Skip to main content

स्वस्थ महिलाएं, स्वस्थ दुनिया - डॉ. सोनिया मलिक

 


DR SONIA MALIK, PROGRAM DIRECTOR & HOD, NOVA SOUTHEND FERTILTY & IVF महिलाओं को हमेशा फर्टिलिटी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है, हालांकि इनके बारे में हमेशा दबे-दबे स्वर में ही बात की जाती है। आज हम भारतीय महिलाओं में फर्टिलिटी की समस्या पर चर्चा करेंगे और इस दिशा में उन्हें जागरूक और सूचित करने का प्रयास करेंगे। हालांकि इस मुद्दे को लेकर बहुत कुछ कहा गया है, लेकिन अभी भी इनफर्टिलिटी के सरल लक्षणों के बारे में युवा महिलाओं में जानकारी का अभाव है।

परिभाषा के अनुसार देखा जाए तो इनफर्टिलिटी का अर्थ है लगातार और असुरक्षित यौन संबंध रखने के एक साल बाद भी गर्भधारण न कर पाना। 30/35 + आयु वर्ग के जोड़ों के मामले मंे यह समय थोड़ा सा कम हो सकता है। हालांकि सिद्धांत के तौर पर यह माना जाता है कि अगर कोई महिला लंबी अवधि तक लगातार अंतरंग संबंध बनाने के बावजूद गर्भवती होने में सक्षम नहीं है, तो इसे इनफर्टिलिटी माना जाता है। इनफर्टिलिटी दरअसल किसी एक पार्टनर या दोनों भागीदारों की समस्या हो सकती है और यह सिर्फ स्त्री या सिर्फ पुरुष से जुड़ा मामला नहीं है। विशेष रूप से महिलाओं में इनफर्टिलिटी के अलग-अलग कारण होते हैं, जिन्हें जल्दी पहचानने से समस्या का निदान करने में मदद मिल सकती है और गर्भ धारण करने के लिए सहायक तरीके अपनाए जा सकते हैं। यहां कुछ ऐसे सामान्य संकेत दिए जा रहे हैं, जिनका ध्यान महिलाएं अपनी प्रजनन यात्रा के दौरान रख सकती हैं-

हार्मोन में उतार-चढ़ाव

हार्मोन के उतार-चढ़ाव के कई लक्षण हैं जो महिलाएं अनुभव कर सकती हैं, जैसे, चेहरे पर असामान्य तौर पर बालों का बढ़ना, सेक्स के प्रति रुझान में कमी, त्वचा की समस्याएं, वजन कम होना आदि।

मासिक धर्म का न होना या मासिक धर्म के दौरान तकलीफ/अधिक स्राव होना

ऐसे समय में हो सकता है कि तनाव के कारण मासिक धर्म आगे-पीछे होने लगे, लेकिन अगर यह स्थिति महीनों तक कायम रहती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आप अपनी फर्टिलिटी क्षमता की जांच करा लें। दूसरी ओर, यदि आप मासिक धर्म के दौरान भारी रक्त स्राव का अनुभव कर रहे हैं और यदि मासिक धर्म के कारण आप रूटीन की जिंदगी नहीं जी पा रहे हैं, तो यह एंडोमेट्रियोसिस का संकेत हो सकता है। अनियमित मासिक धर्म के कारण होने वाले पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) की वजह से भी इनफर्टिलिटी की समस्या हो सकती है।

सेक्स के दौरान दर्द

डिस्स्पेरुनिया एक ऐसी स्थिति है जब संभोग के दौरान लगातार दर्द होता है। यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम समस्या है और इसे इनफर्टिलिटी का एक अंतर्निहित संकेत माना जा सकता है।

यदि महिलाएं इन लक्षणों का अनुभव कर रही हैं, तो अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए फर्टिलिटी विशेषज्ञ से परामर्श करना उचित है। इस महिला दिवस पर आइए हम फर्टिलिटी के बारे में बात करने और इस मुद्दे से जुड़े कलंक को भुलाकर अपनी समस्याओं को दूर करने का संकल्प लें।

Comments

Popular posts from this blog

15 मार्च को आदिशक्ति से रिलीज फ़िल्म 'पारो' होगा ट्रेलर

अभिनेता यश कुमार की 'पारो' में है काफी कुछ भोजीवुड के चर्चित अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म पारो लंबे समय से चर्चा में है। इस फ़िल्म का ट्रेलर 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का ट्रेलर आदिशक्ति रिलीज करेगी। इस बात की जानकारी आदिशक्ति के प्रमुख दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने दी। वहीं, ये चर्चा भी आम है कि यश की इस फ़िल्म में काफी कुछ है, जिस पर पूरी इंडस्ट्री की नज़र है। हर नई फिल्म में नया अंदाज में कहानी कहने वाले यश कुमार की इस फ़िल्म के मेकर्स को पहले से यकीन  है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। फ़िल्म 'पारो' में उनके अपोजिट पूनम दुबे हैं और फ़िल्म का निर्देशन नीलमणि सिंह ने किया है, जो नीलमणि के निर्देशन की पारी की शुरुआत है। फ़िल्म को लेकर यश  कुमार कहते हैं -' मुझे खुशी है कि एक बेहतरीन सिनेमा 'पारो' अब दर्शकों तक पहुचने जा रही है। यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है। फिल्म में एक आम आदमी की सरकारी सिस्टम के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। एक मेहनतकश टीम के श्रम का नतीजा है पारो। अभिनेता यश वर्तमान में काफी व्यस्त अभिनेता हैं। उनकी कई फिल्में इन दिनों  बन कर त...

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

सीरियल 'नथ - ज़ेवर या ज़ंजीर' में इश्कबाज, दिव्य दृष्टि फेम एक्टर करण खन्ना की हुई एंट्री

मुम्बई। दंगल टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक 'नथ ज़ेवर या ज़ंजीर' में अब एक नए कैरेक्टर को जगह मिल गई है, जिसके कारण महुआ और शम्भू की ज़िन्दगी में तूफान आने वाला है। उस किरदार का नाम अधिराज है जो कोई और नहीं बल्कि शम्भू का भाई है। और अधिराज का रोल प्ले कर रहे हैं करण खन्ना, जो शो में निगेटिव रोल में इंट्रोड्यूस किये जा रहे हैं। अधिराज वह सब कुछ चाहता है जो शम्भू के पास है। शम्भू को पता नही था कि उसका एक भाई भी है और उसकी असली मां ज़िन्दा है। आपको बता दें कि करण खन्ना इश्कबाज, दिव्य दृष्टि और अम्माँ के बाबू की बेबी जैसे टीवी शोज़ के लिए मशहूर हैं। करण खन्ना पिछले 5-6 साल से टीवी कर रहे हैं। स्प्लिट्स विला सीज़न 9 और जस्ट डांस जैसे कई रियलिटी शोज़ भी किए हैं। और अब उन्होंने नथ सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। मुम्बई में इस शो की फिल्मी अंदाज में शूटिंग स्टार्ट करने वाले करण खन्ना ने बताया कि अधिराज महुआ और शम्भू की लाइफ में एक तूफान पैदा करने आया है। घर वालों के लिए बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड है कि ऐसा कुछ हुआ होगा या हो सकता है कि अतीत के किसी जुल्म का अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस किरद...

राजनीतिक हक और अधिकार के लिए औरंगाबाद में कायस्थ समाज का शंखनाद

एकजुटता पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन का जोर कायस्थ समाज के उत्थान में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : रागिनी/नम्रता औरंगाबाद। कायस्थों के राजनीतिक अधिकारों तथा राजनीति में उनकी उपेक्षा के विरोध में व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। यह बात ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने औरंगाबाद जिला मुख्यालय में कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार में कायस्थ मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उल्लेखनीय है कि कायस्थ समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण तथा नई दिल्ली में आगामी 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी को लेकर यह कायस्थ मिलन समारोह आयोजित किया गया था। ग्लोबल अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि अब समय चुप बैठने का नहीं है ।यदि कायस्थ समाज अपनी उपेक्षा तथा हकमारी के खिलाफ आवाज को जोरदार ढंग से नहीं उठाएगा तो इस समाज के अस्तित्व पर ही संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक और महत्वपूर्ण है। इसलिए आज आवश्यकता सभी को किसी भी प्रकार के 'कितु-परन्तु' को छोड़कर एकजुट होने की है । सवाल कायस्थ समाज की प्...

अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटाने के फैसले पर खुलकर बात की और युवतियों से की खास अपील

  मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका साहसिक फैसला—अपने 825 ग्राम वजनी सिलिकॉन ब्रेस्ट इम्प्लांट को हटाना। इसके लिए उन्होंने मुंबई के कंट्री क्लब में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया के सामने खुलकर अपनी बात रखी। शर्लिन ने बताया कि इम्प्लांट्स की वजह से उन्हें लंबे समय से पीठ, सीने, गर्दन और कंधों में लगातार दर्द हो रहा था। उन्होंने कहा, “825 ग्राम सिलिकॉन लेकर चलना मेरे लिए बेहद मुश्किल हो गया था। ऐसा लगता था जैसे सीने पर कोई पहाड़ रखा हो। यह कदम बोल्ड था, लेकिन ज़रूरी भी।” कई डॉक्टरों से सलाह लेने के बाद मैंने इम्प्लांट हटाने का निर्णय लिया। शर्लिन चोपड़ा ने आगे बताया कि अब यह भारी बोझ मेरे शरीर से उतर चुका है। हर इम्प्लांट 825 ग्राम का था। उन्हें हटाने के बाद मैं खुद को बेहद हल्का और आज़ाद महसूस कर रही हूँ। सबसे राहत की बात यह है कि अब मेरे शरीर में कुछ भी कृत्रिम नहीं है—सब कुछ नैचुरल है और मेरा अपना है। मैं ईश्वर और अपने प्रशंसकों की आभारी हूँ।” शर्लिन चोपड़ा ने खास तौर पर युवा लड़कियों को संदेश देते हुए कहा कि दू...