं प्रियंका डे (मोक्षा)

मॉडल और अभिनेत्री प्रियंका डे आज मनोरंजन जगत में अपनी मेहनत, प्रतिभा और शानदार व्यक्तित्व के दम पर तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। साउथ सिनेमा और बॉलीवुड दोनों में अभिनय करने का सपना लेकर आगे बढ़ रहीं प्रियंका का फोकस अब फिल्मों और वेब सीरीज़ में दमदार भूमिकाएं निभाने पर है। प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। प्रिंट कमर्शियल, रैम्प वॉक और फैशन शो के जरिए उन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रखा। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी, क्योंकि बचपन से ही उनका सपना अभिनेत्री बनने का था। उन्होंने बीबीएम की पढ़ाई की और बैंकिंग सेक्टर में भी नौकरी की, लेकिन उनका दिल हमेशा अभिनय और मनोरंजन की दुनिया में ही बसता था। आखिरकार उन्होंने अपने सपनों का पीछा किया और आज उसी राह पर लगातार सफलता हासिल कर रही हैं। डांस और अभिनय में महारत रखने वाली प्रियंका क्लासिकल डांस में भी प्रशिक्षित हैं। उन्होंने महान कथक गुरु बिरजू महाराज से नृत्य की शिक्षा प्राप्त की है, जो उनके कला जीवन की बड़ी उपलब्धियों में से एक मानी जाती है। यही कारण है कि उनके डांस परफॉर्मेंस में शालीनता, ऊर्जा ...

बड़े पर्दे ने दी दस्तक, ज़ारा पटेल ने कहा—मैं तैयार हूं

मुंबई। अपनी प्रतिभा, मेहनत और अभिनय के प्रति समर्पण के दम पर मनोरंजन जगत में पहचान बना चुकी अभिनेत्री ज़ारा पटेल अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। उनकी दो हिंदी फिल्में जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली हैं। इनमें से एक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी फिल्म अंतिम चरण में है। इन दोनों फिल्मों के साथ ज़ारा बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। दोनों फिल्मों में ज़ारा बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। एक फिल्म में वह भारतीय जासूस (गुप्तचर अधिकारी) की भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि दूसरी फिल्म में वह दोहरे किरदार में नजर आएंगी। इसमें वह एक ओर सख्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं तो दूसरी ओर बेफिक्र, चुलबुली और बिंदास गांव की लड़की के रूप में दिखाई देंगी। ज़ारा का कहना है कि दोनों भूमिकाओं के लिए उन्होंने अलग-अलग तैयारी की है और यह अब तक के उनके सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार हैं। तिरुपति प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इन फिल्मों का निर्देशन अजित वर्मा कर रहे हैं। ज़ारा बताती हैं कि निर्देशक अजित वर्मा ने उनके भीतर की प्रतिभा को पहचाना और उन्...

कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित

  ◼️जितेंद्र शर्मा  मुंबई। कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार को फिल्मी दुनिया के सुविख्यात पुरस्कार 'दादा साहेब फाल्के' अवार्ड से सम्मानित किया गया है।       मुंबई के फाइव स्टार होटल में डीपीआईएस द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।        इस दौरान श्रवण कुमार ने अपनी मशहूर डॉक्टर गुलाटी और सपना का किरदार निभा कर सभी को हंसाते हुए लोटपोट कर दिया। उपस्थित लोगों ने श्रवण कुमार के अद्भुत प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की। श्रवण ने इस अवार्ड के लिए  आयोजक कल्याण जाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण जी जैसे लोगों की वजह हम कलाकारों का  मनोबल बढ़ता रहता है और कलाकर के साथ सामाजिक कार्यों में हमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने में गर्व होता है।       हर किसी को हंसाने गुदगुदाने वाले श्रवण कुमार अपनी स्टेंडिंग कॉमेडी के लिए जाने जाते है। श्रवण कुमार की हरफनमौला कॉमेडी को देखने के बा...

धार्मिक फिल्म "महासर माँ" का मुहूर्त उनकी महिमा गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो में संपन्न

मुंबई। मारवाड़ी समाज की कुलदेवी "महासर माँ" की महिमा और चमत्कारों को दर्शाती एक फीचर फिल्म का निर्माण शीघ्र ही होने जा रहा है। महासर मूवीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का शीर्षक "महासर माँ" ही रखा गया है ताकि समाज के साथ साथ अन्य भक्त भी माता के बारे में जान सकें। इस फिल्म का निर्देशन सनी अग्रवाल करेंगे जो कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हाल ही में इस फिल्म का मुहूर्त एक गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो, गोरेगांव (मुंबई) में सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर बॉलीवुड के जाने माने डीओपी और प्रोड्यूसर असीम बजाज फिल्म की टीम को शुभकामना देने के लिए उपस्थित हुए। इस फिल्म का संगीत भीमेश द्विवेदी ने तैयार किया है तथा गीतकार रमन द्विवेदी हैं वहीं सिंगर दिव्य कुमार ने टाइटल सॉन्ग गाया है।  फिल्म के निर्माता श्रीधर गुप्ता, दीपक अग्रवाल और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संतोष पंसारी एवं राजकुमार सिंघल हैं। निर्देशक सनी अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और दीवाली के शुभ अवसर पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों सहि...