Skip to main content

डॉ निकेश जैन माधानी को मिला भारत सरकार की खेल मंत्रालय मामले विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मान

 


अभिनेता रंजीत, डॉ निकेश जैन माधानी और रामकुमार पाल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

मुंबई। भारत सरकार की युवा मामले एवं खेल मंत्रालय युवा मामले विभाग, नेहरू युवा केन्द्र संगठन और महाराष्ट्र - गोवा जोन, मुंबई द्वारा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन जेपी नाईक भवन विद्यानगरी कलीना, सांताक्रुज मुंबई में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का विषय "मेरा भारत - विकसित भारत @2047" रखा गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रंजीत और डॉ निकेश जैन को सम्मानित किया गया।

उसी अवसर पर मेधावी छात्रों को बॉलीवुड सीनियर एक्टर रंजीत, बिजनेसमैन निकेश ताराचंद जैन माधानी, समाजसेवक राम कुमार पाल, प्रकाश कुमार मनुरे (राज्य निदेशक, एनवाईकेएस, महाराष्ट्र - गोवा) और कई दिग्गज हस्तियों के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. करुणा शंकर उपाध्याय (वरिष्ठ प्रोफेसर, हिंदी विभाग, मुंबई विश्वविद्यालय), डॉ शीतला प्रसाद दुबे (कार्यकारी अध्यक्ष, महा. हिंदी साहित्य अकादमी, मुंबई), डॉ. शिवाजी सरगर (एचओडी, अंग्रेजी विभाग, मुंबई विश्वविद्यालय) और निशांत रौतेला (जिला युवा अधिकारी, एनवाईके, मुंबई) की उपस्थिति रही।


 अमृत काल के दौरान भारत की विकास यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए युवाओं को उनके भविष्य के विकास और सशक्तिकरण के लिए नेतृत्व गुणों सहित युवा वक्ताओं को कौशल दिखाने और अपने साथियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए एक सुनहरा अवसर मिला।

 इस भाषण प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे डॉ निकेश जैन माधानी के बारे में आपको बता दें कि पिछले दिनों रामायण धारावाहिक में सीता की भूमिका निभाने वाली ख्याति प्राप्त अभिनेत्री दीपिका चिखलिया के हाथों डॉ. निकेश जैन दादासाहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड 2024, पार्श्वगायक उदित नारायण के हाथों अखंड भारत गौरव अवार्ड 2024 और अभिनेता सोनू सूद के हाथों एशियन एक्सीलेंस अवार्ड 2024 से सम्मानित हुए हैं। 

इसके साथ ही उन्हें सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे, एसीपी संजय पाटिल के हाथों दादासाहेब फाल्के अवार्ड प्रस्तुत आईआईएफए अवार्ड 2023 मिला है।

आपको बता दें कि कुछ माह पूर्व दिल्ली में डॉ निकेश ताराचंद जैन माधानी को वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशन यूनिवर्सिटी द्वारा प्रसिद्ध अभिनेत्री काजल अग्रवाल एवं भारतीय पहलवान नरसिंह पंचम यादव के हाथों ऑनरेरी डॉक्टरेट डिग्री एवं बिजनेस अवार्ड और विंदू दारा सिंह के हाथों आत्मनिर्भर एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुका है।

इसके साथ ही 2022 में निकेश जैन मधानी को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के हाथों गऊ भारत भारती अवार्ड तथा कैबिनेट मंत्री परषोत्तम रूपाला (मत्स्य, दुग्ध व उद्योग मंत्री) के हाथों से गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान 2023 एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुरस्कार 2023 प्राप्त हुए हैं। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव पुरस्कार 2021 भी मिल चुका है। पिछले दिनों ब्राइट आउटडोर के सीएमडी योगेश लखानी ने अपने जन्मदिन पर निकेश जैन को बिज़नेस आइकॉनिक ब्राइट अवार्ड एवं ब्राइट आउटडोर बी.एस.सी. आईपीओ आने की खुशी में बिज़नेस अवार्ड 2023 से सम्मानित किया। निकेश को परफेक्ट वुमेन अचीवर अवॉर्ड, गोल्डन ह्यूमेनिटी अवॉर्ड भी मिल चुका है। वहीं आईपीएस कृष्ण प्रकाश नायर 2021 और 2022 में उन्हें अवॉर्ड देकर सम्मानित कर चुके हैं। 

डॉ निकेश जैन मधानी फाइनेंस एडवाइजर हैं इनके कई बिजनेस हैं जैसे कि मधानी फाइनेंस, मधानी एंटरटेनमेंट एंड प्रोडक्शन, मधानी ट्रेडिंग कंपनी, मधानी न्यूज लाइव 24×7 और मधानी इंटरप्राइज इत्यादि। इसके साथ ही निकेश की माँ के नाम पुष्पा गृह उद्योग कंपनी और पुष्पम पापड़ कंपनी है। जल्द ही मधानी कंपनी की लिस्टिंग हो जायेगी।

 डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी ने एक हिंदी कॉमेडी फिल्म प्रोड्यूस की है। इसके पहले उन्होंने 12 म्यूजिक एल्बम ओर शॉर्टफिल्म को माधानी एंटरटेनमेंट और प्रोडक्शन यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

निकेश ताराचंद जैन मधानी ने लॉ बुक में इतिहास बनाया है। दरअसल उनके ऊपर 2014 में ईडी पीएमएलए का केस हो गया था। फिर उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ते हुए 2017 में सुप्रीम कोर्ट से धारा 45 ए रद्द हुआ जिससे कानून के किताब में डॉ निकेश जैन मधानी का नाम दर्ज हुआ और उनके ऊपर लगे धारा को हटाने में प्रसिद्ध वकील मुकुल रोहतगी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। निकेश जैन की कानून लड़ाई में जाने माने वकील साजल यादव, वकील नेमीचंद शर्मा और वकील मनीष वोरा ने भी सहयोग किया।

डॉ. निकेश ताराचंद जैन मधानी सबसे सफल व्यवसायी रतन टाटा, मुकेश अंबानी, गौतम आदानी और लक्ष्मी मित्तल से प्रेरित हैं।


- संतोष साहू

Comments

Popular posts from this blog

‘समझौता’ से ‘तारा माटे’ तक, यज्ञेश शर्मा का बढ़ता फिल्मी सफर

 यज्ञेश शर्मा एक्टर, एंटरप्रेन्योर और सोशल वर्कर हैं। नरसिंहपुर में जन्मे, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश में डॉक्टर और इंजीनियर परिवार में पढ़ाई की, लेकिन यज्ञेश को कॉलेज के दिनों से ही एक्टिंग का शौक था। कॉलेज के सालाना फंक्शन और इंटर-कॉलेज कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते थे, भोपाल नाट्य एकेडमी में हॉबी के तौर पर नाटक करते थे। लेकिन एक्टिंग को प्रोफेशन बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। लेकिन जब किस्मत में आपके लिए कोई प्लान होता है, तो 2018 में, उन्होंने एक टीवी सीरियल के लिए ऑडिशन दिया, यज्ञेश शर्मा शॉर्ट लिस्ट हुए, और एक्टिंग का सफ़र शुरू हुआ, उन्होंने हिंदी में 10 एपिसोड की एक वेब सीरीज़ की, जिसका टाइटल "समझौता" था, जिसमें मुंशी का बहुत दमदार किरदार था, जिसे कुल्लू मनाली, देहरादून मसूरी ऋषिकेश में शूट किया गया था। को-एक्टर जसलीन मथारू, केशव अरोड़ा, शिल्पा गांधी, डिंपल बागरॉय, किरण कुमार और अन्य के साथ। फिर उन्हें ट्रिपल तलाक पर आधारित एक हिंदी फिल्म में जज का किरदार मिला, फिर उन्हें एक बहुत बड़ी स्टारकास्ट, हितू कनोडिया, अश्मित पटेल, हितेन कुमार, ओजस रावल, किरण आचार्य, शे...

बड़े पर्दे ने दी दस्तक, ज़ारा पटेल ने कहा—मैं तैयार हूं

मुंबई। अपनी प्रतिभा, मेहनत और अभिनय के प्रति समर्पण के दम पर मनोरंजन जगत में पहचान बना चुकी अभिनेत्री ज़ारा पटेल अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रही हैं। उनकी दो हिंदी फिल्में जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली हैं। इनमें से एक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि दूसरी फिल्म अंतिम चरण में है। इन दोनों फिल्मों के साथ ज़ारा बतौर अभिनेत्री अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी। दोनों फिल्मों में ज़ारा बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभा रही हैं। एक फिल्म में वह भारतीय जासूस (गुप्तचर अधिकारी) की भूमिका में दिखाई देंगी, जबकि दूसरी फिल्म में वह दोहरे किरदार में नजर आएंगी। इसमें वह एक ओर सख्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभा रही हैं तो दूसरी ओर बेफिक्र, चुलबुली और बिंदास गांव की लड़की के रूप में दिखाई देंगी। ज़ारा का कहना है कि दोनों भूमिकाओं के लिए उन्होंने अलग-अलग तैयारी की है और यह अब तक के उनके सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार हैं। तिरुपति प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इन फिल्मों का निर्देशन अजित वर्मा कर रहे हैं। ज़ारा बताती हैं कि निर्देशक अजित वर्मा ने उनके भीतर की प्रतिभा को पहचाना और उन्...

कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार 'दादा साहेब फाल्के' पुरस्कार से सम्मानित

  ◼️जितेंद्र शर्मा  मुंबई। कला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध कॉमेडियन कलाकार श्रवण कुमार को फिल्मी दुनिया के सुविख्यात पुरस्कार 'दादा साहेब फाल्के' अवार्ड से सम्मानित किया गया है।       मुंबई के फाइव स्टार होटल में डीपीआईएस द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में फिल्मी हस्तियों की मौजूदगी में कला क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देनेवाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।        इस दौरान श्रवण कुमार ने अपनी मशहूर डॉक्टर गुलाटी और सपना का किरदार निभा कर सभी को हंसाते हुए लोटपोट कर दिया। उपस्थित लोगों ने श्रवण कुमार के अद्भुत प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की। श्रवण ने इस अवार्ड के लिए  आयोजक कल्याण जाना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कल्याण जी जैसे लोगों की वजह हम कलाकारों का  मनोबल बढ़ता रहता है और कलाकर के साथ सामाजिक कार्यों में हमे बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने में गर्व होता है।       हर किसी को हंसाने गुदगुदाने वाले श्रवण कुमार अपनी स्टेंडिंग कॉमेडी के लिए जाने जाते है। श्रवण कुमार की हरफनमौला कॉमेडी को देखने के बा...

धार्मिक फिल्म "महासर माँ" का मुहूर्त उनकी महिमा गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो में संपन्न

मुंबई। मारवाड़ी समाज की कुलदेवी "महासर माँ" की महिमा और चमत्कारों को दर्शाती एक फीचर फिल्म का निर्माण शीघ्र ही होने जा रहा है। महासर मूवीज के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का शीर्षक "महासर माँ" ही रखा गया है ताकि समाज के साथ साथ अन्य भक्त भी माता के बारे में जान सकें। इस फिल्म का निर्देशन सनी अग्रवाल करेंगे जो कई वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। हाल ही में इस फिल्म का मुहूर्त एक गीत के साथ ग्रेविटी स्टूडियो, गोरेगांव (मुंबई) में सम्पन्न हुआ। उसी अवसर पर बॉलीवुड के जाने माने डीओपी और प्रोड्यूसर असीम बजाज फिल्म की टीम को शुभकामना देने के लिए उपस्थित हुए। इस फिल्म का संगीत भीमेश द्विवेदी ने तैयार किया है तथा गीतकार रमन द्विवेदी हैं वहीं सिंगर दिव्य कुमार ने टाइटल सॉन्ग गाया है।  फिल्म के निर्माता श्रीधर गुप्ता, दीपक अग्रवाल और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर संतोष पंसारी एवं राजकुमार सिंघल हैं। निर्देशक सनी अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू होगी और दीवाली के शुभ अवसर पर रिलीज कर दी जाएगी। फिल्म में बॉलीवुड के कलाकारों सहि...

मॉडलिंग से सिनेमा तक: प्रीत दत्ता की बड़े पर्दे पर नई उड़ान

  प्रीत दत्ता ने बतौर मॉडल अब तक दो सौ से अधिक फैशन शो, रैम्प शो, फैशन वीक और अनेक मॉडलिंग इवेंट्स में भाग लिया है। इसके साथ ही वह लगातार प्रिंट, कैलेंडर और मैगज़ीन शूट्स करती रही हैं। प्रीत दत्ता एक बेहतरीन और आत्मविश्वासी मॉडल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अब प्रीत दत्ता बड़े पर्दे पर अभिनेत्री के रूप में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उनकी एक बांग्ला फ़िल्म जल्द ही रिलीज़ होने वाली है, जिसकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और इस समय पोस्ट-प्रोडक्शन का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही वह बॉलीवुड में भी एंट्री करने के लिए तैयार हैं। अभिनय की बात करें तो प्रीत दत्ता अभिनेत्री सुष्मिता सेन से बेहद प्रभावित हैं। उन्हें निर्देशक संजय लीला भंसाली, अनुराग बसु, इम्तियाज़ अली, करण जौहर और आदित्य धर की फ़िल्में देखना पसंद है और भविष्य में उनकी फ़िल्मों में अभिनय करने की प्रबल इच्छा रखती हैं। वैसे तो प्रीत हर तरह की भूमिका निभाने में सक्षम हैं, लेकिन उन्हें ग्रे शेड्स वाली सशक्त भूमिकाएँ विशेष रूप से पसंद हैं। मैरी कॉम में प्रियं...