Skip to main content

बाहुबली निर्देशक एस.एस. राजामौली 'ब्रह्मास्त्र - पार्ट वन’ को दक्षिण भारत की चार भाषाओं में प्रस्तुत करेंगे


राजामौली द्वारा ‘ब्रह्मास्त्र’ के संस्करण को अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी तथा फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम में प्रस्तुत करने से ‘ब्रह्मास्त्र’ की यात्रा एक कामयाब बिंदु पर शुरू होने जा रही है


हैदराबाद: कुछ दोस्तियां और कुछ फिल्में वाकई खास होती हैं। एस.एस. राजामौली निर्देशित फिल्म 'बाहुबली' को प्रस्तुत करके करण जौहर को गर्व और सम्मान महसूस हुआ था और आज उसी दोस्ती को फूलता-फलता देखा जा रहा है। एस.एस. राजामौली ने घोषणा की है कि वह अयान मुखर्जी की महान कृति ब्रह्मास्त्र को दक्षिण की चार भाषाओं- तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में पूरी दुनिया के सामने प्रस्तुत करेंगे। इंडियन माइथोलॉजी और आधुनिक दुनिया से प्रेरणा लेकर रची गई महाकाव्यात्मक ‘ब्रह्मास्त्र’ 2022 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। फिल्म को रिलीज करने की तारीख घोषित कर दी गई है और हाल ही में लॉन्च किया गया इसका मोशन पोस्टर हर जगह वायरल हो रहा है। इससे बड़ी चीज देखने को नहीं मिलेगी! 

आने वाली 09.09.2022 को भारतीय सिनेमाई इतिहास का एक नया अध्याय लिखा जाएगा। ब्रह्मास्त्र का विजन और पैमाना इतना विशाल है कि इस फिल्म को बहुत बड़े-बड़े बाजारों में प्रस्तुत करने के लिए कई टॉप पावरहाउस एकजुट होने जा रहे हैं। इस ट्रिलजी के पहले भाग को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपने कंधों पर संभाल रखा है। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों नागार्जुन अक्किनेनी, मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं‌। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका है।

क्रांतिकारी सिनेमा की इस दुनिया में एस.एस. राजामौली का प्रवेश यकीनन इसकी कीर्ति व महिमा को बढ़ाएगा। बाहुबली जैसी फिल्म सीरीज अपने खाते में डालकर यह फिल्ममेकर दुनिया भर में आदरणीय बन चके हैं।

इस अवसर पर बात करते हुए एस.एस. राजामौली कहते हैं कि मैं बोर्ड पर आकर और दुनिया भर की ऑडियंस के लिए दक्षिण की चार भाषाओं में ‘ब्रह्मास्त्र’ को पेश करके बेहद खुश हूं। ब्रह्मास्त्र का कॉन्सेप्ट अनोखा है, जो इसकी स्टोरी और प्रेजेंटेशन में झलकता है। कई मायनों में यह फिल्म मुझे अपने लेबर ऑफ लव और जुनून ‘बाहुबली’ की याद दिलाती है। मैंने अयान को ब्रह्मास्त्र बनाने में समय खपाते देखा है, सही नतीजे हासिल करने के लिए इसे धैर्यपूर्वक जमाते हुए देखा है- ठीक उसी तरह, जैसा कि मैंने बाहुबली के लिए किया था।

उन्होंने आगे बताया कि यह फिल्म प्राचीन भारतीय संस्कृति की विषय-वस्तु के साथ आधुनिक तकनीक का पूरी तरह से तालमेल कराती है। इसके अत्याधुनिक वीएफएक्स आपके होश उड़ा देंगे! यह फिल्ममेकिंग की एक ऐसी यात्रा है, जिससे मैं लगाव रखता हूं। अयान का विजन इंडियन सिनेमा का एक नया अध्याय है और ‘बाहुबली’ के बाद धर्मा प्रोडक्शंस के साथ एक बार फिर से जुड़ने पर मुझे गर्व है। करण के पास अच्छी फिल्मों की गहरी समझ और संवेदनशीलता मौजूद है। इस फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियोज और करण के साथ फिर से साझेदारी करने पर मुझे गर्व महसूस हो रहा है।

इस अवसर पर मौजूद रहे नागार्जुन अक्किनेनी कहते हैं कि अयान और ब्रह्मास्त्र की बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा। प्राचीन और आधुनिक भारत का यह संयोजन मुझे आकर्षक लगा तथा इस तरह के लार्जर दैन लाइफ प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए रोमांचक अनुभव है। मिस्टर राजामौली का साथ मिलना हम सभी के लिए अत्यंत सम्मान की बात है। मैं अपने प्रशंसकों के लिए 2022 में यह फिल्म पेश करने को लेकर बहुत उत्सुक हूं।

"मैं जिन प्रोजेक्ट में शामिल रह चुका हूं, उनमें से ‘ब्रह्मास्त्र’ सबसे महत्वाकांक्षी और विजनरी प्रोजेक्ट है। ‘ब्रह्मास्त्र’ अयान का विजन है, उनका बेबी है जिसे उन्होंने पाला-पोसा है। नतीजा असाधारण है, प्रेजेंटेशन यूनिवर्सल है और यह यकीनन कई भारतीय भाषाओं में अपने पदचिह्न छोड़ने लायक फिल्म है। ‘बाहुबली’ ने न केवल रिकॉर्ड तोड़े थे, बल्कि भूगोल और भाषा की सीमाओं को पार करते हुए हमारी पहली असली नेशनल फिल्म भी बन गई थी। वही विजन हासिल करने हेतु ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर साझेदारी करने के लिए जीनियस स्टोरीटेलर राजामौली गारू से बेहतर शख्स कोई नहीं है! इस बात से मेरा दिल भर आता है और मेरा आत्मविश्वास मजबूत होता है कि अब वह इस फिल्म का हिस्सा बन चुके हैं।“ यह कहना है करण जौहर का।

अयान मुखर्जी उत्साहित होकर कहते हैं कि ब्रह्मास्त्र वह सपना है, जिसे मैं वर्षों से पाले हुए था। यह एक महत्वाकांक्षी ट्रिलजी है और अब तक का सफर किसी रोमांच से कम नहीं रहा। मैंने इस फिल्म में अपना सब लगा दिया है और मैं इसमें अपना दिल उड़ेलना जारी रखूंगा। मैं एस.एस. राजामौली सर जैसे अद्भुत गुरु को साथ पाकर खुद को धन्य महसूस करता हूं। यह उनकी फिल्म ‘बाहुबली’ ही थी, जिसने मुझे अपने सपने को साहसपूर्ण ढंग से पूरा करने का आत्मविश्वास दिया। ‘ब्रह्मास्त्र’ के साथ उनका नाम जुड़ना सबसे बड़ी मुहर लगने जैसा है।

गौरतलब हो कि ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ तीन हिस्सों वाली एक फिल्म फ्रैंचाइज का पहला भाग है और भारत के पहले ओरिजिनल यूनिवर्स- एस्ट्रावर्स की शुरुआत है। यह एक नया सिनेमाई ओरिजिनल यूनिवर्स है, जो आधुनिक दुनिया में स्थापित होते हुए भी इंडियन माइथोलॉजी में खूब गहरे जमी अवधारणाओं और गाथाओं से प्रेरित है। इसमें कल्पना, रोमांच, अच्छाई बनाम बुराई, प्रेम और आशा की महाकाव्यात्मक स्टोरीटेलिंग मौजूद है। इन तमाम गाथाओं को अत्याधुनिक तकनीक और अभूतपूर्व विजुअल स्पेक्टेकल्स का इस्तेमाल करके दिखाया-सुनाया गया है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई यह मैग्नम ओपस थिएटरों के अंदर 09.09.2022 को 5 भारतीय भाषाओं - हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, मौनी रॉय जैसे सितारों की फौज मौजूद है।

Comments

Popular posts from this blog

15 मार्च को आदिशक्ति से रिलीज फ़िल्म 'पारो' होगा ट्रेलर

अभिनेता यश कुमार की 'पारो' में है काफी कुछ भोजीवुड के चर्चित अभिनेता यश कुमार की अपकमिंग फिल्म पारो लंबे समय से चर्चा में है। इस फ़िल्म का ट्रेलर 15 मार्च को रिलीज होने वाली है। फ़िल्म का ट्रेलर आदिशक्ति रिलीज करेगी। इस बात की जानकारी आदिशक्ति के प्रमुख दुर्गा प्रसाद मजूमदार ने दी। वहीं, ये चर्चा भी आम है कि यश की इस फ़िल्म में काफी कुछ है, जिस पर पूरी इंडस्ट्री की नज़र है। हर नई फिल्म में नया अंदाज में कहानी कहने वाले यश कुमार की इस फ़िल्म के मेकर्स को पहले से यकीन  है कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे। फ़िल्म 'पारो' में उनके अपोजिट पूनम दुबे हैं और फ़िल्म का निर्देशन नीलमणि सिंह ने किया है, जो नीलमणि के निर्देशन की पारी की शुरुआत है। फ़िल्म को लेकर यश  कुमार कहते हैं -' मुझे खुशी है कि एक बेहतरीन सिनेमा 'पारो' अब दर्शकों तक पहुचने जा रही है। यह फ़िल्म मेरे दिल के करीब है। फिल्म में एक आम आदमी की सरकारी सिस्टम के खिलाफ कानूनी लड़ाई को दिखाया गया है। एक मेहनतकश टीम के श्रम का नतीजा है पारो। अभिनेता यश वर्तमान में काफी व्यस्त अभिनेता हैं। उनकी कई फिल्में इन दिनों  बन कर त...

सीरियल 'नथ - ज़ेवर या ज़ंजीर' में इश्कबाज, दिव्य दृष्टि फेम एक्टर करण खन्ना की हुई एंट्री

मुम्बई। दंगल टीवी पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक 'नथ ज़ेवर या ज़ंजीर' में अब एक नए कैरेक्टर को जगह मिल गई है, जिसके कारण महुआ और शम्भू की ज़िन्दगी में तूफान आने वाला है। उस किरदार का नाम अधिराज है जो कोई और नहीं बल्कि शम्भू का भाई है। और अधिराज का रोल प्ले कर रहे हैं करण खन्ना, जो शो में निगेटिव रोल में इंट्रोड्यूस किये जा रहे हैं। अधिराज वह सब कुछ चाहता है जो शम्भू के पास है। शम्भू को पता नही था कि उसका एक भाई भी है और उसकी असली मां ज़िन्दा है। आपको बता दें कि करण खन्ना इश्कबाज, दिव्य दृष्टि और अम्माँ के बाबू की बेबी जैसे टीवी शोज़ के लिए मशहूर हैं। करण खन्ना पिछले 5-6 साल से टीवी कर रहे हैं। स्प्लिट्स विला सीज़न 9 और जस्ट डांस जैसे कई रियलिटी शोज़ भी किए हैं। और अब उन्होंने नथ सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। मुम्बई में इस शो की फिल्मी अंदाज में शूटिंग स्टार्ट करने वाले करण खन्ना ने बताया कि अधिराज महुआ और शम्भू की लाइफ में एक तूफान पैदा करने आया है। घर वालों के लिए बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड है कि ऐसा कुछ हुआ होगा या हो सकता है कि अतीत के किसी जुल्म का अब उन्हें भुगतना पड़ रहा है। इस किरद...

दिलीप कुमार को मरणोपरांत 'भारत रत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड' मिला, उनकी पत्नी सायरा बानो हुईं भावुक

  मुम्बई। केंद्रीयमंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के निदेशक कैलाश मासूम ने फ़िल्म जगत के महान अभिनेता मोहम्मद यूसुफ़ खान उर्फ़ दिलीप कुमार को मरणोपरांत “भारतरत्न डॉ. अंबेडकर अवार्ड” से सम्मानित किया। दिलीप कुमार का अवार्ड उनकी पत्नी और अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो को भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और बुद्धांजलि के संस्थापक कैलाश मासूम ने प्रदान किया। अवार्ड लेते हुए सायरा बानो भावुक होकर कहा कि मैं बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर के नाम से इस अवार्ड को दिल से स्वीकार करती हूं, बाबासाहेब के नाम का सम्मान पाकर दिलीप साहब बहुत खुश हो रहे होंगे। मैं रामदास आठवले साहेब और कैलाश मासूम जी का धन्यवाद अदा करती हूं।

फिल्मों में सशक्त महिला का किरदार निभाना चाहती हैं अभिनेत्री अनु कश्यप

मुकेश खन्ना के सुपरहिट धारावाहिक 'शक्तिमान' में तिमिरा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री अनु कश्यप दो दक्षिण भारतीय फिल्मों में नज़र आएंगी, साथ ही आगामी म्यूजिक एलबम के गीत 'फासले कम' से पुनः अभिनय में नई पारी की शुरुआत कर रही हैं। यह एलबम जल्द ही दर्शकों और श्रोताओं तक पहुंच जाएगा। इसके अलावा वह कुछ वेब सिरीज़ और कई एलबम में अपना जलवा दिखाएंगी। अनु कश्यप अभिनय जगत का कोई नया चेहरा नहीं बल्कि जाना माना चेहरा है जिसका जुनून ही है बेहतर अभिनय करना। लगभग सत्रह फिल्मों, कई धारावाहिकों और म्यूजिक वीडियो में वह अभिनय कर चुकी हैं। इनकी प्रसिद्ध धारावाहिक हैं 'शक्तिमान, द्रौपदी और ये कैसी उलझन'। 'नाच नाच यार मनवा नी' और 'ओ मेरे राजा' एलबम में अनु काम कर चुकी है। ओ मेरे राजा गीत देवानंद की फ़िल्म जानी मेरा नाम का ही रिमेक गीत है। अनु कश्यप ने कई दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है जिनमें धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, जानी लीवर, मुश्ताक खान, अनिल धवन का नाम प्रमुख है। इन्होंने फ़िल्म 'यीशु पालन हार' नाम की फ़िल्म का निर्माण भी किया है। अमिताभ बच...

राजनीतिक हक और अधिकार के लिए औरंगाबाद में कायस्थ समाज का शंखनाद

एकजुटता पर ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन का जोर कायस्थ समाज के उत्थान में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : रागिनी/नम्रता औरंगाबाद। कायस्थों के राजनीतिक अधिकारों तथा राजनीति में उनकी उपेक्षा के विरोध में व्यापक स्तर पर आवाज बुलंद की जाएगी। यह बात ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने औरंगाबाद जिला मुख्यालय में कर्मा रोड स्थित चित्रगुप्त सभागार में कायस्थ मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कही। उल्लेखनीय है कि कायस्थ समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक सशक्तिकरण तथा नई दिल्ली में आगामी 19 दिसंबर को होने वाले विश्व कायस्थ महासम्मेलन की तैयारी को लेकर यह कायस्थ मिलन समारोह आयोजित किया गया था। ग्लोबल अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि अब समय चुप बैठने का नहीं है ।यदि कायस्थ समाज अपनी उपेक्षा तथा हकमारी के खिलाफ आवाज को जोरदार ढंग से नहीं उठाएगा तो इस समाज के अस्तित्व पर ही संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार लड़ाई निर्णायक और महत्वपूर्ण है। इसलिए आज आवश्यकता सभी को किसी भी प्रकार के 'कितु-परन्तु' को छोड़कर एकजुट होने की है । सवाल कायस्थ समाज की प्...