Skip to main content

स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन (SBP 3) का पोस्टर सना सूरी, ताहिर खुर्रम, सोहम, पीयूष और अमित पाटिल ने किया लॉन्च

 


मुंबई। स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन (एसबीपी) के तीसरे संस्करण एसबीपी 3 को लेकर अंधेरी स्थित ‘द क्लब’ में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां इस इवेंट का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। पोस्टर का अनावरण स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन की फाउंडर और सीईओ सना सूरी, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ताहिर खुर्रम, को-फाउंडर सोहम पाटिल, पीयूष पाटिल और स्पॉन्सर अमित पाटिल ने संयुक्त रूप से किया।

इस दौरान बॉक्सिंग जगत से जुड़े कई खिलाड़ी और आयोजक भी मौजूद रहे। यह भव्य मुकाबला 28 मार्च को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस मौके पर 13 बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत चुके खिलाड़ी जसकरण सिंह, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ताहिर खुर्रम और महिला खिलाड़ी मंजोत समेत कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। जसकरण सिंह इससे पहले भी एसबीपी के पहले और दूसरे संस्करण में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं।

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर ताहिर खुर्रम ने बताया कि वह बॉक्सिंग में अफगानिस्तान और भारत दोनों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश उनके दिल के बेहद करीब हैं। “एक मेरी जन्मभूमि है और दूसरे देश से मेरा परिवार जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने आगे बताया कि अफगानिस्तान और भारत में बॉक्सिंग की ट्रेनिंग और सुविधाओं में काफी अंतर है। भारत में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के ज्यादा अवसर मिलते हैं और स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन (एसबीपी) जैसे मंच खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं।

ताहिर खुर्रम ने बताया कि इस इवेंट के लिए दुनिया भर से बेहतरीन बॉक्सरों का चयन किया गया था। इसमें ईरान के चार खिलाड़ी भी हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन वर्तमान समय में चल रहे युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वे इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति में अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

वहीं मंजोत रट्टू भारत की पहली महिला हैं जिन्होंने पावर स्लैप जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में कदम रखा है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें इस खेल का अनुभव नहीं था, लेकिन बाद में उन्होंने इसकी बारीकियों को समझकर कड़ी ट्रेनिंग ली। मंजोत का कहना है कि जीत या हार से ज्यादा उन्हें इस बात का गर्व है कि वह पावर स्लैप में उतरने वाली भारत की पहली भारतीय महिला बनी हैं।

स्नाइपर बॉक्सिंग प्रमोशन की फाउंडर और सीईओ सना सूरी, जो प्रोफेशनल बॉक्सिंग की दुनिया की एक प्रमुख महिला प्रमोटर हैं, ने बताया कि एसबीपी के पहले और दूसरे संस्करण को लोगों ने काफी सराहा था और अब तीसरा संस्करण पहले से कहीं बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का एक अनोखा बॉक्सिंग इवेंट है, जिसमें खेल के साथ-साथ इंटरटेनमेंट, संगीत, डांस और जोश का शानदार संगम देखने को मिलेगा। खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर छह एम्बुलेंस, डॉक्टरों और केयरटेकर की विशेष टीम भी मौजूद रहेगी।

सना सूरी ने बताया कि उनके पति ताहिर खुर्रम स्वयं एक बॉक्सर हैं और उनसे ही उन्हें इस खेल को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली। उनका उद्देश्य बॉक्सिंग को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना है।

इवेंट के को-फाउंडर सोहम पाटिल और पीयूष पाटिल ने भी इस मौके पर भरोसा दिलाया कि एसबीपी 3 पहले से कहीं अधिक भव्य, रोमांचक और यादगार होने वाला है।

Comments

Popular posts from this blog

पैंटीन इंडिया का नया चेहरा बनीं कियारा आडवाणी

युवा महिलाओं को दे रहीं हैं बेफिक्री से बालों को खुला रखने की प्रेरणा मुंबई: हेयर केयर के प्रमुख ब्रांड पैंटीन ने बॉलीवुड सेलेब्रिटी कियारा आडवाणी के साथ अपना नया कैम्‍पेन लॉन्‍च किया है। इसके जरिये, यह ब्रांड हर क्षेत्र की युवा महिलाओं को बेफ्रिक होकर अपने बालों को खुला रखने के लिए प्रोत्‍साहित कर रहा है। इसके हाल में आए विज्ञापन में दिखाया गया है कि गिरते बाल किस तरह लड़कियों को परेशान कर देते हैं और मजबूरन उन्‍हें अपने बाल बांधकर रखने पड़ते हैं। कियारा आडवाणी के साथ पैंटीन इस बात पर जोर देना चाहता है कि आपने अपने बाल इसलिए लंबे नहीं किये कि बस उन्‍हें बांधकर रखा जाए! ग्राहकों से जुड़े अध्‍ययनों में यह बात सामने आयी है कि देशभर में करीबन 50 प्रतिशत महिलाएं बाल झड़ने की समस्‍या से जूझ रही हैं। पैंटीन का एडवांस्‍ड हेयर फॉल सॉल्‍यूशन प्रो विटामिन बी5 और फर्मेन्‍टेड राइस वॉटर से युक्‍त है, जिससे 14 दिनों के अंदर ही बालों के झड़ने की समस्‍या कम हो सकती है। इसके नियमित इस्‍तेमाल से आप बालों के टूटने, डैमेज होने या कम होने की फिक्र किये बिना, उन्‍हें खुला छोड़ सकती हैं।  बॉलीवुड की चमकी...

गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र

  गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी सिंगल, छानोमानो में आएंगे नज़र; व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है प्रोड्यूस गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी की जोड़ी एक बार फिर एक खूबसूरत म्यूजिक वीडियो के साथ वापस आ रही है, जो कि इस बार पूरी तरह से अलग अवतार में नज़र आएगी। इस खूबसूरत जोड़ी को एक साथ लाने का माध्यम कोई और नहीं, बल्कि व्हाइट पीकॉक फिल्म्स और सैंडस्टोन द्वारा प्रोड्यूस किया गया आगामी सिंगल, छानोमानो है। नवरात्रि के अवसर पर रिलीज़ होने वाला पेप्पी सॉन्ग रास-गरबा के पारंपरिक लोक गीतों से प्रेरित है और इसे जीवंत करता है। सॉन्ग के निर्माताओं ने छानोमानो का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ किया है। इसके अंदर वही झलक है, जिसकी हम उम्मीद करते हैं, यानी पारंपरिक कहानी में आधुनिक तड़का। सॉन्ग को झीलों के खूबसूरत शहर उदयपुर में शूट किया गया है, जो कि शाश्वत प्रेम का एक सुंदर चित्रण है। खास बात यह है कि गुजराती भाषा में गौतम और पंखुड़ी की यह पहली फिल्म होगी और यह देखना रोमांचक होगा कि वे अपने किरदारों को कैसे निभाते हैं। इस सॉन्ग में उस्मान मीर ने अपनी आवाज़ दी है, जिन्होंने...

सनक: जानिए चंदन रॉय सान्याल को एक सनकी खलनायक बनने के लिए क्या करना पड़ा

हालही में फिल्म सनक - होप अंडर सीज का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में नेटीजंस का ध्यान जिसने सबसे ज़्यादा आकर्षित किया है वो है फिल्म के 'सनकी विलेन ' चंदन राय सान्याल। अपनी अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके अभिनेता चंदन राय सान्याल पहली बार फिल्म सनक में एक खतरनाक विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए चंदन ने कठिन मेहनत की है। उन्होंने करीब एक महीने तक अमेरिकी एक्शन डायरेक्टर की मौजूदगी में एक्शन और राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग ली थी। उनका मानना है कि फिल्म में एक्शन स्टार विद्युत जामवाल (प्रोटैगनिस्ट) के खिलाफ जाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता थी। चंदन रॉय सान्याल कहते हैं, “मैंने सनक की तैयारी में पूरी जान लगा दी थी क्योंकि मुझे भारत के अजेय एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के खिलाफ खड़ा किया गया। मुझे उनके सनक के साथ मेल करना था। मैंने अपने एक्शन डायरेक्टर के साथ एक महीने तक ट्रेनिंग की और राइफल्स के इस्तेमाल से खुद को परिचित किया। एक सनकी विलेन का किरदार निभाना मेरे लिए बेहद रोमांचकारी था और मैंने एक महीने तक रिहर्सल की। मैंने पहले की...

विनोद दुलगंच की फिल्म 'होली' में होगी रिलीज

मुम्बई। लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए आ गए हैं. साल 2021 में कई फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कई फिल्में जो महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पाई वह सभी साल 2021 में सिनेमाघरों में आएंगी इससे फैंस आगामी फिल्मों की रिलीज के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बड़े बड़े सितारों की आगामी बॉलीवुड फिल्में जो 2021 में रिलीज होंगी. इन्हीं के बीच प्रतिभावान कलाकार विनोद दुलगंच की फ़िल्म 'अब ये गलतियाँ ना हो' बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. इस फिल्म को प्रोड्यूसर ने होली के मौके पर रिलीज़ करने का फ़ैसला किया है. ये फ़िल्म 26 मार्च 2021 को पूरे भारत में रिलीज़ होगी. इस फ़िल्म में विनोद दुलगंच, गौरी वानखेडे, शाहबाज़ खान, मुस्ताक खान जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आयेंगे। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फिल्म के रिलीज़ डेट की घोषणा की गई.

अभिनेत्री,गायिका अयाना खान और ज़ैन इमाम का नया गाना " प्रॉमिस " जल्द होगी रिलीज़

गायिका और अभिनेत्रि  अयाना खान की आने वाली  रोमांटिक सिंगल  वीडियो जिसमें अभिनेता ज़ैन इमाम हैं, 28 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी। 'प्रॉमिस ' एक  इंडी-पंजाबी गाना  है और इसे अर्मेनिआ के खूबसूरत लोकेशंस में शूट किया गया है । वीडियो का निर्देशन जाने-माने गायक और निर्देशक रामजी गुलाटी ने किया है।  गाने के बारे में बात करते हुए गायिका अयाना खान ने बताया, " म्यूजिक इंडस्ट्री में एक गायिका  के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए एक सपने के सच होने जैसा है, मैं और मेरी पूरी टीम इस गाने के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद है दर्शकों और संगीत प्रेमियों को ये  गाना पसंद आएगा। मैं निर्देशक रामजी गुलाटी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ और मेरी  कला पर भरोसा किया।  म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस’ में, अयाना ज़ैन के प्रति अपनी  प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती हुई दिखाई देती है । डेब्यू सिंगर अयाना खान और टीवी एक्टर ज़ैन इमाम इंडी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो 'प्रॉमिस' में स्टार-क्रॉस लवर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक के आँफिसिय...

लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड का भव्य समारोह सम्पन्न प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति दर्ज

संगीतकार दिलीप सेन, गायिका ऋतु पाठक, अली खान, सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी, भुज फिल्म के निर्देशक अभिषेक दुधैया, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया को मिला अवार्ड मुम्बई। गुरुवार 4 मई 2023 को 'लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2023' का भव्य आयोजन चौथी बार मुम्बई महानगर के उपनगर अंधेरी पश्चिम स्थित मेयर हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। केसीएफ प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उन हस्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने फिल्मी दुनिया मे अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है साथ ही समाज सेवा के लिए अमूल्य योगदान दिया है। कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित इस अवार्ड समारोह में बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर ऋतु पाठक, अभिनेता अली खान, कॉमेडियन अभिनेता सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, निर्देशक बी एन तिवारी, अमिताभ बच्चन के मेकअपमैन दीपक सावंत, ब्राइट आउटडोर मीडिया के प्रतिनिधि, अभिनेता रमेश गोयल, अजय देवगन की फिल्म भुज के निर्देशक अभिषेक दुधैया, हरियाणवी सिंगर डी सी मदाना, रैपर हितेश्वर, सुंदरी ठाकुर, शीरीं फरीद और एंकर डॉ भारती छाबड़िया ...