Skip to main content

रित्वा का ठाणे में नया स्टोर: भारतीय कलात्मकता और मॉडर्न डिजाइन का सुंदर संगम

 


गोखले रोड स्थित इस नए स्टोर में ट्रेडिशनल क्राफ्ट्समैनशिप, समकालीन डिजाइंस और डेली वेयर से लेकर तीज-त्योहारों के लिए खास ज्वेलरी उपलब्ध

मुंबई। ज्वेलरी ब्रांड रित्वा ने ठाणे के गोखले रोड पर अपना नया स्टोर लॉन्च किया है। ठाणे वासियों के लिए ब्रांड की आर्टिसनल ज्वेलरी और इंडियन डिजाइन का मॉडर्न लुक अब एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगा। लगभग ४०० स्क्वायर फीट में फैला यह स्टोर ग्राहकों को ज्वेलरी शॉपिंग का एक बेहतरीन और पर्सनल एक्सपीरियंस देगा।

ठाणे के लोगों में ट्रेडिशनल ज्वेलरी का क्रेज तो हमेशा से रहा है, साथ ही अब मॉडर्न डिजाइंस और वर्सटाइल पीसेज की तरफ भी रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसीलिए ठाणे रित्वा Ritvaa के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण मार्केट है। इस स्टोर का उद्घाटन मशहूर अभिनेत्री अमृता राव के हाथों संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर किशोरी शहाणे, अंकिता प्रभु वालावलकर, राहुल रॉय और शिव ठाकरे जैसी जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की और ब्रांड की इस नई शुरुआत का उत्सव मनाया। यह स्टोर एक वॉर्म और एलिगेंट थीम पर डिजाइन किया गया है, जहां ज्वेलरी कलेक्शन ही मुख्य आकर्षण का केंद्र है। स्टोर का लेआउट इस तरह तैयार किया गया है कि कस्टमर्स आराम से डिजाइंस ब्राउज कर सकें, अलग-अलग पीसेज ट्राई कर सकें और एक शांत माहौल में शॉपिंग का आनंद ले सकें।

इस ४०० स्क्वायर फीट के स्टोर में रित्वा  का ट्रेडिशनल, फेस्टिव और कंटेंपरेरी कैटगरी का कलेक्शन देखने को मिलेगा। शादी-ब्याह, त्योहारों और फैमिली फंक्शंस से लेकर डेली वेयर के लिए हर तरह की डिजाइंस यहां उपलब्ध हैं। ब्रांड की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्मार्टगोल्ड टेक्नोलॉजी है। इसमें ५०X थिक गोल्ड-प्लेटेड फिनिश का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे ज्वेलरी को बिल्कुल असली सोने जैसा लुक और फील मिलता है, वह भी एकदम अफोर्डेबल प्राइस में। यह टेक्नोलॉजी ज्वेलरी को टिकाऊ और बजट-फ्रेंडली बनाती है।

स्टोर लॉन्च के अवसर पर अमित जैन (एमडी, फाउंडर और डायरेक्टर, रित्वा) ने कहा, "ठाणे में ज्वेलरी का एक समृद्ध कल्चर है, लेकिन आज का कस्टमर भी इवॉल्व हो रहा है, उन्हें परंपरा और आधुनिकता का परफेक्ट कॉम्बिनेशन चाहिए। हमारे इस स्टोर के जरिए हम ग्राहकों को Ritvaa का कलेक्शन करीब से एक्सपीरियंस करने और अपनी स्टाइल के मुताबिक ज्वेलरी चुनने का एक पर्सनल स्पेस देना चाहते हैं। कस्टमर्स के करीब पहुंचने की दिशा में यह हमारा एक अहम कदम है।"

हनिश जैन (एमडी, फाउंडर और डायरेक्टर, रित्वा) ने आगे कहा, "रित्वा में ज्वेलरी सिर्फ एक गहना नहीं है, बल्कि यह फैमिली ट्रेडिशन्स, खुशियों, रिश्तों और यादगार लम्हों का हिस्सा बनती है। हम सिर्फ ट्रेंड्स के पीछे भागने के बजाय ऐसी ज्वेलरी बनाते हैं जिसकी अपनी एक पहचान हो और जो हर पीढ़ी के लिए खास बने। ठाणे का यह स्टोर हमारी इसी फिलॉसफी को ग्राहकों तक पहुंचाने में मदद करेगा।"

ठाणे का यह नया स्टोर रित्वा के रिटेल ग्रोथ प्लान का ही एक हिस्सा है। ब्रांड जल्द ही महाराष्ट्र और भारत के अन्य हाई-पोटेंशियल ज्वेलरी मार्केट्स में अपना विस्तार करने की योजना बना रहा है। अपने फिजिकल स्टोर्स के साथ-साथ Ritvaa का फोकस डिजिटल और कस्टमर एक्सपीरियंस को मजबूत करने पर भी है। यूनिक डिजाइन, क्राफ्ट्समैनशिप और मीनिंगफुल ज्वेलरी के लिए पहचाने जाने वाला एक ट्रस्टेड ज्वेलरी ब्रांड बनना इनका लॉन्ग-टर्म विजन है।

रित्वा के बारे में: 

रित्वा एक आर्टिसनल ज्वेलरी ब्रांड है जो भारतीय हेरिटेज, मॉडर्न लुक और एक्सेसिबल लग्जरी का सुंदर मिश्रण पेश करता है। यह ब्रांड इंडियन क्राफ्ट्समैनशिप और मॉडर्न डिजाइन को एक साथ लाकर रोजमर्रा के इस्तेमाल, त्योहारों और खास मौकों के लिए वर्सटाइल ज्वेलरी तैयार करता है। अपनी स्मार्टगोल्ड टेक्नोलॉजी के जरिए बजट-फ्रेंडली रेंज में लग्जरी देकर, भारतीय कलात्मकता को और अधिक आधुनिक, ज्वेलरी को हर किसी की पहुंच में और हर पीस को मीनिंगफुल बनाना हीरित्वा का मुख्य उद्देश्य है

Comments

Popular posts from this blog

मेहनत, समर्पण और अभिनय का सशक्त चेहरा हैं आयुषी तिवारी

मुंबई: मेहनत, लगन और अपने हुनर पर अटूट विश्वास हो तो सफलता की राह खुद बन जाती है। मॉडल और अभिनेत्री आयुषी तिवारी इसी विश्वास के साथ मनोरंजन जगत में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। हिंदी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपने प्रभावशाली अभिनय से पहचान बनाने वाली आयुषी आज उन चुनिंदा कलाकारों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने हर किरदार को पूरी ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ निभाकर दर्शकों का दिल जीता है। हाल ही में आयुषी तिवारी की हिंदी हॉरर फिल्म 'स्मृति' बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई, जिसमें उनके अभिनय की सराहना की गई। इससे पहले भी वह कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। उनकी फिल्म 'हाय ज़िंदगी' में निभाए गए किरदार को दर्शकों और फिल्म प्रेमियों ने खूब पसंद किया। अब वह एक ऐतिहासिक बायोपिक की शूटिंग की तैयारी में जुटी हैं, जिससे उनके प्रशंसकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसके अलावा उनके दो नए म्यूजिक वीडियो भी जल्द रिलीज़ होने वाले हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी आयुषी तिवारी ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अरविंद अकेला कल्लू, आदित्य ओ...

‘समझौता’ से ‘तारा माटे’ तक, यज्ञेश शर्मा का बढ़ता फिल्मी सफर

 यज्ञेश शर्मा एक्टर, एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं। नरसिंहपुर में जन्मे, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियर परिवार में पढ़ाई की, लेकिन यज्ञेश को कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग का शौक था। कॉलेज के सालाना फंक्शन और इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते थे, भोपाल नाट्य एकेडमी में हॉबी के तौर पर नाटक करते थे। लेकिन एक्टिंग को प्रोफेशन बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन जब किस्मत में आपके लिए कोई प्लान होता है, तो 2018 में, उन्होंने एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया, यज्ञेश शर्मा शॉर्ट लिस्ट हुए, और एक्टिंग का सफ़र शुरू हुआ, उन्होंने हिंदी में 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज़ की, जिसका टाइटल "समझौता" था, जिसमें मुंशी का बहुत दमदार किरदार था, जिसे कुल्लू मनाली, देहरादून मसूरी ऋषिकेश में शूट किया गया था। को-एक्टर जसलीन मथारू, केशव अरोड़ा, शिल्पा गांधी, डिंपल बागरॉय, किरण कुमार और अन्य के साथ। फिर उन्हें ट्रिपल तलाक पर आधारित एक हिंदी फिल्म में जज का किरदार मिला, फिर उन्हें एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट, हितू कनोडिया, अश्मित पटेल, हितेन कुमार, ओजस रावल, किरण आचार्य, शे...

कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित

  ◼️जितेंद्र शर्मा  मुंबई। कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार को फिल्मी दुनिया के सुविख्यात पुरस्कार 'दादा साहेब फाल्के' अवार्ड से सम्मानित किया गया है।       मुंबई के फाइव स्टार होटल में डीपीआईएस द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।        इस दौरान श्रवण कुमार ने अपनी मशहूर डॉक्टर गुलाटी और सपना का किरदार निभा कर सभी को हंसाते हुए लोटपोट कर दिया। उपस्थित लोगों ने श्रवण कुमार के अद्भुत प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की। श्रवण ने इस अवार्ड के लिए  आयोजक कल्याण जाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण जी जैसे लोगों की वजह हम कलाकारों का  मनोबल बढ़ता रहता है और कलाकर के साथ सामाजिक कार्यों में हमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने में गर्व होता है।       हर किसी को हंसाने गुदगुदाने वाले श्रवण कुमार अपनी स्टेंडिंग कॉमेडी के लिए जाने जाते है। श्रवण कुमार की हरफनमौला कॉमेडी को देखने के बा...

पहली बार आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा

  चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम, बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी रहे विजेता।  मुंबई, 18 मार्च 2021- फेविक्रिएट के तत्वावधान में पिडिलाइट द्वारा देश के सभी शहरों में आयोजित वर्चुअल फेविक्रिएट आइडिया लैब विज्ञान प्रतियोगिता 2020-21 के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चेन्नई के सना मॉडल स्कूल के डी. सैयद इब्राहिम ने रीयूज और रीसाइकल की थीम पर बने अपने प्रोजेक्ट  के लिए पुरस्कार हासिल किया, जबकि बुद्ध दल पब्लिक स्कूल, पटियाला की गुरनाज कौर आनंद और दिवान-बल्लुभाई प्राइमरी स्कूल, अहमदाबाद के अयान ए अजमेरी को रीयूज और रीसाइकल फोकस करते हुए फ्यूचरिस्टिक थीम पर निर्मित अपने प्रोजेक्ट्स के लिए पुरस्कार दिया गया। पिछले पूरे साल हर किसी के लिए एक असाधारण अनुभव रहा है, खासकर युवाओ के लिए यह साल बहुत महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी दौरान उनकी वर्चुअल दुनिया में चुनौतियों के साथ बदलाव आया था। हालांकि ऑनलाइन शिक्षा जारी रही, लेकिन क्लासरूम के अनुभव को ज्यादातर लोगों ने बहुत मिस किया। इसी फासले को दूर ...

अस्थिर सत्र में सेंसेक्स, निफ्टी ऑल-टाइम हाई के पास

मुंबई : अस्थिर सत्र में बेंचमार्क सूचकांक अपने ऑलटाइम हाई के पास बंद हुए, जिन्होंने ज्यादातर हरे रंग में कारोबार किया। सेंसेक्स 181.54 अंक या 0.40% की बढ़त के साथ 45,608.51 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 0.28% की बढ़त या कल के बंद से 37.20 अंक अधिक 13,392.95 अंक पर बंद हुआ था। पीएसयू बैंकों ने बढ़त हासिल की जबकि फार्मा और मेटल शेयरों ने बाजार को नीचे खींचा।  एंजल ब्रोकिंग लिमिटेड के प्रमुख सलाहकार श्री अमर देव सिंह ने बताया कि आज के कारोबारी सत्र में एनएसई में, 918 स्टॉक्स में बढ़त रही और 980 शेयरों में गिरावट आई जबकि 320 स्टॉक अपरिवर्तित रहे। यस बैंक, पीएनबी, और आइडिया सहित स्टॉक्स सबसे अधिक कारोबार वाले स्टॉक्स थे, जबकि आरआईएल, एसबीआई और मारुति मूल्य के मामले में हावी रहे। बीएसई में 1,493 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए और 1,461 शेयरों में गिरावट रही जबकि 177 अपरिवर्तित रहे। सेंसेक्स और निफ्टीः 30-स्टॉक मार्केट बैरोमीटर सेंसेक्स में 16 शेयरों में बढ़त दिखी, जबकि 14 शेयरों में गिरावट दर्ज हुई। अल्ट्राटेक सीमेंट (3.15%), टीसीएस (2.21%), आरआईएल (1.82%), और एचसीएल टेक्नोलॉजी (1.06%) टॉप गेनर ...

महानायक ने सुनी जरूरतमंदो की पुकार

मधुशाला के रचयिता छायावादी कवि हरिवंशरॉय बच्चन और तेजी बच्चन के सुपुत्र अमिताभ बच्चन को किसी पहचान की आवश्यकता नहीं। अमिताभ का नाम पहले इंकलाब रखा गया था लेकिन उनके पिता के साथी रहे कवि सुमित्रानंदन पंत के कहने पर उनका नाम अमिताभ रखा गया। सदी के महानायक चार पीढ़ियों के चहेते हैं। एक वर्ष के बच्चे से लेकर सौ वर्ष के वृद्ध के ये चहेते हैं। जब भी अमित जी बीमार हुए या उन्हें परेशानी आयी तो पूरा देश उनके लिए रोया और प्रार्थना किया। लोगों में उनके प्रति यह प्रेम केवल उनके अभिनय के कारण नहीं अपितु अमित जी का खुद लोगों से जुड़े हुए होने के कारण है। अमित जी का उदार चरित्र, सहिष्णुता की भावना और लोगों का सदा सहयोग करना उन्हें सबके हृदय में महान बनाता है। जब भी किसी ने मदद को पुकारा अमित जी हाज़िर रहे बस एक आवाज की आवश्यकता होती है। प्राकृतिक आपदाओं, हमारे देश के सैनिकों की सहायता या देश के किसी भी विषम परिस्थितियों में महानायक अग्रणी रहे। देश और देशवाशियों की आशा भरी नज़र को महानायक ने आंसुओं से भरने नहीं दिया, सदा मदद को तत्पर रहें। अमित जी ने खुले दिल से सभी की सहायता की परंतु कुछ लोग अपवाद स्वरूप...